Tag Archives: bhagalpur

Noimg

भोलेनाथ ने बहन की मन्नत पूरी की, बहन अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ चल पड़ी दंड प्रणाम कर बाबा वैद्यनाथ धाम || GS NEWS

sultanganjउपलब्धिबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: सावन का पवित्र महीना चल रहा है और हजारों की संख्या में बोल बम कांवरिया गंगा जल भरकर बाबा वैद्यनाथ धाम जा रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे कांवरिया भी हैं जिनकी मन्नत पूरी होने पर वे बाबा वैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे हैं। इन्हीं में एक 10 साल की बच्ची रिया भी है, जो दंडवत प्रणाम करते हुए अपने परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ धाम जा रही है। रिया, जो बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली है, बताती है कि उसका भाई नहीं था और वह अकेली थी। जब रक्षाबंधन आता था तो वह बहुत निराश हो जाती थी। तब उसने बाबा वैद्यनाथ से भाई के लिए मन्नत मांगी थी, जो बाबा ने पूरी कर दी। अब […]

Noimg

तिलकामांझी थाना क्षेत्र से अगवा छात्र हुआ बरामद || GS NEWS

अपराधउपलब्धिभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले स्कूली छात्र संदीप रजक (पिता प्रदीप रजक) को उसके घर के पास से अपराधियों ने अगवा कर लिया था। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह संदीप घर के पास खड़ा था, तभी कुछ युवक बाइक से पहुंचे और संदीप को अपने बाइक के पीछे बैठा कर भाग गए। संदीप के गायब होने पर परिजनों ने तिलकामांझी थाना को सूचना दी। इसके बाद तिलकामांझी थाना पुलिस एवं डिआईयु की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को उठाया। अचानक संदीप ने किसी अनजान नंबर से अपने घरवालों को कॉल किया और बताया कि वह लोदीपुर थाना क्षेत्र […]

Noimg

कार में मिला विदेशी शराब: तस्कर को कोर्ट ने सुनाई 5 साल की कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपए का जुर्माना || GS NEWS

अपराधभागलपुरशराबAMBA0

भागलपुर: बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा के तहत सबौर थाना कांड संख्या 349/22 में विशेष उत्पाद कोर्ट में विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) ने मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त बाबुल कुमार को दोषी पाया। सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी होने पर बाबुल कुमार को 5 वर्ष की कठोर कारावास एवं 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गई। चार अन्य अभियुक्त अमित कुमार, संजीत कुमार, अवधेश वर्मा एवं हेमचंद्र साह को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया। अभियुक्त बाबुल कुमार, मधेपुरा जिले के श्रीपुर वकला निवासी गजेंद्र यादव के पुत्र हैं। यह सजा 28 फरवरी 2022 की घटना के संदर्भ में दी […]

Noimg

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने काटा बवाल, कहा इलाज में की गई है लापरवाही || GS NEWS

अपराधदुखदभागलपुरस्वास्थ्यAMBA0

भागलपुर, जोगसर थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डॉक्टरों की संस्थान आईएमए के अध्यक्ष सहित कई डॉक्टर मौके पर पहुंचे। मृतिका की पहचान मुनिका कुमारी (23), निवासी लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ा गांव के रूप में हुई है। यह घटना डॉक्टर रश्मि सीमा कुमारी के क्लीनिक में घटी, जो शहर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। मृतिका की सास ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे वे इलाज के लिए पहुंचे थे और लगभग 2:30 बजे के आसपास मुनिका की मौत हो गई। […]

Noimg

भागलपुर: रिंकू देवी और रंजीत पासवान की पिटाई के मामले में 15 आरोपियों को सजा || GS NEWS

अपराधAMBA0

भागलपुर: सबौर गोराडीह थाना क्षेत्र में 20 मार्च 2017 को हुई घटना में कोर्ट ने रिंकू देवी और रंजीत पासवान की गांव वालों के द्वारा की गई पिटाई और बाल मुड़वा कर तीन गांव में घुमाने के मामले में सभी 15 आरोपियों को सजा सुनाई है। घटना में शामिल सभी 15 आरोपियों को 5 साल से लेकर 7 साल तक की सजा दी गई है। घटना के दिन रिंकू देवी मेला देखकर लौट रही थी और रंजीत पासवान और उसका एक साथी उसके घर पर मोबाइल चार्ज करने के लिए रुक गए थे। इसी दौरान रंजीत पासवान रात में रिंकू देवी के घर में ही रुक गया, जिसकी सूचना रिंकू देवी के भतीजे ने पूरे गांव को दे दी। इसके […]

Noimg

नमामि गंगे और भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस || GS NEWS

paryavaranआयोजनगंगानवगछियाAMBA0

नवगछिया: नमामि गंगे एवम भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के जलज परियोजना अंतर्गत विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में नवगछिया के महादेवपुर घाट में जन जागरूकता अभियान सह घाट पर हाट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आम जनों को गंगा नदी की जैव विविधता, इसमें रहने वाले जीव जैसे डॉल्फिन, घड़ियाल, कछुआ, मगरमच्छ, ऊदबिलाव आदि के बारे में बताया गया तथा उनके पर्यावरण में महत्व को भी समझाया गया। जलज परियोजना जिसका थीम “अर्थ गंगा” को साकार करने के लिए नदी और लोगों को जोड़ना है, को विस्तार से बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे गंगा नदी में कूड़ा कचरा, प्लास्टिक आदि न डालें क्योंकि इससे जलीय जीवों की मृत्यु हो जाती है और […]

Noimg

श्रावणी मेला में कई नई सुविधाओं की हुई शुरुआत || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिबोल बमभागलपुरAMBA0

प्रसन्नता जाहिर कर रहे हैं कांवरिया भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई है, जिससे कांवरियों के बीच हर्ष और उल्लास का माहौल है। नई सुविधाओं में नमामि गंगे घाट पर निःशुल्क लॉकर की सुविधा कांवरियों के लिए उपलब्ध कराई गई है। कांवरिया स्नान से पूर्व लॉकर में रुपए, पैसा, मोबाइल, एटीएम और अन्य कीमती सामान रखकर निश्चिन्त होकर गंगा में स्नान कर बाबा पर जलाभिषेक के लिए गंगा जल लेकर आते हैं और पुनः लॉकर से सामान आदि लेकर आगे बढ़ते हैं। नमामि गंगे घाट और सीढ़ी घाट पर जाली युक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है, जिससे गंगा स्नान शत प्रतिशत सुरक्षित हो गया है। कांवरियों के ठहरने […]

Noimg

11 अगस्त को भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में होगा तैराकी प्रतियोगिता || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: हर जिले की तरह अब भागलपुर में भी तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड में बने स्विमिंग पूल में 11 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन जीवन जागृति सोसाइटी के बैनर तले किया जा रहा है। जीवन जागृति सोसाइटी के संरक्षक, डॉक्टर अजय कुमार सिंह, ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि यह प्रतियोगिता 8 साल से 50 साल तक के लोगों के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके मन में पिछले कई वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिता कराने का विचार था। तैराकी प्रतियोगिता के सदस्य अमित कुमार ने कहा कि जो भी इस प्रतियोगिता में भाग […]

Noimg

बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालधरना प्रदर्शनभागलपुरAMBA0

भागलपुर: बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा महासंघ के बैनर तले संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि अनुबंध पर कार्यरत एएनएम को फेक हाजिरी बनाने का दबाव डाला जा रहा है। प्रदर्शन कर रही एएनएम वर्षा कुमारी ने कहा कि स्थाई और संविदा पर कार्यरत एएनएम में भेदभाव किया जा रहा है। स्थाई कर्मियों को सभी प्रकार की सुविधाएँ मिलती हैं, जबकि संविदा पर कार्यरत कर्मियों को कोई सुविधा नहीं मिलती है। वे मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रह जाते हैं। एएनएम कर्मियों का कहना है कि उन्हें समान काम के बदले समान वेतन मिलना चाहिए। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। AMBA

Noimg

बाथ थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा वृद्ध की हत्या, शव झाड़ी में मिला || GS NEWS

अपराधघटनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर: बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पिपरा गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा एक वृद्ध की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। मृतक दिनेश प्रसाद सिंह, जिन पर दो दिन पूर्व एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था, का शव उनके घर के पास एक झाड़ी में मिला। बच्ची की माँ ने दिनेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद बाथ थाना पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया। दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि गाँव के कुछ लोगों ने उनके पिता पर झूठा […]