5
(1)

भागलपुर : श्रावणी मेला के 23वें दिन शनिवार को मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपने विशेष सैलून ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कांवरियों के लिए सेवा शिविर और रेल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी देख उन्होंने रेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में कांवरिए सुल्तानगंज पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान बांका सांसद के प्रतिनिधि पवन केसरी और स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार कर्ण ने डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने डीआरएम के समक्ष बंदे भारत ट्रेन के ठहराव, स्टेशन परिसर में डीलक्स शौचालय निर्माण, दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त पुल के निर्माण तथा स्टेशन में प्रवेश हेतु सुगम मार्ग की मांग रखी।

मीडिया से बातचीत में डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि सुल्तानगंज स्टेशन पर भूमि की कमी के कारण कई योजनाओं को लागू करने में दिक्कत आ रही है। यदि बिहार सरकार जमीन उपलब्ध कराती है, तो यात्री शेड और डीलक्स शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इससे कांवरियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बंदे भारत ट्रेन के ठहराव के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है और प्लेटफॉर्म संख्या तीन को भी शीघ्र चालू किया जाएगा। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है और उन्हें यथाशीघ्र पूरा करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान अजगैबीनाथ पश्चिमी मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सिंह, आरपीएफ, जीआरपीएफ और रेलवे के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: