Tag Archives: bhagalpur

Noimg

नाथनगर प्रखंड के दर्जनों परिवार अपना आशियाना बसाने को लेकर नाथनगर अंचल कार्यालय का लगा रहे हैं चक्कर || GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरसरकारी योजनाAMBA0

भागलपुर के नाथनगर के दर्जनों भूमिहीन परिवार 15 सालों से विस्थापित होने के बाद नाथनगर अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक इन परिवारों को बसाया नहीं गया है। गुरुवार के दिन दर्जनों भूमिहीन महादलित परिवार नाथनगर अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार से भूमि की मांग करते हुए बसाने की गुहार लगाई। सीओ रजनीश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर पहल की जाएगी। नाथनगर ललमटिया चौक स्थित, बीते कई सालों से सड़क किनारे रह रहे महादलित परिवारों ने बताया कि 15 साल से वे नाथनगर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बसाया नहीं गया है। ये 42 महादलित परिवार हैं जो कई सालों से ललमटिया चौक के […]

Noimg

कोसी नदी ने किया विकराल रूप धारण || GS NEWS

कटावकोसीनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

कई गांव की सड़कों, घरों और सैकड़ों एकड़ जमीन को लिया अपने आगोश में बिहार की शोक नदी कही जाने वाली कोसी नदी हर साल कहर बरपाती है। भागलपुर के नवगछिया अनुमण्डल से गुजरती कोसी नदी ने इस वर्ष भी कई गांव के सैकड़ों घरों और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपने आगोश में समा लिया है। कोसी अपना किनारा काटने को आमादा है और भागलपुर नवगछिया के खरीक प्रखंड अंतर्गत सिंहकुण्ड गाँव के अस्तित्व को मिटाने के लिए विकराल रूप धारण कर चुकी है। कोसी की धारा इस कदर भयावह हो गई है कि जमीन और घर कटकर कोसी की धारा में विलीन हो रहे हैं। हर साल यही हालात रहते हैं, और हर घंटे 5 से 7 फीट जमीन […]

Noimg

महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत || GS NEWS

बिहारभागलपुरभागलपुर बायपाससड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान पब्लिक स्कूल के सामने एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। मृतक, बीवी लाडो रानी, अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पंखा टोली बारात जा रही थी। रास्ते में चौहान पब्लिक स्कूल के सामने ब्रेकर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े। इसी दौरान जगदीशपुर की ओर से आ रहे भारी वाहन ने बीवी लाडो रानी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उनका बेटा मोहम्मद युवरान बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सूरज कुमार वैभव और […]

Noimg

अब यातायात पुलिस को व्यवस्था दुरुस्त करने और वर्षा-धूप से बचाव के लिए मिलेगी राहत || GS NEWS

उपलब्धिनिरीक्षणपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

पटना के तर्ज पर अब भागलपुर में भी यातायात को दुरुस्त करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा बनाए गए घंटाघर चौक और उल्टा पुल पर ट्रैफिक केबिन भागलपुर में यातायात व्यवस्था को पटना के तर्ज पर दुरुस्त करने के लिए ई-तकनीक से वाहनों की निगरानी की जा रही है और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर चालान भी काटा जा रहा है। फिर भी जाम की स्थिति बनी रहती है। इसको लेकर यातायात पुलिस ने एक और कदम उठाया है। यातायात को और बेहतर बनाने के लिए आज भागलपुर के घंटाघर चौक और उल्टा पुल पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता से लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए यातायात पुलिस के लिए केबिन बनाए गए हैं। इन केबिनों में […]

Noimg

रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन, जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरसमाज सेवास्वास्थ्यAMBA0

भागलपुर के एक स्कूल के सभागार में रक्तदान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में रक्त वीरों को जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, अधीक्षक, प्रिंसिपल, और डॉक्टर ने प्रमाण पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि रक्तदान महादान है और इसका महत्व शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर 6 महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, अस्पताल अधीक्षक, कई चिकित्सक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। AMBA

Noimg

श्रम संसाधन मंत्री ने श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ गंगा घाट एवं कांवरिया पथ का किया निरीक्षण || GS NEWS

निरीक्षणबिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में बुधवार की सुबह श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह के पहुंचने पर जिला व प्रखण्ड प्रशासनिक पदाधिकारी, स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, नगर सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू, जदयू अनुसुचित जाति के जिला अध्यक्ष महेश दास, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, भाजपा नेता विकास कुमार कर्ण, भरत तांति ने अंग वस्त्र से भव्य स्वागत किया। इस दौरान श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने अजगैवीनाथ मंदिर में बाबा भोलेनाथ और माईया पार्वती की पूजा अर्चना की और मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने गंगा घाट का निरीक्षण किया और सभी विभागों के पदाधिकारियों को श्रावणी मेला में आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान […]

Noimg

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की हुई बैठक || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा के सदस्य कुमार शैलेंद्र, ललन कुमार, पवन कुमार यादव, ललित नारायण मंडल एवं अजीत शर्मा के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन कुमार, महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल, सभी नगर पंचायत के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नवगछिया, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में 32 विभागों के कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समय पर कार्य निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी […]

Noimg

भागलपुर व्यवहार न्यायालय से आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार || GS NEWS

अपराधपुलिसबिहारभागलपुरव्यवहार न्यायालयAMBA0

500 मीटर खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा आरोपी को भागलपुर व्यवहार न्यायालय से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को खदेड़कर कचहरी चौक पर पकड़ लिया। नाथनगर के गोसादासपुर निवासी आजाद कुमार को पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने के आरोप में कोर्ट में पेशी के लिए लाया था। इसी दौरान, चोरी का मोबाइल बेचने वाला सोनू कुमार आजाद से मिलने कोर्ट पहुंच गया। आजाद ने पुलिस को सोनू से मोबाइल खरीदने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने सोनू कुमार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कोर्ट से भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर सोनू कुमार को कचहरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। AMBA

Noimg

अपने बेटे के पैसे को पाने के लिए लाचार वृद्ध मां लगा रही है पुलिस कार्यालय का चक्कर || GS NEWS

ठगीपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर में एक लाचार मां ने अपनी बहू और दो अन्य के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सिटी एसपी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे की मृत्यु के बाद बहू शाहिना परवीन ने स्टाम्प पेपर पर लिखित करार किया था कि स्वर्गीय पुत्र की कंपनी CIPLA Ltd. से प्राप्त मुआवजा धनराशि संयुक्त खाता में जमा की जाएगी और दोनों का हिस्सा आधा-आधा होगा। लेकिन, शाहिना परवीन ने अपने भाइयों मो. मासूम रज़ा और मो. शादाब के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए मुआवजे की धनराशि लगभग 33 लाख रुपये अपने स्वतंत्र खाते में मंगवा ली। जब पीड़िता ने पैसे के बारे में पूछा, तो शाहिना ने चार लाख रुपये भेजते हुए कहा कि केवल आठ लाख […]