5
(1)

भागलपुर, सुल्तानगंज के एक निजी स्कूल में रेफरल अस्पताल, सुल्तानगंज की मेडिकल टीम द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नेहा नारंग नैय्यर ने बताया कि विद्यार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य, जागरूकता और सुरक्षित भविष्य के लिए विद्यालय में प्रतिवर्ष इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया एवं उनकी पूरी मेडिकल टीम के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने बच्चों की निःशुल्क जांच कर सराहनीय कार्य किया।

रेफरल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चौरसिया ने कहा कि बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते निदान संभव हो सके। टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिनमें संतुलित आहार, स्वच्छता और दैनिक दिनचर्या से जुड़े दिशा-निर्देश प्रमुख रहे।

शिविर के दौरान रेफरल अस्पताल की टीम में
डॉ. अंजनी कुमार झा, डॉ. दयानंद दास, डॉ. कमरुण नेशा, डॉ. बिमल कुमार सहित पारा मेडिकल स्टाफ — पद्मावती कुमारी, रमेश कुमार, मेघा आनंद, राजनंदिनी, रीना कुमारी, करुणा कुमारी, सविता कुमारी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से शिक्षकों में पुष्कर सिंह, सुमन शेखर, अलखवशिष्ठ, रमण शंकर प्रसाद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा सभी छात्र-छात्राएँ शिविर में शामिल हुए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: