5
(1)

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) एस. के. सिंह स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए एजीएम ने मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और परिसर की घेराबंदी करने को भी कहा, ताकि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार हो सके।

निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेलवे के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एजीएम ने स्टेशन के अन्य हिस्सों का भी निरीक्षण किया और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की शिकायतों को भी सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: