5
(1)

भागलपुर, सुल्तानगंज — गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और ताजा जानकारी के अनुसार यह खतरे के निशान से डेढ़ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विशेष रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सख्त कर दिया गया है। इन दोनों घाटों पर 24 घंटे एसडीआरएफ की टीमों की तैनाती कर दी गई है। साथ ही स्थानीय गोताखोरों और नाभिकों को भी सतर्कता के साथ तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए घाटों पर पूर्व में लगाए गए बैरिकेडिंग को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सतर्क करने के लिए माइकिंग के माध्यम से लगातार माइकिंग किए जा रहे हैं, जिनमें अपील की जा रही है कि वे केवल बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करें और गंगा नदी में अनावश्यक रूप से गहराई तक न जाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: