September 2, 2025
सुल्तानगंज प्रखंड में जीवीका निधि बैंक का लाइव उद्घाटन, 18 जगहों पर लगे शिविर ||GS NEWS
sultanganjबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर सुल्तानगंज प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीवीका निधि बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रखंड के 18 स्थानों पर जीवीका दीदी समूह द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जीवीका दीदी समूह के बीपीएम अनिल कुमार और वीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि अब जीवीका दीदी समूह की महिलाओं का अपना बैंक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर 105 करोड़ रुपये की राशि जीवीका निधि बैंक में ट्रांसफर की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम में सुल्तानगंज प्रखंड के सभी जीवीका दीदी समूह की महिलाएं शामिल हुईं। मौके पर आजीविका विशेषज्ञ डॉ. अंजनी कुमार सिंह, सीएमएम राजेश कुमार सहित कई […]