Tag Archives: bhagalpur

Noimg

सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ई रिक्शा में कोडिंग, ई रिक्शा चालक संघ ने जताया विरोध || GS NEWS

Uncategorizedभागलपुरसमस्याAMBA0

भागलपुर: भागलपुर जिला ई रिक्शा चालक संघ के बैनर तले भागलपुर के एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि भागलपुर में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर जो कोडिंग कराया जा रहा है, वह अवैध है। भागलपुर जिला ई रिक्शा चालक संघ के सचिव रामकुमार झा ने बताया कि बैटरी चालित ई रिक्शा के लिए किसी तरह के परमिट की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में कोडिंग की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोडिंग व्यवस्था को बंद नहीं किया गया तो सभी ई रिक्शा चालक सांकेतिक हड़ताल पर बैठ जाएंगे, जिससे शहर में आवागमन ठप हो जाएगा। ई रिक्शा चालक संघ के सचिव से जब पूछा […]

Noimg

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव || GS NEWS

अपराधभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह बहादुरपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है, जो गुरुवार ही काठमांडू से अपने परिवार के साथ घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, शिवम कल गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया। उसकी खोजबीन के बाद, आज शुक्रवार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े एक शव की सूचना पुलिस को दी। मृतक के फूफा, सोनू कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की […]

Noimg

लोकसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में प्रधानमंत्री मोदी व राष्ट्रपति को भेजा गया भागलपुरी जर्दालु आम || GS NEWS

loksabha chunav 2024किसानभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  लोकसभा चुनाव में मिली जीत की खुशी में भागलपुर का प्रसिद्ध जर्दालु आम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भेजा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह तौहफा भिजवाया है। भागलपुर के रसीले और सुपाच्य जर्दालु आम की विशेष पहचान है। हर साल प्रधानमंत्री और महामहिम राष्ट्रपति समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों को यह आम भेजा जाता है। 2007 से लगातार हर साल प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति इसका स्वाद चखते आ रहे हैं, लेकिन इस बार यह खास है क्योंकि पहली बार किसी प्रधानमंत्री की जीत के बाद संदेश के रूप में जर्दालु आम भेजा गया है। भागलपुर का जर्दालु आम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सौगात के रूप में भेजा गया है। आज जहां सरकार बनाने को लेकर नीतीश कुमार पर […]

Noimg

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भागलपुर के व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण || GS NEWS

उपलब्धिभागलपुरAMBA0

भागलपुर :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर के व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यह आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार और जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के द्वारा किया गया। इस मौके पर डालसा के सचिव प्रकाश कुमार राय ने कहा, “पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी को एक वृक्ष लगाना चाहिए क्योंकि यदि पर्यावरण है तो हम हैं। जिस तरह बड़े-बड़े पेड़ पौधों को काटकर मकान बना लेते हैं, उसी तरह मकान बनाने के साथ ही अपने घरों के आसपास वृक्ष भी लगाएं ताकि जीवन सुरक्षित रहे।” इस कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी […]

पुलिस लाइन परिसर स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में वेतन बढ़ाने को लेकर ऑपरेटर और प्रोजेक्ट मैनेजर में हुई हाथापाई || GS NEWS

UncategorizedअपराधभागलपुरAMBA0

भागलपुर पुलिस लाइन परिसर स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में वेतन बढ़ाने को लेकर तीसरे दिन भी ऑपरेटरों ने अपना काम नहीं किया। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश कुमार, गौरव कुमार, और राजीव कुमार के साथ बातचीत के दौरान हंगामा हुआ और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस घटना को लेकर ऑपरेटरों ने भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों से लिखित शिकायत भी की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑपरेटरों का कहना है कि वे पिछले 6 महीने से यहां काम कर रहे हैं और ट्रेनिंग के बाद उन्हें प्रति महीना 10,686 रुपये वेतन देने का वादा किया […]

Noimg

निर्जला व्रत वट सावित्री को लेकर बाजारों में महिलाओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

नवगछियाभक्ति पूजा अर्चनाAMBA0

भागलपुर, 5 जून 2024 – वट सावित्री व्रत को लेकर भागलपुर के बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए इस व्रत को करती हैं। नई नवेली दुल्हनें भी अपने सुहाग की रक्षा और सुख-समृद्धि के लिए वट सावित्री का निर्जला व्रत रखती हैं। बाजारों में पंखा, दलिया, फल जैसे केला, अनार, नारंगी, लीची, आम आदि की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। कल 6 जून को वट सावित्री व्रत होने के कारण आज बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी चरम पर थी। महिलाओं ने पूजा के लिए आवश्यक सभी सामग्री जैसे दलिया, पंखा और अन्य सामग्रियां खरीदीं। एक दुकानदार ने बताया कि हर साल की तरह […]

मुखिया की हत्या करवाने के लिए 5 लाख में शूटर को किया गया था हायर: मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरAMBA0

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप मुखिया पर हुए गोलीबारी मामले में पुलिस ने दो शूटर समेत मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पीयूष कुमार ने पांच लाख रुपये में शूटर को हायर किया था। वह पारिवारिक और आपसी विवाद में बदला लेने के लिए बिहपुर के हरियो पंचायत के मुखिया सच्चिदानंद सिंह की हत्या करवाना चाहता था। इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी राज, सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी, और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता आयोजित की और इसकी जानकारी दी। एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि पीयूष कुमार और मुखिया सच्चिदानंद सिंह के बीच कई सालों से आपसी विवाद चल रहा था। पीयूष […]

भागलपुर में अपराधियों का कहर: मुखिया प्रतिनिधि को मारी गोली, मायागंज में इलाजरत || GS NEWS

अपराधनवगछियाभागलपुरAMBA0

भागलपुर – भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के हरिओ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सच्चिदानंद सिंह (40) को बाइक और कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सबौर थाना क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल के समीप की है, जहां मुखिया प्रतिनिधि बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें 100 मीटर तक पीछा कर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली सच्चिदानंद सिंह के पेट में लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी आनंद कुमार, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल एवं जीरो माइल थाना अध्यक्ष मुरलीधर साह मौके पर पहुंचे एवं छानबीन में जुट गए। घायल सच्चिदानंद सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा […]

Noimg

लालच में इंसान चोरी कर रहें  भगवान का सामान : तिलकपुर के बजरंगबली मंदिर से गदा और सोने का लॉकेट चोरी || GS NEWS

sultanganjअपराधभागलपुरAMBA0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के प्रसिद्ध बजरंगबली मंदिर से बजरंगबली की गदा और सोने का लॉकेट चोरी हो गया। चोरी की यह घटना पूर्व मुखिया हेमा देवी के आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि बीती देर रात चोरों ने बजरंगबली का गदा और सोने का लॉकेट चोरी कर ई-रिक्शा से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर उप मुखिया सत्यम सिंह ने तुरंत सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष प्रियरंजन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों में इस चोरी को लेकर […]

Noimg

भागलपुर लोकसभा चुनाव मतगणना: 12 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल || GS NEWS

loksabha chunav 2024भागलपुरराजनीतिAMBA0

भागलपुर लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कल सुबह 8:00 बजे से बरारी स्थित पॉलिटेकनिक कॉलेज में मतगणना शुरू होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस बार मुख्य मुकाबला NDA प्रत्याशी अजय कुमार मंडल और I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्याशी अजीत शर्मा के बीच है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक और क्षेत्रवासी परिणाम को लेकर उत्सुक हैं। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 6 विधानसभा सीटें हैं और मतगणना कई राउंड में होगी। मतगणना कक्ष में 14-14 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर 3-3 मतगणना कर्मी नियुक्त किए गए हैं। पोस्टल बैलेट और ETPBS की गणना के लिए 10 अतिरिक्त टेबल […]