Tag Archives: bhagalpur

Noimg

उत्तर प्रदेश में जहां कांवरियों की सुरक्षा के लिए ATS का गठन किया गया है, वहीं भागलपुर में अश्वारोही दस्ता का गठन || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिभागलपुरAMBA0

भागलपुर विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के इतिहास में पहली दफा, भागलपुर पुलिस प्रशासन की ओर से कांवरिया श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अश्वारोही दस्ता का गठन किया गया है। कांवरिया श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर पुलिस घोड़े पर सवार होकर कच्ची कांवरिया पथ पर 24 घंटे शिव भक्तों की सुरक्षा कर रही है। घोड़े पर सवार होकर पांच की संख्या में पुलिस की दो टुकड़ी लगातार 24 घंटे भ्रमणशील है, ताकि कांवरियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। AMBA

Noimg

गर्भवती काजल हत्याकांड में न्यायालय ने सुनाया अपना फैसला, लेडी डॉन जेवा खान और उसके देवर इंतसार को आजीवन कारावास की सजा || GS NEWS

अपराधउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपुरा में तीन साल पूर्व हुई बहुचर्चित गर्भवती काजल हत्याकांड में न्यायालय ने लेडी डॉन जेवा खान और उसके देवर इंतसार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 25 जुलाई को ADJ-V सुदेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया था। लेडी डॉन जेवा खान को आजीवन कारावास के साथ 30,000 रुपये का जुर्माना और देवर इंतसार को आजीवन कारावास के साथ 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक रियाज हुसैन ने हिस्सा लिया। वहीं, कांड के नामजद अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध भी सुनवाई जारी है। विगत तीन साल पूर्व, 19 जुलाई 2021 को, इस घटना में कुख्यात अपराधी टिंकू मियां पर साजिश […]

Noimg

घटना के 24 घंटे के अंदर लूटी गई रकम को भागलपुर पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

उपलब्धिघटनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर: शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा मदरसा के पास 28 जुलाई को अपराधियों ने देसी कट्टा सटाकर नगदी और मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद शाहकुंड थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर लूटी गई मोबाइल और नगदी को बरामद कर लिया है। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि शाहकुंड थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव में अपराधी शशि भूषण के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान लूटी गई मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, और एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। शशि भूषण को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। AMBA

Noimg

एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन || GS NEWS

आयोजनउद्घाटनभागलपुरAMBA0

भागलपुर सबौर के प्रशिक्षण-सह-सभागार कक्ष में “कृषक उत्पादक संगठन (एफ॰पी॰ओ॰) के पदाधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला” का उद्घाटन डॉ॰ ए॰ के॰ साह, अधिष्ठाता कृषि, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ॰ आर॰ के॰ सोहाने, निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ॰ एम॰ के॰ वाधवानी, निदेशक प्रशासन, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, डॉ॰ राजेश कुमार, वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, सबौर, डॉ॰ अनिल यादव, जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर, श्री सी॰के॰ सिन्हा, डी॰डी॰एम नावार्ड, भागलपुर सहित जिले के 16 कृषक उत्पादक संगठन (एफ॰पी॰ओ॰) के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कृषक उत्पादक संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उत्पादक के साथ कुशल व्यवसायी बनने, किसानों को एफ॰पी॰ओ॰ के महत्व को बताने, […]

Noimg

कांवर में रामलला के भव्य मंदिर का प्रारूप देख लोग हुए अचंभित || GS NEWS

अजब - गजबबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: अगर आपने अयोध्या का रामलला का भव्य मंदिर नहीं देखा है, तो कोई बात नहीं। हावड़ा से आए शिव भक्तों ने कच्ची कांवड़िया पथ पर राम मंदिर के प्रारूप को कांवड़ में बनाकर प्रस्तुत किया, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में शिव भक्त अपने अनोखे अंदाज में बाबाधाम जा रहे हैं, और उनका यह अनोखा अंदाज अन्य कांवड़ियों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक उदाहरण सेंचुरी कंपनी द्वारा महाकाल ग्रुप हावड़ा के घुसडी माधव लेन की टोली के 35 कांवड़ियों का जत्था है, जिन्होंने अयोध्या के रामलला के भव्य मंदिर के रूपी कांवड़ को लेकर बाबाधाम के लिए यात्रा शुरू की है। अयोध्या धाम को देखकर लोगों […]

Noimg

सावन के दुसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ गंगा घाट में दो छात्र डूबे, एक ने तैर कर बचाई जान || GS NEWS

आपदाघटनादुखदभागलपुरAMBA0

सुलतानगंज: सावन के दुसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ के उत्तरवाहनी गंगा घाट में स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। उनमें से एक छात्र ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि दूसरा छात्र अभी भी लापता है। ग्रामीणों ने बताया कि सुलतानगंज के पटेल नगर गाँव के दो छात्र अपने सहयोगी के साथ स्नान कर रहे थे। गहरे पानी में चले जाने पर दोनों छात्र डूब गए। उनमें से छतिश कुमार ने तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन करण कुमार (उम्र 20 साल), जो इंटर का छात्र है और संजय ठाकुर का पुत्र है, अभी भी लापता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नाविक, और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर लापता छात्र की खोजबीन कर रही है। इस […]

Noimg

54 फीट का आकर्षक कांवड़ के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए रवाना || GS NEWS

अजब - गजबबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: पवित्र सावन महीने में कांवड़ियों का सिलसिला जारी है। सातवें दिन पटना से आए 300 से अधिक श्रद्धालुओं का एक जत्था 54 फीट के आकर्षक कांवड़ के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवड़िया पथ पर इन श्रद्धालुओं ने माहौल को भक्तिमय बना दिया है। महादेव के भजनों पर ढोल-झाल की धुन पर नाचते-गाते ये श्रद्धालु बैधनाथ धाम जा रहे हैं। श्रद्धालु बताते हैं कि वे 2007 से बैधनाथ धाम जा रहे हैं और बाबा उनकी मनोकामना पूरी कर देते हैं, इसलिए जाने में कोई परेशानी नहीं होती। कांवड़ लगभग 500 किलो का है और इसे 9 श्रद्धालु मिलकर उठाते हैं। ये सभी श्रद्धालु बैधनाथ धाम पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं में गजब […]

Noimg

सावन के दुसरे सोमवारी को लेकर लाखों शिव भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ को किया जलाभिषेक || GS NEWS

आयोजनबोल बमभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर, सुलतानगंज: सावन के दुसरे सोमवारी को अजगैवीनाथ गंगा घाट और नमामि गंगे घाट में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ गई। लाखों शिव भक्त अजगैवीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाते हुए “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा भोलेनाथ के शिवालय पहुंचे और अपनी मनोकामनाओं के लिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट में लाखों कांवरियों ने गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल संकल्प किया और पूजा पाठ कर बाबा भोलेनाथ की आराधना की। भक्त “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ पैदल और वाहन से बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन द्वारा गंगा घाट, चौक […]

Noimg

सांसद ने डीएम को लिखा पत्र: जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों को पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल करवाने के लिए समुचित कार्रवाई करने का किया आग्रह || GS NEWS

उपलब्धिभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने 29 जुलाई 2024 को लिखे पत्र में जिलाधिकारी, भागलपुर से पीएम श्री योजना के तहत भागलपुर संसदीय क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यालयों को शामिल करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने डीएम को सूचित किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत पीएम श्री योजना है जिसमें शामिल स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास के लिए केंद्र द्वारा राशि का आवंटन होगा और उन स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। भागलपुर जिला सहित पूरे बिहार के लिए यह योजना अत्यंत लाभकारी साबित होगी। जिले के सरकारी विद्यालयों को पीएम श्री योजना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जाता है तो हमारे क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल […]

Noimg

दामाद और बेटी ने ससुर के साथ की मारपीट, पुलिस ने लिया हिरासत में || GS NEWS

आपसी विवादभागलपुरमारपीटAMBA0

भागलपुर: इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा मोहल्ले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वर्षों से बेटी और दामाद अपने ससुर के साथ रह रहे थे और ससुर के पैसे पर ही आयाश कर रहे थे। बावजूद इसके, उन्होंने अपने ससुर के साथ मारपीट की। जब मारपीट का वीडियो वायरल हुआ, तो मोहल्ले वालों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने को दी। मौके पर पहुंची बरहेपुरा पुलिस ने बेटी और दामाद को हिरासत में ले लिया। घटना के दौरान दामाद ने अपने साले को भी मारपीट कर घर से भगा दिया, जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। साले का आरोप है कि उसकी बहन और जीजा ने उन्हें पागल करने का पूरा प्लान बना लिया था और जमीन भी […]