Tag Archives: bhagalpur

Noimg

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

भागलपुर में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन लगातार सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग मौत के आगोश में समा रहे हैं। ताजा मामला चौसा के मुरली चौक का है, जहां राजीव कुमार नामक युवक अपने घर से पैदल मुरली चौक के समीप पेट्रोल लाने जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही हाइबा गाड़ी ने उसे धक्का मार दिया, जिससे राजीव कुमार घायल हो गया। आनन-फानन में राजीव को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर से भागलपुर की सड़कों पर बढ़ती […]

Noimg

भागवत कथा को लेकर सालेपुर बाबा बेलानाथ मंदिर के प्रांगण से निकाली गई कलश शोभायात्रा || GS NEWS

जगदीशपुरबोल बमभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरAMBA0

भागलपुर के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत शाहजंगी नवटोलिया में 23 से 29 जून तक श्रीमद भागवत कथा की भक्ति बयार बहेगी। इस अवसर पर सालेपुर स्थित बाबा बेलानाथ मंदिर प्रांगण से कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 1001 माताओं और बहनों ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण, राधे कृष्णा के जयकारे व गाजे-बाजे के साथ झूमते-नाचते कथास्थल पहुंचे। श्री श्री 108 श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन वृंदावन से पधारे कथाव्यास पंडित आंनदमूर्ति गोपाल भाई ओझा के मुखारबिंद से किया जा रहा है, जो 29 जून तक लगातार चलेगा। कार्यक्रम के आयोजक संजीव सुमन ने बताया कि उन्हें ईश्वर से घनिष्ठ प्रेम है और ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से आत्मसंतुष्टि मिलती है। नवटोलिया समाज […]

Noimg

25 जून को होने वाले बीएड परीक्षा की तैयारी पूरी || GS NEWS

ParikshaबिहारभागलपुरAMBA0

कदाचार मुक्त परीक्षा कराने को लेकर जिलाधिकारी ने की सभी केंद्र अधीक्षक व दंडाधिकारी के साथ विशेष बैठक भागलपुर: जहां एक ओर पूरे देश में नीट परीक्षा पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर 25 जून को होने वाली बीएड परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सभी केंद्र अधीक्षकों और दंडाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बीएड परीक्षा की […]

Noimg

स्कूल जा रही बच्ची को स्कॉर्पियो ने रौंदा, ग्रामीणों ने मुआवजा और सड़क पर ब्रेकर की मांग को लेकर किया जाम || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाAMBA0

NAUGACHIA : नवगछिया के कोसी पार बाबा विशु राउत सेतु के समीप कदवा दियारा फोर लेन रोड मिलन चौक के पास एक स्कूली बच्ची को तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 8 वर्षीय स्कूली छात्रा  बच्ची सड़क पार कर रही थी उसी समय अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया और  मौके से फरार हो गया । घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा और फोर लेन सड़क पर कदवा मिलन चौक पर स्थायी ब्रेकर की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। जाम के कारण इलाके में यातायात ठप हो गया। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करने […]

Noimg

लालू यादव ने पिछड़ों को शिक्षा इसलिए नहीं दी ताकि उनकी पार्टी का झंडा और नारा लगाने वाले लोग शिक्षित न हो जाएं: प्रशांत किशोर || GS NEWS

बिहारभागलपुरराजनीतिAMBA0

*पटना* प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि यहां दो लोग शासन चलाते रहे हैं लालू और नीताश, इनकी राजनीति तो आप जानते ही हैं। इनका पूरा फोकस ये है कि समाज को बांटो, सबको गरीब, अनपढ़, मजदूर रखो। सबको समाजवाद-समतामूलक बात करके सामाजिक न्याय के नाम पर बेवकूफ बनाकर वोट लेते रहो। कभी किसी ने लालू जी से ये सवाल नहीं पूछा कि जैसा आपका दावा है कि आपने राज्य में, अपने शासन काल में अपनी राजनीति से, सोच से गरीबों को वंचितों को, पिछड़ों को आवाज दी। लेकिन, लालू जी ने जिन वर्गों को आवाज दी उनको शिक्षा क्यों नहीं दी? उनको रोजगार क्यों नहीं दिया? उनको जमीन क्यों नहीं दी? […]

Noimg

महाकाल बोल बम सेवा समिति की बैठक में निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर लगाने पर चर्चा || GS NEWS

