Tag Archives: bhagalpur

Noimg

लोदीपुर थाना क्षेत्र में हुई अनोखी शादी : चट मंगनी पट ब्याह || GS NEWS

अजब - गजबभागलपुरलोदीपुर थानाAMBA0

भागलपुर: जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर महादेव स्थान में आज एक अनोखी शादी देखने को मिली। लोदीपुर गांव निवासी अजीत ठाकुर की सुपुत्री सोनी कुमारी और मुंदीचक निवासी अशोक यादव के पुत्र अजय कुमार ने बसंतपुर महादेव मंदिर में विवाह किया। कई महीनों से दोनों प्रेमी युगल के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। वधु पक्ष से सभी सहमत थे, लेकिन वर पक्ष को शादी की जानकारी नहीं थी। प्रेम की प्रगाढ़ता इतनी थी कि अजय ने अपनी प्रेमिका सोनी को सहर्ष स्वीकार कर लिया, हालांकि वर पक्ष से उसकी माताजी और छोटे भाई ने इसका विरोध किया। इस मौके पर लोदीपुर पंचायत की सरपंच स्वीटी कुमारी ने विधि-विधान से शादी संपन्न कराई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान […]

Noimg

बंगला सावन की हुई शुरुआत, सुल्तानगंज हुआ भगवामय || GS NEWS

sultanganjपर्व त्यौहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत 22 जुलाई से होगी, लेकिन बुधवार से बंगला सावन की शुरुआत हो चुकी है। बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर पैदल बैधनाथ धाम के लिए जा रहे हैं। कई कांवरिया ढाई दिनों में जलार्पण करेंगे तो कुछ कांवरिया गुरु पूर्णिमा पर जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को जलार्पण करने वाले कांवरिया 19 और 20 जुलाई को जल भरेंगे। कांवरियों में अभी से जोश और उत्साह देखा जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कांवरिया पथ पर बालू बिछा दिया गया है। इस रास्ते से लाखों कांवरिया बैधनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। AMBA

Noimg

मोहर्रम की दसवीं पर ताजिया में हजारों की संख्या में सड़कों पर दिखे पैकर || GS NEWS

उपलब्धिपर्व त्यौहारभागलपुरमुहर्रमAMBA0

पूरे शहर में या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही भागलपुर: मोहर्रम की दसवीं पर कोतवाली इलाके से निकाला गया ताजिया आकर्षण का केंद्र बना रहा। कोतवाली इमामबाड़ा से पैकर 2:35 मिनट पर ताजिया लेकर शाहजंगी के लिए रवाना हुए। काजीबलीचक मार्ग और तातारपुर चौक पर पैकरों का हुजूम देखा गया। इस दौरान या अली या हुसैन की सदा गूंजती रही। जुलूस में हजारों की संख्या में पैकर और आम लोग शामिल हुए। ताजिया जुलूस तातारपुर चौक, मुस्लिम हाई स्कूल होते हुए रेलवे समपार से गुजरकर शाहजंगी कर्बला मैदान गया। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की मौजूदगी रही ताकि विधि व्यवस्था सुचारू रूप से कायम रहे। जिला और पुलिस प्रशासन ने जुलूस की निगरानी ड्रोन […]

Noimg

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहले लिया रिश्वत; परिजनों ने किया हंगामा तो फिर लौटाया || GS NEWS

अपराधघटनाबिहारभागलपुरसमस्यासरकारी योजनाAMBA0

भागलपुर: जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का दावा भले ही करे, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ताजा मामला भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार रायगोपाल सरकार लेन निवासी रंजीत शर्मा और आरती शर्मा के पुत्र कृष का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के संबंध में है। आरती देवी जब अपने पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने भागलपुर नगर निगम कार्यालय पहुंची, तो वहां तैनात कर्मचारी सुमित यादव ने उनसे 700 रुपये की बजाय 2500 रुपये की मांग की और महीनों तक उन्हें कार्यालय के चक्कर कटवाए। काफी दिनों बाद भी जब प्रमाण पत्र नहीं बना, तो महिला के परिजन नगर निगम कार्यालय पहुंचे और कर्मचारी सुमित यादव के साथ धक्कामुक्की करते हुए हंगामा करने […]

Noimg

मुहर्रम के नवमी पर शहर में निकला भव्य जुलूस, लाठी डंडा और तलवार का हुआ प्रदर्शन || GS NEWS

आयोजनपर्व त्यौहारबिहारभागलपुरमुहर्रमAMBA0

भागलपुर: मुहर्रम के नवमी पर भागलपुर और आसपास के विभिन्न इमामबाड़ों से भव्य जुलूस निकाला गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार, मुहर्रम की नवमी तारीख को निकाले गए इन जुलूसों में युवाओं ने लाठी, डंडा, तलवार और भाला का प्रदर्शन किया। कोतवाली चौक, सराय चौक, बरारी, हिसाब चक, बरहपूरा, और तताररपुर के विभिन्न इमामबाड़ों से जुलूस निकाले गए। पुलिस प्रशासन ने पूरे जुलूस की निगरानी ड्रोन कैमरों से की, जिससे हुड़दंग करने वालों में खौफ दिखा। हर चौक और चौराहे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सभी क्षेत्रों के थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौजूद थे, ताकि मुहर्रम जुलूस में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और पर्व शांतिपूर्वक मनाया जा सके। AMBA

Noimg

बाखरपुर में गड्डे में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप || GS NEWS

अपराधघटनापीरपैंतीभागलपुरAMBA0

भागलपुर: पीरपैंती के बाखरपुर थानाक्षेत्र में सोमवार की रात एक गड्ढे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान स्व. सुखारी तांती के पुत्र राजकिशोर तांती (50) के रूप में हुई है, जो पेशे से मजदूर थे। उनके पुत्र चंदन तांती ने हत्या का आरोप लगाया है। चंदन तांती ने बताया कि सोमवार शाम उनके पिता राजकिशोर तांती गांव में भोज खाने गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। चंदन ने कहा, “मेरे पिता जी मुझे खोजने बाहर गए थे। जब मैं घर लौटा और पिता जी को नहीं पाया, तो मेरी मां कलावती देवी ने कहा कि वह मुझे खोजने गए हैं। मैं उन्हें ढूंढ़ने बाहर निकला और घर से थोड़ी दूर […]

Noimg

मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक उतरे सड़कों पर || GS NEWS

पर्व त्यौहारपुलिसबिहारभागलपुरमुहर्रमAMBA0

भागलपुर: जिले में मोहर्रम त्यौहार के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और सीनियर एसपी आनंद कुमार ने सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सभी इमामबाड़ों और पहलाम स्थलों का दौरा कर यह सुनिश्चित किया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सबसे पहले जिलाधिकारी और सीनियर एसपी सराय इमामबाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और खलीफा से पैकर को होने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद, दोनों अधिकारी पहलाम स्थल सहजंगी पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण व सद्भावपूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न […]

Noimg

सुलतानगंज शहर के लाल मोहम्द शहनाउल्लाह अंसारी यूपीएससी पास कर बने कमिशनर || GS NEWS

sultanganjउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

सुलतानगंज: भागलपुर जिले के सुलतानगंज के दिलगौरी गाँव के निवासी मोहम्द अमानुल्लाह अंसारी के पुत्र, मोहम्द शहनाउल्लाह अंसारी, ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर कमिशनर बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर पूरे गाँव में जश्न का माहौल है। जदयू के वरिष्ठ नेता, नोमान अंसारी, ने मोहम्द शहनाउल्लाह अंसारी को बधाई देते हुए कहा कि यह गाँव के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा, “पहली बार दिलगौरी गाँव के मोहम्द शहनाउल्लाह अंसारी ने यूपीएससी पास कर कमिशनर बनने का सपना साकार किया है। इस खुशी में पूरा गाँव झूम रहा है और सभी गाँववासियों की तरफ से हम उन्हें मुबारकबाद एंव बधाई देते हैं।” यह उपलब्धि सुलतानगंज शहर के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि मोहम्द […]

Noimg

श्रावणी मेला की तैयारी का जिलाधिकारी ने लिया जायजा || GS NEWS

गंगानिरीक्षणपर्व त्यौहारबोल बमभागलपुरAMBA0

धांधी बेलारी से जहाज घाट तक के कार्य का किया निरीक्षण भागलपुर। भागलपुर जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा श्रावणी मेला 2024 के अवसर पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सिटी एसपी राज, उप विकास आयुक्त कुमार अनुराग, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, सिविल सर्जन भागलपुर डॉ अशोक प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता सामान्य शाखा मिथिलेश कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर भागलपुर, धनंजय कुमार सहित कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने धांधी बेलारी स्थित रैन सेंटर, टेंट सिटी, मेडिकल कैंप, नियंत्रण कक्ष सहित कच्ची कांवरिया पथ की तैयारी का निरीक्षण किए एवं उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी […]