Tag Archives: bhagalpur

Noimg

डीएम को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: विज्ञान भवन, मौलाना आजाद रोड, नई दिल्ली में जिलाधिकारी भागलपुर, डॉ. नवल किशोर चौधरी को राष्ट्रीय आयोग बाल अधिकार संरक्षण, भारत सरकार द्वारा बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार प्रदान किया गया। माननीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय के हाथों से स्मृति चिह्न प्रदान कर उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया।यह पुरस्कार “प्रिवेंशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज – एक युद्ध नशे के विरुद्ध” के लिए बनाए गए ज्वाइंट एक्शन प्लान को भागलपुर जिले में सफलतापूर्वक लागू करने के लिए दिया गया। इस सम्मान को ड्रग्स दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया। AMBA

Noimg

सन्हौला पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा गाड़ी जप्त || GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरमास्क और वाहन जाँचसन्हौलाAMBA0

भागलपुर: सन्हौला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी महिंद्रा गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। यह घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के सरकंडा मोड़ पर हुई, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 541 बोतल में 202 लीटर विदेशी शराब बरामद की। सन्हौला थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारी पंकज कुमार दास और मिथुन कुमार को न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया है। सन्हौला थाना पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिंद्रा कोवाटो गाड़ी को रोका गया, लेकिन गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा और गाड़ी […]

Noimg

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने नाथनगर थाना में किया वोल्टेज ड्रामा || GS NEWS

पुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: ललमटिया थाना के पुलिस पदाधिकारियों को उस समय बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा जब एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती ने थाने में प्रवेश कर कागजातों को तितर-बितर कर दिया और थाने के तीन महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी सहित अपने चार स्वजनों को दांत काटकर लहूलुहान कर दिया। लगभग आधे घंटे तक थाना परिसर और सड़कों पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसके बाद किसी तरह उक्त युवती को काबू में किया गया और उसके स्वजन उसे घर ले गए। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। ललमटिया थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फांडी गली में रहने वाली मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती की छोटी बहन मीनू कुमारी […]

Noimg

जिले में जल जमाव को लेकर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित || GS NEWS

बिहारबैठकभागलपुरसमस्यास्मार्ट सिटीAMBA0

भागलपुर जिले में जल जमाव एवं आगामी श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर नगर निगम के नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन, नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड पार्षद, और विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि शामिल थे। बैठक के बाद महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने कहा कि भागलपुर जिले में जल जमाव एक बड़ी समस्या है और इसका समाधान तलाशने के लिए यह बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा की गई कि शहर के सभी हथिया नाले जाम हैं और अगर उनकी सफाई की जाती है तो जल जमाव की समस्या नहीं होगी। उदाहरण के तौर […]

Noimg

भागलपुर के अपर समाहर्ता का विदाई समारोह सबौर अंचल कार्यालय में मनाया गया || GS NEWS

बिहारभागलपुरव्यवहार न्यायालयAMBA0

भागलपुर के अपर समाहर्ता सह जिला अधिकारी अजय कुमार सिंह का विदाई समारोह सबौर अंचल कार्यालय में आयोजित किया गया। इस विदाई समारोह में सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार सहित सबौर अंचल कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि भागलपुर में उनका कार्यकाल काफी बढ़िया रहा और जिले के सभी अंचल उनके लिए घर और अंचल के कर्मचारी परिवार की तरह लगे। उन्होंने विशेष रूप से सबौर अंचल के प्रति अपना लगाव व्यक्त किया क्योंकि 1995 में बिहार प्रशासनिक सेवा में आने के बाद वे सबौर में ही प्रशिक्षु अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। AMBA

Noimg

अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी समिति द्वारा प्रदर्शनी मेले का आयोजन || GS NEWS

उद्घाटनउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की भागलपुर शाखा द्वारा आयोजित प्रदर्शनी मेले का उद्घाटन मंगल उत्सव, श्याम कुंज, द्वारकापुरी कॉलोनी में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने किया। विशेष अतिथि के रूप में दो बिहारी लाल एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पांडे उपस्थित थे। मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र की प्राचार्य सुमना और एकता सागर ने महापौर डॉ. वसुंधरा लाल को मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति भागलपुर शाखा की अध्यक्ष नीतू सालारपुरिया, सचिव मीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनु शर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थीं। समिति की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों को सम्मानित किया गया, जिसमें कला संस्कृति के क्षेत्र […]

Noimg

पेड़ लगाओ, दुनिया बचाओ अभियान का आयोजन || GS NEWS

Environmentबिहारभागलपुरसमाज सेवाAMBA0

भागलपुर: जीवन जागृति सोसायटी द्वारा आयोजित “पेड़ लगाओ, दुनिया बचाओ” अभियान के तहत एक अनोखी रैली निकाली गई। इस अभियान में जीवन जागृति सोसायटी के सदस्यों के अलावा स्काउट गाइड के पदाधिकारी गण एवं कैडेट ने भी भाग लिया। करीब 50 सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया, जिनके हाथों में पौधे और पर्यावरण बचाओ संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियाँ थीं। माइक के जरिए पर्यावरण बचाओ के संदेश देने के लिए मनाली चौक से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए भीखनपुर स्थित ब्लाइंड स्कूल तक यह रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत भागलपुर की मेयर डॉ. बसुन्धरा लाल ने हरी झंडी दिखाकर की। इस अवसर पर जीवन जागृति सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के गर्मी के […]

Noimg

तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, चालक सहित दो घायल || GS NEWS

झारखंडबिहारभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर: सुल्तानगंज-देवघर मुख मार्ग पर जमुना मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से संग्रामपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से दो गंभीर रूप से घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले के मोहम्मद चांद, मोहम्मद छोटू, और मोहम्मद अली अपने पिकअप वाहन से मुंगेर से संग्रामपुर जा रहे थे। जमुना मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत संग्रामपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर […]