Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सबौर में संपूर्णता अभियान का किया गया शुभारंभ || GS NEWS

उद्घाटनबिहारभागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय सबौर में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत प्रसव जांच, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जांच, जीविका समूह के बीच रिवाल्विंग फंड का वितरण, गर्भवती महिलाओं के बीच पोषाहार वितरण और कृषि विभाग द्वारा मिट्टी की जांच एवं मृदा कार्ड निर्गत करने जैसे कार्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगाए गए थे और जागरूकता अभियान को लेकर स्कूली बच्चों, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। विद्यालय ग्राउंड में विद्यालय के बच्चों द्वारा वॉलीबॉल भी खेला गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिरिक्त मिशन निदेशक, नीति आयोग, भारत सरकार, श्री आनंद शेखर द्वारा किया गया। उन्होंने वृक्षारोपण भी किया और कई तरह के […]

Noimg

वीआईपी प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की बैठक || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरराजनीतिविधानसभा चुनावAMBA0

भागलपुर। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने गंगा की लहरों के बीच क्रूज यात्रा करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्षों और कमिटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में सहनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया। बैठक की सबसे खास बात यह थी कि टेबल पर दो कतला मछलियाँ भी रखी गई थीं। सहनी ने बैठक की शुरुआत में कहा, “मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं […]

Noimg

आपसी रंजिश में एक नाबालिग लड़की की पिटाई || GS NEWS

अपराधघटनाबिहारभागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के बंशीटीकर सुरज चौक पर आपसी रंजिश के कारण विनोद पासवान की पुत्री की पिटाई हुई। बताया जा रहा है कि दो माह पूर्व विनोद पासवान के परिवार और सुबोध पासवान के पुत्र एवं परिजनों के बीच मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत सबौर थाना में दर्ज हुई थी। आज सुबह विनोद पासवान सुरज चौक पर मटन खरीदने गया था, तभी सुबोध पासवान के पुत्र से विवाद हो गया। गाली-गलौज की बौछार के बाद तीन लोगों ने विनोद पासवान की नाबालिग बेटी को पीट दिया। पीड़ित परिवार सबौर थाना पहुंचा, जिसके बाद सबौर पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। दूसरी ओर, सुबोध पासवान ने पिटाई के आरोपों से साफ […]

Noimg

बारिश में स्मार्ट सिटी हुआ पानी-पानी, शहर के अधिकांश क्षेत्र हुए जलमग्न, खुली नगर निगम की पोल || GS NEWS

निरीक्षणबाढ़बिहारभागलपुरसमस्यास्मार्ट सिटीAMBA0

भागलपुर में चंद घंटों की बारिश में स्मार्ट सिटी भागलपुर पानी-पानी हो गया। शहर के अधिकांश मोहल्लों में सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बारिश ने भागलपुर नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी। शहर के गुरुद्वारा रोड में जल जमाव के कारण लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। खासकर स्कूली बच्चों सहित बाजार करने आए लोगों को नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोग नगर निगम के दावों को कोसते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के माध्यम से आप खुद देख सकते हैं कि स्कूली बच्चे किस तरह नाले के पानी में होकर गुजर रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या नगर निगम के […]

Noimg

ट्रक और पुलिस वाहन में सीधी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल || GS NEWS

NH 31घटनानवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब लखीसराय की ओर से भागलपुर जा रहे पुलिस के वाहन की एक अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस गाड़ी में सवार 6 पुलिस कर्मियों में से 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां सभी पुलिसकर्मी को नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी घायलों […]

Noimg

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला को लेकर की बैठक || GS NEWS

निरीक्षणबिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिलाधिकारी डॉo नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर संबंधित विभाग की पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हाथरस की दुखद घटना से सबक लेते हुए श्रावणी मेले में भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जाए। कांवरिया / श्रद्धालुओं के आने और जाने का रास्ता अलग-अलग रहे, प्रवेश और निकास अलग अलग हो, वे धीरे-धीरे प्रवेश करें और शीघ्रता से मेला क्षेत्र से निकलें, ऐसी व्यवस्था की जाए। मेला क्षेत्र में किसी नाला का कोई स्लैब खुला नहीं रहे, यदि स्लैब में कोई दिक्कत है तो लोहे का मजबूत सीट ही ऊपर डाल दिया जाए, ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके। अगर किसी तरह की घटना […]

Noimg

बैंक का ऋण नहीं चुकाने वाले लोगों पर गिरी गाज || GS NEWS

barahatनिरीक्षणपीरपैंतीबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक शाखा पिरपैंती एवं ईशीपुर, बाराहाट थाना, ईशीपुर द्वारा संयुक्त रूप से लापरवाह ऋण धारकों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस बल के साथ मिलकर श्रीनगर, पसाहिचक, रिफातपुर, गौरीपुर तथा गौराडीह आदि गांवों में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया। डीओसीसी इंचार्ज कुणाल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस छापेमारी अभियान में शाखा प्रबंधक अमर उजाला तथा शशि कुमार, विशेष वसूली अधिकारी सियाराम राय व अन्य शामिल थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंकों द्वारा दायर किए गए नीलाम पत्रों का संज्ञान लेते हुए, नीलाम पत्र कार्यालय द्वारा डिफाल्टर ऋणियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट एवं कुर्की जब्ती जारी कर दिया गया है। जिनपर पुलिस […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड के दर्जनों परिवार अपना आशियाना बसाने को लेकर नाथनगर अंचल कार्यालय का लगा रहे हैं चक्कर || GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरसरकारी योजनाAMBA0

भागलपुर के नाथनगर के दर्जनों भूमिहीन परिवार 15 सालों से विस्थापित होने के बाद नाथनगर अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक इन परिवारों को बसाया नहीं गया है। गुरुवार के दिन दर्जनों भूमिहीन महादलित परिवार नाथनगर अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचलाधिकारी रजनीश कुमार से भूमि की मांग करते हुए बसाने की गुहार लगाई। सीओ रजनीश कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर पहल की जाएगी। नाथनगर ललमटिया चौक स्थित, बीते कई सालों से सड़क किनारे रह रहे महादलित परिवारों ने बताया कि 15 साल से वे नाथनगर अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बसाया नहीं गया है। ये 42 महादलित परिवार हैं जो कई सालों से ललमटिया चौक के […]

Noimg

कोसी नदी ने किया विकराल रूप धारण || GS NEWS

कटावकोसीनवगछियाबिहारभागलपुरAMBA0

कई गांव की सड़कों, घरों और सैकड़ों एकड़ जमीन को लिया अपने आगोश में बिहार की शोक नदी कही जाने वाली कोसी नदी हर साल कहर बरपाती है। भागलपुर के नवगछिया अनुमण्डल से गुजरती कोसी नदी ने इस वर्ष भी कई गांव के सैकड़ों घरों और सैकड़ों एकड़ जमीन को अपने आगोश में समा लिया है। कोसी अपना किनारा काटने को आमादा है और भागलपुर नवगछिया के खरीक प्रखंड अंतर्गत सिंहकुण्ड गाँव के अस्तित्व को मिटाने के लिए विकराल रूप धारण कर चुकी है। कोसी की धारा इस कदर भयावह हो गई है कि जमीन और घर कटकर कोसी की धारा में विलीन हो रहे हैं। हर साल यही हालात रहते हैं, और हर घंटे 5 से 7 फीट जमीन […]

Noimg

महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत || GS NEWS

बिहारभागलपुरभागलपुर बायपाससड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान पब्लिक स्कूल के सामने एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। मृतक, बीवी लाडो रानी, अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पंखा टोली बारात जा रही थी। रास्ते में चौहान पब्लिक स्कूल के सामने ब्रेकर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े। इसी दौरान जगदीशपुर की ओर से आ रहे भारी वाहन ने बीवी लाडो रानी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उनका बेटा मोहम्मद युवरान बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सूरज कुमार वैभव और […]