Tag Archives: bhagalpur

Noimg

नवगछिया कचहरी मैदान में  मनाया गया योग दिवस | GS NEWS

नवगछियाभागलपुरयोग दिवसAMBA0

नवगछिया के कचहरी मैदान में विनोद योग संस्था के द्वारा योग दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को बचाने और पेड़ पौधे लगाने के मुहिम पर भी विचार-विमर्श किया गया। विनोद योग संस्था के संस्थापक, योग गुरु विनोद सिंह ने सभी लोगों से अपील की “करें योग, रहें निरोग”। उन्होंने इस विचार पर गहन चिंतन करते हुए बताया कि किस तरह योग के माध्यम से जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाया जा सकता है। योग दिवस पर धीरज कुमार ने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी […]

Noimg

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सैंडिस कंपाउंड मैदान में हुए कार्यक्रम || GS NEWS

बिहारभागलपुरयोग दिवसAMBA0

सांसद अजय मंडल ने नियमित योग करने की कही बात, जिलाधिकारी ने योग की महत्ता पर डाला प्रकाश भागलपुर: पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। पूरे विश्व को सुखी, शांति और विकासशील बनाने के लिए योग अति आवश्यक है। इसी बाबत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भागलपुर में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के सेंडीस कंपाउंड मैदान में काफी संख्या में लोग एकजुट होकर योगाभ्यास किया और लोगों को योग के प्रति जागरूक भी किया। योगाभ्यास में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी और सांसद अजय कुमार मंडल शामिल हुए। साथ ही भागलपुर जिला प्रशासन एवं शहर के कई गणमान्य लोग भी इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने योग के महत्व पर […]

Noimg

जगदीशपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के पास लोहा पुल पर बुधवार देर रात पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर, थानाध्यक्ष गणेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें पु.अ.नि. रामचन्द्र यादव, दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, मुलायम यादव और सुधीर कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब लोहा पुल के पास पहुंची, तो तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पुरैनी नयाटोला के मो. हसनैन (23 वर्ष), पुरैनी करबला के मो. अफताब (20 वर्ष) और मुस्तफापुर के मो. इरफान (19 वर्ष) […]

Noimg

तकनीकी साधनों से अब किसान कम मेहनत में ज्यादा अर्जित कर सकेंगे आय || GS NEWS

उपलब्धिकिसानभागलपुरAMBA0

भागलपुर: कृषि को विकसित करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विभाग और सरकार मिलकर नए-नए तकनीकी साधनों को अपना रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। इन तकनीकों का उपयोग कर किसान कम मेहनत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। तकनीकी साधनों के आने से मेहनत कम लगती है और उत्पादन बढ़ता है। नए तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं किसान भागलपुर के कई किसान अपने खेतों में नई तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं और अन्य किसानों को भी इसके लाभ और हानि के बारे में बता रहे हैं। कजरैली के किसान गूँजेश गुंजन ने नए तकनीकों का उपयोग कर खीरा की खेती की है। गूँजेश ने खीरा की खेती के लिए लाइट ट्रैप और स्टिकी […]

Noimg

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, आठ लोग घायल || GS NEWS

अपराधभागलपुरAMBA0

भागलपुर : जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी होने पर आठ लोग घायल हो गए। सुखनंदन यादव के अनुसार, विवाद के दौरान नेहा कुमारी, रूचि कुमारी, रवि कुमार उर्फ पीपी कुमार और वे स्वयं घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से जवाहर यादव ने बताया कि उनके पक्ष से बंटी कुमार यादव, मुंशी कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव और वे स्वयं घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में […]

Noimg

युवा अब आत्मनिर्भर होने के लिए कर रहे हैं बकरी पालन || GS NEWS

उपलब्धिखेत खलिहानभागलपुरAMBA0

भागलपुर के युवा अब रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बकरी पालन की ओर रुख कर रहे हैं। यह नया ट्रेंड बनता जा रहा है, लेकिन गर्मी के दिनों में बकरी के बच्चों को बीमारियों से बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है बकरी पालन करने वाले युवाओं के सामने गर्मी के मौसम में बकरी के बच्चों को बीमारियों से बचाना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। गर्मी के दिनों में बकरी के बच्चों को निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है, जो उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। इस विषय पर जब पशुपालन अधिकारी डॉ. रणधीर कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं कि बकरी के बच्चों को धूप में […]

Noimg

सबौर प्रखंड के खानकित्ता में एक परिवार ऐसा जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बन रहा प्रेरणा स्रोत || GS NEWS

उपलब्धिबिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर: भागलपुर के सबौर प्रखंड के खानकित्ता पंचायत में संतोष कुमार सिंह का परिवार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। संतोष कुमार सिंह के तीनों बेटे-बेटियों ने बचपन से ही जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कई गोल्ड मेडल जीते और प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुति देकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संतोष कुमार सिंह की पुत्री कल्याणी कुमारी, बेटे पृथ्वी कुमार सिंह और कोहिनूर कुमार सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर होना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जूडो-कराटे सीखना इसलिए शुरू किया ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें। यह परिवार गांव का पहला ऐसा परिवार है जहां सभी सदस्य आत्मनिर्भर बनने के लिए जूडो-कराटे […]

Noimg

सड़क निर्माण करने पर दो पक्षों में तनातनी, फायरिंग || GS NEWS

अपराधबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर: पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क निर्माण शुरू करने पहुंचे अधिकारियों की टीम पर दो पक्षों के बीच तनातनी और फायरिंग की घटना सामने आई। बरसों से चल रहे विवाद के बाद जिला प्रशासन ने जीरो माइल थाना क्षेत्र के मीरा चक मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही थी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोग मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों से उलझ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कई राउंड फायरिंग की भी बात सामने आई। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन को लेकर यह तनातनी हुई, जहां स्थानीय दबंग बिहार सरकार की जमीन को निजी जमीन बताकर कब्जा करना चाह रहे थे। इस कारण वर्षों […]

Noimg

अंगिका भाषा को आठवीं सूची में शामिल करने को लेकर धरना का आयोजन || GS NEWS

बिहारभागलपुरशिक्षाAMBA0

भागलपुर: अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर अंग क्षेत्र के लोगों ने भागलपुर में विशाल धरना आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि अंगिका भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए, ताकि इसे संवैधानिक मान्यता मिल सके। उन्होंने भागलपुर स्टेशन और बस स्टैंड में उद्घोषणाएं अंगिका भाषा में करने, नौकरी में अंगिका भाषा को प्राथमिकता देने, विश्वविद्यालयों में अंगिका पर विशेष कार्य करने, और अंगिका भाषा पर सिनेमा, टीवी सीरियल, व वेब सीरीज बनाने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने साहित्यकारों को पुरस्कृत करने और अंगिका भाषा के विकास के लिए एक विशेष संस्थान बनाने का आग्रह किया। इसके अलावा, उन्होंने भागवत झा आजाद अंगिका केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने और […]