0
(0)

भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीवीका निधि बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड के 18 स्थानों पर जीवीका दीदी समूह द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान जीवीका दीदी समूह के बीपीएम अनिल कुमार और वीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि अब जीवीका दीदी समूह की महिलाओं का अपना बैंक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर 105 करोड़ रुपये की राशि जीवीका निधि बैंक में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में सुल्तानगंज प्रखंड के सभी जीवीका दीदी समूह की महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर आजीविका विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार सिंह, सीएमएम राजेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। महिलाओं ने प्रधानमंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: