Tag Archives: bhagalpur

Noimg

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर सुल्तानगंज भागलपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण || GS NEWS

निर्माणबिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन के साथ रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मालदा जोन के डीआरएम विकास कुमार चौबे ने आज सुल्तानगंज स्टेशन के साथ भागलपुर जंक्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए डीआरएम विकास कुमार चौबे ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं को रेलवे की ओर से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस बार सुल्तानगंज में अमृत स्टेशन योजना के तहत जो कार्य हो रहा है, उसे भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार […]

Noimg

बहुत जल्द विक्रमशिला विश्वविद्यालय का होगा जीर्णोद्धार: अश्वनी चौबे || GS NEWS

निर्माणबिहारभागलपुरविक्रमशिलाAMBA0

भागलपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे विक्रमशिला विश्वविद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए काफी चिंतित हैं। अश्वनी चौबे ने कहा कि जब नालंदा विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार हो सकता है तो ऐतिहासिक विक्रमशिला विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार क्यों नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू से आग्रह किया है कि विक्रमशिला विश्वविद्यालय का जीर्णोद्धार किया जाए ताकि जो खंडहर में तब्दील हो गया है, उसे पुनर्जीवित किया जा सके। AMBA

Noimg

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योजना के तहत भागलपुर के रेशम भवन में कई लाभार्थी को ऋण दिया गया || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरसरकारी योजनाAMBA0

भागलपुर के रेशम भवन के प्रांगण में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए  ऋण वितरण किया गया। रेशम भवन में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत कई लाभार्थियों को ऋण वितरण किया गया। इस मौके पर भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि आज का दिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग के लाभार्थियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस योजना के तहत आज कई लाभार्थियों को ऋण प्रदान किया गया है और आगे भी इस तरह का ऋण वितरण जारी रहेगा। AMBA

Noimg

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में 80 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का उद्घाटन || GS NEWS

mayaganjउपलब्धिबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में 80 बेड का इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का उद्घाटन आज अस्पताल अधीक्षक और जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित कई वरीय चिकित्सकों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस उद्घाटन से मायागंज के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों का दबाव कम होगा, जिससे मेडिसिन से संबंधित मरीजों को अब इमरजेंसी से ट्रांसफर कर मेडिसिन विभाग में भेजा जाएगा। इससे इमरजेंसी में मरीजों की संख्या में कमी आएगी। इस नए वार्ड में कई तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं और चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के बाद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने कहा कि अब यहां आए मरीजों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों के जरिए जल्द होगा और मरीजों को विभिन्न प्रकार के जांच के लिए बाहर नहीं जाना […]

Noimg

वेतन वृद्धि को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने किया हंगामा || GS NEWS

धरना प्रदर्शनबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि को लेकर  नगर निगम परिसर में जमकर हंगामा किया। इन लोगों की मांग है कि उन्हें भी सरकारी कर्मचारियों के समान सातवां वेतनमान का लाभ दिया जाए। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लड्डू हरि ने कहा कि जिस तरह सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है, उसी प्रकार हमें भी इसका लाभ मिलना चाहिए। नगर निगम द्वारा इसके लिए आदेश पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक हमें छठा वेतनमान ही मिल रहा है। हमारी मांग है कि हमें भी सातवां वेतनमान का लाभ तुरंत दिया जाए। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तो हम आंदोलन के लिए तैयार हैं। AMBA

Noimg

व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम || GS NEWS

नशा मुक्तिबिहारभागलपुरव्यवहार न्यायालयAMBA0

भागलपुर: जिले के व्यवहार न्यायालय परिसर में नशीला दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के तमाम बुद्धिजीवी, अधिवक्ता और जज मौजूद रहे। सभी ने बिहार, विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग न करें। साथ ही, एक शपथग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने एक ही सुर में यह शपथ ली कि आज के इस अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर वे नशीली दवाओं का सही उपयोग करेंगे और अवैध तस्करी के खिलाफ उनकी मुहिम जारी रहेगी। AMBA

Noimg

भागलपुर जिलाधिकारी ने किया विभिन्न विभागों की समीक्षा || GS NEWS

उपलब्धिबैठकभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आईसीडीएस, आरटीपीएस, कृषि विभाग एवं आपूर्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के तहत पाया गया कि सन्हौला, कहलगांव, गोराडीह, खरीक एवं नारायणपुर के बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की उपलब्धि 80% से नीचे रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि इन सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं से कारण पूछा जाए। बैठक में यह भी बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए 410 स्थल चिन्हित हैं, लेकिन सभी के लिए अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी ने सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं को समन्वय स्थापित कर 10 दिन के भीतर एनओसी प्राप्त करने का निर्देश […]

Noimg

पुलिस वाहन ने कार में मारी टक्कर ; डीएसपी बोले – कोई बड़ी बात नहीं, आधे घंटे तक हंगामा || GS NEWS

जामपुलिसबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: कचहरी चौक के समीप पुलिस वाहन ने एक कार में पीछे से दो बार टक्कर मार दी, जिसके बाद कार चालक और पुलिस वाहन चालक के बीच आधे घंटे तक बहसबाजी होती रही। इस घटना के कारण यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और कार चालक को आश्वासन देकर कार को साइड में करवाया, जिससे यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कुर्सेला निवासी रवि रमन किसी काम से भागलपुर आए थे। कचहरी चौक के समीप प्रशासनिक महकमे के अधिकारी की वाहन गुजर रही थी, इसी बीच ट्रैफिक सिपाही ने कार समेत अन्य वाहनों को […]

Noimg

मोबाइल खराब पर पिता ने लगाया था फटकार, चाचा से विवाद सुलझाने की लगाई थी गुहार, विवाद खत्म नहीं हुआ तो खत्म कर ली जीवन || GS NEWS

आपसी विवादबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: मोबाइल खराब होने के बाद पिता की फटकार से डिप्रेशन के शिकार हुए 12वीं कक्षा के छात्र आदित्य कुमार (19) ने फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श नगर गली की है। आदित्य कुमार उमेश शाह के पुत्र थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बीते दिनों आदित्य का मोबाइल खराब हो गया था, जिसके बाद उनके पिता उमेश शाह ने उन्हें फटकार लगाई थी। इस फटकार के बाद आदित्य पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। आदित्य ने अपने चाचा सुधाकर शाह को फोन कर जानकारी दी थी और कहा था कि मोबाइल को लेकर कुछ इशू है, घर पर आकर मामले को सुलझा दीजिए। जब विवाद खत्म नहीं हुआ, […]

Noimg

खतरे को दावत दे रही है यह लापरवाही. कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा || GS NEWS

sultanganjगंगाभागलपुरAMBA0

भागलपुर: गंगा नदी में लगातार जल स्तर बढ़ने के बावजूद सुल्तानगंज से अगुवानी पुल घाट पर ओवरलोडेड नावों का परिचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज हजारों यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हैं। इससे पहले अगुवानी पुल से खगड़िया जाने के दौरान नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद भी नाव पर ओवरलोडेड कर परिचालन किया जा रहा है। जिस रास्ते से नाव गुजरती है, वहां पुल हादसे के कारण गाद जमा है और उसे अब तक नहीं हटाया गया है। इसी रास्ते से नाव का परिचालन हो रहा है, जिससे नाव का आधा हिस्सा पानी में डूब जाता है। गाद के कारण पानी की गहराई की […]