Tag Archives: bhagalpur

Noimg

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने श्रावणी मेला को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक || GS NEWS

बिहारबैठकबोल बमभागलपुरAMBA0

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों के साथ कच्ची कांवरिया पथ एवं अजगैवीनाथ गंगा घाट, नमामि गंगे घाट का निरीक्षण लिया जायजा श्रावणी मेला में कांवरियों को विशेष सुविधा के लिए योजना की होगी तैयारी: नितिन नवीन भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम में शनिवार को श्रावणी मेला को लेकर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री नितिन नवीन पहुंचे। एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री नितिन नवीन ने नगर परिषद के सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और श्रावणी मेला में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने अधिकारियों के साथ नमामि गंगे घाट एवं अजगैवीनाथ गंगा घाट का निरीक्षण कर जायजा लिया। दोनों गंगा […]

Noimg

प्राथमिक विद्यालय मसुदनपुर में भोजन खाने पर 12 बच्चे बेहोश, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा || GS NEWS

घटनाबिहारभागलपुरमध्यान भोजनAMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मसुदनपुर में बच्चों को भोजन में गिरगिट चले जाने के बाद एनजीओ द्वारा खाना खिलाने पर बारह बच्चे बेहोश हो गए। यह जानकारी मिलने पर अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे। जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था करते हुए सभी बच्चों को शाहकुंड रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा। डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज किया और उन्हें सुरक्षित बताया। जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास ने बताया कि सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया, लेकिन समय पर हस्तक्षेप के चलते […]

Noimg

इंडिया महागठबंधन के आवाहन पर निकला प्रतिरोध मार्च || GS NEWS

धरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर में बढ़ते अपराध और लचर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने प्रतिरोध मार्च निकाला। इस मार्च में महागठबंधन के कई नेता सड़क पर उतरे और भागलपुर में बड़ी तादाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इंडिया गठबंधन द्वारा सरकार के खिलाफ निकाले जा रहे इस प्रतिरोध मार्च को लेकर भागलपुर के घंटाघर चौक से लेकर जिला समाहरणालय के कचहरी चौक तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई। बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में महागठबंधन ने एकजुट होकर प्रतिरोध मार्च निकाला। बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लचर कानून व्यवस्था के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलता को मुद्दा बनाकर इंडिया गठबंधन ने यह मार्च निकाला। सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में प्रदर्शन करने […]

Noimg

विक्रमशिला विश्वविद्यालय का रास्ता साफ, बिहार कैबिनेट और केंद्रीय कैबिनेट से भागलपुर को दो बड़ा तोहफा || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरविक्रमशिलाAMBA0

भागलपुर को बिहार कैबिनेट और सेंट्रल कैबिनेट से दो बड़े तोहफे मिले हैं । विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय और ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट। मानसून सत्र से पहले, बिहार सरकार ने विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए रास्ता साफ करते हुए लगभग 89 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है, जिससे 2014 की चुनावी घोषणा को 2024 में धरातल पर उतारा गया। इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने 2014 में आवंटित 500 करोड़ रुपये की राशि में भी बढ़ोतरी की संभावना है। दूसरी ओर, केंद्र सरकार के बजट सत्र में भागलपुर के लिए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की प्रबल संभावना है, जिससे औपचारिक घोषणा की जा सकती है। भागलपुर में हवाई जहाज संघर्ष समिति और विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण समिति ने अपनी मांगों को लेकर […]

Noimg

फुफेरे भाई के संग घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा; एक की मौके पर मौत || GS NEWS

घटनादुखदनवगछियानाथनगरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर हालत में घायल युवक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के रतीपुर बैरिया पंचायत के रसीदपुर ग्राम निवासी जाटों मंडल के पुत्र निरंजन मंडल (22) के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब निरंजन मंडल अपने फुफेरे भाई शिव कुमार के साथ घोघा से नाथनगर लौट रहे थे। जीरोमाइल चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे निरंजन मंडल की मौके […]

Noimg

वंशीटीकर गांव में पक्की सड़क तोड़ कर घेरने को लेकर हुई झड़प || GS NEWS

निर्माणबिहारभागलपुरमामूली विवादसबौरAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के सरधो पंचायत स्थित वंशीटीकर गांव के वार्ड नं 1 के कुछ परिवार इन दिनों रास्ते को लेकर काफी चिंतित हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि पिछले 20-25 वर्षों से उनके घर के आगे पीसीसी सड़क है, जिससे उनका आवागमन होता है। हालांकि, इसी गांव के सुंधाशु कुमार, पिता स्व. बालेश्वर पासवान और अन्य लोगों ने सरकारी योजना से बनी ग्रामीण सड़क को तोड़कर पीलर के लिए गड्ढा कर दिया है। जब पीड़ितों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोग मारपीट पर उतारू हो गए। सुंधाशु कुमार का कहना है कि जब सड़क बनी थी, तब वे बाहर पढ़ाई कर रहे थे। सड़क का कुछ हिस्सा उनके निजी खाते की जमीन में आता […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो मासूम सहित तीन घायल || GS NEWS

घटनादुखदभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर-हसडीहा मुख्य सड़क पर मखना गांव के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार-पांच लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज गति से आ रहे पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगांव निवासी मो आशिक की पत्नी बीबी मुनिया (45 वर्ष) के रूप में की गई है। घायलों में मृतका के पुत्र कुर्बान (6 वर्ष), बीबी रूमाला (25 वर्ष) और उसकी बेटी आफरीन खातुन (3 वर्ष) शामिल हैं। यह सभी लोग ऑटो से मुश्तफापुर कमालचक से अपने घर अठगांव जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो […]

Noimg

शराब तस्करी मामले में बीएमपी जवान सहित 2 गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में जेल || GS NEWS

अपराधतस्करीपुलिसभागलपुरAMBA0

भागलपुर, बिहार – पूर्ण शराबबंदी के बावजूद, शराब तस्करी के मामले सामने आते जा रहे हैं। मद्य निषेध अधिनियम के तहत शराब तस्करी के मामलों के निष्पादन में तेजी लाई गई है, फिर भी शराब तस्कर सक्रिय नजर आते हैं। मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनकी लग्जरी कार को जप्त किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में बाइपास थाना क्षेत्र के पिस्ता गांव के निवासी बीएमपी जवान मनोज पासवान और उनके साथी पुलिस पासवान शामिल हैं। मनोज ने पुलिस को बताया कि स्टेशन पर उतरने के बाद उसने अपने गांव के एक व्यक्ति से लिफ्ट ली और कार में सवार हो […]

Noimg

श्रावणी मास: गंगाघाटों पर बढ़ती भीड़ और सुरक्षा की अनदेखी || GS NEWS

गंगागोपालपुरघटनानवगछियाभागलपुरAMBA0

आगामी श्रावणी मास को लेकर स्थानीय गंगाघाटों पर दिन प्रति दिन गंगा स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गंगा में जलस्तर बढ़ने से स्न्नार्थियों की थोड़ी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। हम बात कर रहे हैं मधुरापुर स्थित गंगा जहाज घाट की, जो अपनी गहराई के कारण खतरनाक घाट बना हुआ है। बैरिकेडिंग नहीं होने से कभी भी डूबने जैसी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां नियमित सैकड़ों लोग स्नान करते हैं। खासतौर पर श्रावण के महीने में यहां श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ होती है। यहां से गंगाजल भरकर लोग सोमवार को मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम में जलाभिषेक करने जाते हैं। स्थानीय लोगों की माने तो घाट के किनारे से महज पांच-आठ मीटर […]

Noimg

मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय || GS NEWS

आयोजनपर्व त्यौहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्याम श्रद्धालुओं ने गुरु जी के मुखारविंद से भजन और प्रवचन का लाभ उठाया। श्याम भक्त अभिषेक बाजोरिया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के आगमन से पूर्व गुरु जी का पदार्पण भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में होता है। आज का यह कार्यक्रम अंतिम दिन था, जिसके बाद गुरु जी देवघर प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष का विशेष संदेश देते हुए गुरु जी ने वृक्षारोपण करते समय कहा कि अपने बच्चे के जन्मदिन पर केक न काट कर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी ग्लोबल वार्मिंग से और खुद अपनी जिंदगी को बचा सके। […]