बिहारबोल बमभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  चौकी नियामतपुर बंगाली टोला चम्पानगर भागलपुर में महाकाल बोल बम सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव के आवास प्रांगण में हुई, जिसमें अध्यक्ष को जिला शांति समिति के सदस्य द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महाकाल बोल बम सेवा समिति द्वारा निशुल्क कांवरिया सेवा शिविर नवगछिया जिला भागलपुर के जोड़ीपार बम काली मंदिर के निकट बेलहर बांका में हर साल की भांति इस वर्ष भी लगाया जाएगा। इस शिविर में भागलपुर चंपा नगर के शांति समिति के सभी सदस्य भरपूर सहयोग करेंगे। शिविर में कांवरियों को भोजन, नाश्ता, फलाहारी सत्तू, नींबू पानी, चाय, ठंडा जल, चिकित्सा सुविधा, विश्राम के लिए विशाल […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड प्रमुख ने नाथनगर बीडीओ के खिलाफ भागलपुर जिलाधिकारी से की शिकायत || GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल ने बीडीओ अंतिमा कुमारी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है। प्रमुख दुर्गा दयाल ने लिखित आवेदन में बताया कि 2022-2023 और 2023-2024 की योजना मद में आवंटित राशि होने के बावजूद बीडीओ अंतिमा कुमारी ने कोई प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ, पंचायत समिति सदस्यों से स्वीकृति के नाम पर 25 प्रतिशत की मांग करती हैं और बिना रिश्वत दिए योजनाओं का कार्य शुरू नहीं होता। दुर्गा दयाल ने इंदिरा आवास योजना में भी बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि एक ही व्यक्ति को दो बार योजना का लाभ दिया गया। सुरक्षा गार्ड की मांग प्रमुख दुर्गा दयाल ने अपनी सुरक्षा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक […]

Noimg

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से कुरियर कंपनी वाले बनकर कर ली 50 लाख रुपए की ठगी || GS NEWS

ठगीबिहारभागलपुरAMBA0

अगर प्रलोभन देने वाला कॉल आपको भी आ रहा हो तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से 50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। 10 जून को प्रोफेसर निर्मला कुमारी के पास एक कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका एक पार्सल एयरपोर्ट पर अटका हुआ है। कॉलर ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए उसे एक अन्य नंबर पर कनेक्ट करेगा। उस नंबर पर कॉल करने पर उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि प्रोफेसर का आधार कार्ड मनी लांड्रिंग केस में शामिल है। उसने बताया कि उनका आधार कार्ड मुंबई में गिरफ्तार […]

Noimg

सुल्तानगंज और महेशी स्टेशन के बीच चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पर काम करने के दौरान हुई मौत || GS NEWS

train hadsaबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  सुल्तानगंज स्टेशन और महेशी स्टेशन के बीच चतुर्थ वर्गीय रेलवे कर्मचारी मोहम्मद असलम की रेलवे ट्रैक पर काम करते हुए मृत्यु हो गई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मोहम्मद असलम कल देर रात सुल्तानगंज और महेशी स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे। इसी बीच एक सवारी ट्रेन वहां पर आकर रुकी और ट्रेन की जांच के दौरान बोगी का एक लोहे का सामान मोहम्मद असलम के सिर पर गिर पड़ा, जिससे वे वहीं घायल हो गए। उनके सहकर्मियों ने उन्हें घायल अवस्था में भागलपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद असलम के बहनोई मोहम्मद मेराज ने बताया कि असलम कई […]

Noimg

नेट पेपर लीक मामले में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री ने दिया बड़ा बयान, मंत्री ने कहा दोषी कोई भी हो कार्रवाई होना तय है || GS NEWS

ParikshaबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार देर रात भागलपुर पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने नेट पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि इसमें गड़बड़ी हुई है और गड़बड़ी करने वालों की पहचान हो गई है। इस पर कड़ी कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा, “गड़बड़ी करने वाला कोई भी हो, कितना भी बड़ा कद्दावर क्यों न हो, कोई नहीं बचेगा। जाँच हो रही है और लोग पकड़े भी जा रहे हैं। दोषी कौन है यह जाँच में सामने आएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो या उसके साथ रहने वाले लोग क्यों न हों, वह नहीं बचेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “जब तक […]