Tag Archives: bhawanipur thana Kshetra

Noimg

भवानीपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में किशोरी अपहृत, चार के खिलाफ प्राथमिकी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव से प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने गांव के ही विकास कुमार, सिकंदर ततमा, रुपेश ततमा और प्रसादी ततमा पर नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है। जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। DESK2025

भवानीपुर थाना क्षेत्र में मारपीट मामले के आरोपी सहित दो अन्य वारंटी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक पुराने मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही कुर्की वारंटी और मद्य निषेध अधिनियम के एक अन्य मामले में दो और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 जनवरी 2023 को एक महिला की लिखित शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 37/23, धारा 341/323/307/324/504/506 भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि रोहित यादव उर्फ फूलचंद यादव उर्फ ब्रजेश यादव, पिता- कृत्प नारायण उर्फ लूचो यादव, निवासी- नारायणपुर, थाना- भवानीपुर, जिला- भागलपुर ने वादिनी के पुत्र पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लंबे समय से फरार चल […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र में सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा गांव की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतका की पहचान किशन शर्मा की पत्नी समतौला देवी के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार समतौला देवी सुबह के समय अपने घर के आसपास के क्षेत्र में किसी कार्यवश गई थीं, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उन्हें दाहिने पैर में काट लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद इलाज के लिए लेकर गए जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से गांव में शोक की […]

भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर में घर में सेंधमारी, नकदी, जेवरात और मोबाइल चोरी ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर । भ्रमरपुर गांव वार्ड संख्या 11 में चोरी की एक घटना सामने आई है। स्थानीय निवासी सदानंद चौधरी के घर में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी, जेवरात और मोबाइल की चोरी कर ली। घटना को लेकर गृहस्वामिनी सोनी कुमारी ने भवानीपुर थाना में अज्ञात नशे में धुत्त युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर स्मैक और गांजा पीकर मोहल्ले में घूमते हैं। उन्हीं में से किसी ने भेंडीलेटर के रास्ते ईंट तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे लगभग दो लाख रुपये मूल्य के नकद, जेवरात एवं मोबाइल की चोरी कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर […]