Tag Archives: bhagalpur. bihar

Noimg

भागलपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक, उप निर्वाचन आयुक्त ने दिए निर्देश || GSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के समीक्षा भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने की। बैठक में जिले में गणना प्रपत्र के संग्रहण और डिजिटल माध्यम पर अपलोडिंग की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उप निर्वाचन आयुक्त का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उप निर्वाचन आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति […]

Noimg

सांप काटने से बचाव को लेकर निकला जागरूकता रथ, ग्रामीणों को झाड़फूंक से दूर रहने की दी सलाह ||GS NEWS

बिहारDESK 1100

भागलपुर : बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं, जिससे हर वर्ष केवल बिहार में ही लगभग 5,000 लोगों की मौत हो जाती है। इन मौतों का एक बड़ा कारण यह है कि लोग सांप काटने के बाद आधुनिक इलाज के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में पड़ जाते हैं। इसी गंभीर विषय को लेकर ग्रामीण इलाकों के किसानों, मजदूरों और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जीवन जागृति सोसायटी की ओर से सर्पदंश जागरूकता एवं बचाव रथ निकाला गया। इस रथ को भागलपुर के सिविल सर्जन अशोक कुमार, आईसीआईसीआई के प्रांतीय निदेशक आशीष सिंहा, शाखा प्रबंधक अमृतांशु तिवारी एवं जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी […]

Noimg

गुप्त सूचना पर खुटाहा स्टेशन से 81 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटाहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 81 बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बाईपास थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। बाईपास थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खुटाहा रेलवे स्टेशन पर भारी मात्रा में अवैध शराब उतारी जा रही है। सूचना मिलते ही वे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान जगदीशपुर की ओर से एक ट्रेन खुटाहा स्टेशन पर रुकी और उसकी अंतिम बोगी से एक युवक बोरा एवं एक कार्टन लेकर उतरा। पुलिस को देख युवक हड़बड़ाकर भागने […]

Noimg

होटल में युवक की मौत मामले में गिरफ्तार आरोपी के बेटे ने लगाई न्याय की गुहार, कहा – बेवजह फंसाया गया है पिता को || GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के भावना इंटरनेशनल होटल में कुछ दिन पूर्व एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। होटल के कमरे में युवक द्वारा जान देने की घटना के बाद मृतक के परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया था और गोतिया के एक सदस्य, मृतक के चाचा, को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी गिरफ्तारी के खिलाफ अब आरोपी के बेटे अभिषेक कुमार झा ने सिटी एसपी शुभांक मिश्रा के कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अभिषेक का कहना है कि उसके पिता को बेवजह फंसाया गया है और वे इस मामले में किसी भी रूप से शामिल नहीं हैं। अभिषेक […]

Noimg

कांग्रेस नेत्री कुमकुम देवी ने लगाए अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जातिवाद और अवैध वसूली के गंभीर आरोपIIGSNEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में कांग्रेस पार्टी की महिला प्रखंड अध्यक्ष कुमकुम देवी ने अपनी ही पार्टी के कथित नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीधे-सीधे पार्टी से जुड़े प्रणव और रवि नामक व्यक्तियों पर “माय बहिन योजना” और “वाइट टी-शर्ट” के नाम पर खैरैया पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। कुमकुम देवी का कहना है कि ये लोग कांग्रेस की छवि को जानबूझकर खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में जातिवाद फैलाकर उन्हें पार्टी से बाहर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चूंकि वे भूमिहार समाज से आती हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा […]

Noimg

ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सितारा 2023 स्कीम पर मिली विस्तृत जानकारी ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर के बुढ़ानाच मंदिर रोड स्थित अशोक भवन में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर द्वारा सितारा 2023 योजना के अंतर्गत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की मुख्य संचालिका सब जज सह सचिव रंजीता कुमारी थीं। उन्होंने शिविर में उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि सितारा 2023 योजना ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक अहम कदम है। इसके माध्यम से उन्हें सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त किया जा रहा है। शिविर में पैनल अधिवक्ता वंदना भारती और पैरा लीगल वालंटियर शुभम […]

Noimg

भागलपुर-दुमका मार्ग पर सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यह हादसा मुखेरिया मोड़ के पास खीरी बांध के नजदीक हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक भागलपुर की ओर जा रही थी और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों युवक और सड़क पार कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। घायलों में खरौनी गांव के पवन कुमार और मुकुल कुमार की पहचान हुई है, जबकि तीसरे […]