Tag Archives: bhagalpur

Noimg

गंगा में डुबकी बैरिकेटिंग के अंदर, काहे की जान छे त जहान छे – विधायक प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव || GS NEWS

गंगाघटनाबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया: बीते रविवार और सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के तीन प्रमुख घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से कुल 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 18 से 22 साल के युवक थे। इस दुखद घटना के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक उम्मीदवार और नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने काँवरियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। डब्लू यादव ने कहा, “गंगा में स्नान करते समय बैरिकेटिंग के अंदर ही रहें। पिछले रविवार की रात हुई बड़ी दुर्घटना से सभी को सबक लेना चाहिए। इस घटना में चार परिवारों का चिराग बुझ गया था। गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। बैरिकेटिंग के अंदर ही […]

Noimg

भगत सिंह चौक पर अज्ञात शव पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

घटनापुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: जोगसर थाना क्षेत्र के भगत सिंह साईं मंदिर के निकट एक अज्ञात शव मिला है। शव मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने जोगसर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोगसर थाना के थाना अध्यक्ष कृष्णानंद कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शव की पहचान के लिए जिले के कई थाना क्षेत्रों में मृतक का फोटो भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया, शव देखने से यह किसी भिखारी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, स्थानीय लोग और दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस व्यक्ति को कभी नहीं देखा था। मौत का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच […]

Noimg

काँवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सेवा कर कमा रहे पुण्य, कुछ लोग बेजुबानों का सहारा लेकर बना रहे धन कमाने का जरिया || GS NEWS

sultanganjअपराधदुखदबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: सावन महीने में सुल्तानगंज के कच्ची काँवरिया पथ पर जहां कुछ लोग श्रद्धालुओं की सेवा कर पुण्य कमा रहे हैं, वहीं कुछ लोग बेजुबानों का सहारा लेकर धन कमाने में लगे हैं। बांका के रहने वाले जाफरान का मामला कुछ ऐसा ही है। जाफरान वैसे तो दूसरे राज्यों में नौकरी करता है, लेकिन हर साल सावन के महीने में वह घर आ जाता है और सांपों को पकड़कर उनके दांत कैंची से काट देता है। इसके बाद वह इन सांपों को लेकर कच्ची काँवरिया पथ पर करतब दिखाता है। इस तरह से जाफरान रोजाना 700 से 800 रुपये कमा लेता है। सांपों का सहारा लेकर कमाने वाले इस युवक को कोई रोकने वाला नहीं है। श्रद्धालुओं की आस्था और […]

Noimg

हत्या मामले में दोषी करार अभियुक्त कैंप जेल में अपने मांगों को लेकर धरना पर || GS NEWS

अपराधधरना प्रदर्शनभागलपुरमुंगेरAMBA0

भागलपुर: मुंगेर जिला के सदर बाजार के रहने वाले शंकर पंडित, जो 2014 से हत्या के मामले में जेल में बंद थे, को 2019 में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से शंकर पंडित भागलपुर के केंद्रीय कारा में बंद हैं। शंकर पंडित ने अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए 3 जुलाई से केंद्रीय कारा में अनशन शुरू कर दिया था। हालांकि, अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और जेल प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में शंकर पंडित का इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर शंकर पंडित की पत्नी कंचन कुमारी ने कहा, “मेरे पति का गोतिया के साथ जमीनी […]

Noimg

कांवर में बसाहा बैल व बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित कर हावड़ा के दर्जनों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम के लिए रवाना || GS NEWS

sultanganjगंगाबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर, सुलतानगंज के अजगैवीनाथ धाम में हजारों कांवरिया बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों के साथ अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम के लिए पैदल और वाहनों से रवाना हुए। हावड़ा के दर्जनों कांवरियों ने बसाहा बैल पर सवार भगवान बाबा भोलेनाथ की प्रतिमा को कांवर में सजाकर अजगैवीनाथ धाम से बाबा भोलेनाथ के दरबार बैधनाथ धाम के लिए रवाना किया। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। हावड़ा के कांवरियों ने बताया कि बाबा भोलेनाथ उनकी सारी मुरादें पूरी करते हैं। इसलिए वे हर वर्ष बाबा भोलेनाथ को कांवर में सजाकर अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं। इस दौरान दर्जनों कांवरिया मौजूद थे, जो अपनी आस्था और श्रद्धा से […]

Noimg

मजदूर का बेटा एथलीट चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल || GS NEWS

आयोजनउपलब्धिखेल कूदभागलपुरAMBA0

भागलपुर के नाथनगर चंपानगर के रहने वाले भोला कुमार साह ने 90वीं बिहार स्टेट जूनियर एवं सीनियर एथलीट चैंपियनशिप 2024 में बिहार की ओर से गोल्ड मेडल जीतकर भागलपुर का नाम रोशन किया है। भोला ने अपनी जीत का परचम न केवल भागलपुर बल्कि देश के कई राज्यों और जिलों में भी लहराया है। अब भोला नेशनल गेम खेलने के लिए अक्टूबर माह में भुवनेश्वर जाएगा। भोला का पिता, अशोक साह, मजदूरी करता है और अपनी कड़ी मेहनत से भोला को इस मुकाम तक पहुंचाया है। भोला ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, दोस्तों और कोच कुंदन कुमार को दिया है। भोला नाथनगर स्थित सीटीएस के मैदान में खेल की तैयारी करता था। भोला की इस अद्वितीय उपलब्धि ने […]

Noimg

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का लगा रहे हैं चक्कर || GS NEWS

आपदादुखदबाढ़भागलपुरसबौरAMBA0

भागलपुर में अपने उजड़े आशियाना को बसाने के लिए बाढ़ पीड़ित पिछले 2 साल से सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के बाढ़ पीड़ित लगातार जिला पदाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। दो साल पहले सबौर प्रखंड के इंग्लिश फरका गांव के सैकड़ों घर गंगा में समा गए थे, जिससे ग्रामीण खुले आसमान के नीचे सबौर प्रखंड के मैदान में रहने को मजबूर हो गए हैं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि वे लगातार अंचल कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई उचित आश्वासन नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मेहनत-मजदूरी करके पक्के मकान बनाए थे, जो गंगा नदी में समा गए। अब वे सबौर प्रखंड के मैदान में खुले […]

Noimg

गोराडीह थाना क्षेत्र में 15 जून को हुए हत्याकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधगोराडीहघटनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में 15 जून को सुमेश मंडल की हत्या के मामले में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि इस हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त और तीन अज्ञात अपराधी शामिल थे। नामजद अभियुक्त को गोराडीह पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर गोराडीह थाना पुलिस और डिआइयु की टीम ने सत्तन यादव, विनोद दास और रंजीत वर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सत्तन यादव पहले से भी भागलपुर के कई थानों का अभियुक्त रहा है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा होता है। पुलिस की इस कार्रवाई से गोराडीह […]

Noimg

कारगिल दिवस पर निकाला गया मशाल जुलूस: शहर के सैकड़ों युवाओं ने लिया हिस्सा, वीर शहीदों को किया याद || GS NEWS

आयोजनबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर में 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के बहादुर और दिलेर जवानों के बलिदान को याद करते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारतीय सशस्त्र बलों की जीत का प्रतीक है, और इस दिन को हर साल कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व का दिन है, जब 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया था। यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था, और इस दौरान भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए थे। विशेष रूप से, कैप्टन निर्भय कुमार सिंह ने असाधारण वीरता दिखाते हुए दुश्मनों के […]

Noimg

कमिश्नर व जिला पदाधिकारी ने श्रावणी मेला के पांचवे दिन कांवरिया विश्राम स्थल सहित सुविधाओं का किया निरीक्षण || GS NEWS

sultanganjउपलब्धिबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के पांचवे दिन भागलपुर के कमिश्नर दिनेश कुमार ने जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ धांधी बेलारी पंचायत में स्थित कांवरिया रैन सेंटर, कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, और कांवरिया पथ सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने बाहर से आने वाले कांवरियों से फीडबैक भी लिया। कमिश्नर दिनेश कुमार और जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला में कांवरियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि कांवरिया विश्राम स्थल, स्वास्थ्य शिविर, रैन सेंटर, लाइट व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए […]