Tag Archives: Bhawanipur police ne

भवानीपुर पुलिस ने मारपीट के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भावानीपुर थाना क्षेत्र में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को एक मारपीट की घटना सामने आई। वादी मो. मजिद ने पुलिस को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि पूर्व विवाद को लेकर उनके पड़ोसी मो. डब्बू एवं उनके परिवार के अन्य सदस्य हरवे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस आए और उनके साथ-साथ उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना कांड संख्या 216/25 दिनांक 16.10.25 के तहत धारा 191(2)/190/109/126(2)/303(2)/115(2)/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में संलिप्त अभियुक्त मो. डब्बू, पुत्र जखानी, निवासी मधुरापुर, थाना-भावानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी […]

भवानीपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा, वाहन भी जब्त ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को वाहन जांच के दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त विक्की कुमार, पुत्र गोरेलाल राम, निवासी भ्रमरपुर सतियारा, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी संख्या 222/25 में शामिल किया गया। इस दौरान पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर BR10AT-3448 को भी जब्त किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने ट्रैक्टर से 37.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर वाहन किया जप्त ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात करीब 1:30 बजे भवानीपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आशाटोल की ओर से एक ट्रैक्टर पर अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए आशाटोल पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही ट्रैक्टर चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाशी ली, जिसमें डाला से कुल 37.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। घटना के संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 189/25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने कुशहा गोलीकांड और मारपीट मामले के तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान बिहपुर-झंडापुर मार्ग से गुप्त सूचना के आधार पर कुशहा गांव में हुए गोलीकांड और मारपीट मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में गांव के ही बजरंगी शर्मा, सियाराम शर्मा और रायपुर पंचायत के पंसस पति राम शर्मा शामिल हैं। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि 5 जनवरी को कुशहा गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों बाद अतिरिक्त बल की मदद से गांव के बासुदेव […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने गोलीकांड और मारपीट मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार किया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया के भवानीपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बिहपुर-झंडापुर से गुप्त सूचना पर समकालीन अभियान चलाते हुए कुशहा गांव में हुए गोलीकांड और सड़क निर्माण को लेकर शौचालय व चापाकल तोड़ने के विरोध में हुई मारपीट के मामलों में दर्ज कांड के आलोक में रायपुर पंचायत के पंसस पति राम शर्मा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि 5 जनवरी को कुशहा गांव में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें भवानीपुर पुलिस ने घटना के कुछ घंटों बाद अतिरिक्त बल […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों के घर चिपकाए इश्तिहार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। भवानीपुर पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान चलाते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मधेपुरा कोर्ट और खगड़िया कोर्ट से निर्गत इश्तिहारों को तामिला करते हुए संबंधित आरोपियों के घर नोटिस चिपकाए गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा कोर्ट के आदेश पर आशाटोल गांव के प्रमोद कुमार के घर इश्तिहार चिपकाया गया। वह उत्पाद अधिनियम मामले में फरार चल रहा है। इसी तरह, मधुरापुर गांव के मो. तस्लीम और महेंद्र यादव के घर खगड़िया कोर्ट से जारी इश्तिहार तामिला किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मधुरापुर के कमली यादव के खिलाफ भी खगड़िया कोर्ट से इश्तिहार जारी किया गया है। हालांकि, वह अब मृत घोषित हैं। भवानीपुर पुलिस का यह अभियान फरार आरोपियों की […]

Noimg

भवानीपुर पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल | | GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल गांव में पुलिस पर पथराव और गाली-गलौज के मामले में भवानीपुर पुलिस ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पर हमला: पृष्ठभूमि गत वर्ष 30 दिसंबर को आशाटोल गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी भराई को लेकर डायल 112 की टीम को सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक और हंगामा किया। इस घटना की जानकारी मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस टीम पर गाली-गलौज करते हुए पथराव कर दिया। इस […]

भवानीपुर पुलिस ने पुआल के ढेर से बरामद की 60.48 लीटर अवैध विदेशी शराब ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा तीनगछिया पासवान टोला के पास भवानीपुर पुलिस ने शुक्रवार रात गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुआल के ढेर से सात कार्टन में 336 पीस फ्रूटी पैक (60.48 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की। पीटीसी शिवपूजन ठाकुर ने बताया कि शराब की निगरानी कर रहा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने उसे खदेड़ा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले में मद्य निषेध अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। DESK 04 B