Tag Archives: Bihar Bhagalpur

नवगछिया में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

नवगछिया पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लाख रुपये मूल्य की आधा किलो ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले की माही कुमारी और नवगछिया निवासी गुंजन कुमार शामिल हैं। दोनों को पुलिस ने नवगछिया के महाराज जी चौक के पास से पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नियमित जांच के दौरान एक महिला संदिग्ध हालत में दिखाई दी। शक के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर जब उसके लेडीज़ पर्स की तलाशी ली गई, तो उसमें एक सेलिब्रेशन चॉकलेट के डिब्बे में छुपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ […]

Noimg

डायल-112 की गाड़ी की टक्कर से किशोरी की मौत, शव सड़क पर रखकर परिजनों का हंगामा ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-80 पर शनिवार को डायल-112 की तेज रफ्तार गश्ती गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक किशोरी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान कुर्बान गांव निवासी मोहम्मद अबरार की 10 वर्षीय पुत्री मंतशा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंतशा अपने परिजनों के साथ बेड़ा बसाने जा रही थी। इसी दौरान वह एनएच-80 पर सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार डायल-112 की पुलिस गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। […]

Noimg

ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

भागलपुर में एक मालवाहक ऑटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के पास पावर ग्रिड के मोड़ पर हुई। जानकारी के अनुसार, मालवाहक ऑटो में दो महिलाओं सहित चार लोग सवार थे। अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गया। इस हादसे में मोहनपुर गांव निवासी प्रमोद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएँ और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए डायल-112 की पुलिस टीम ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मृतक के परिजन दिलीप ने बताया कि प्रमोद एक निजी […]

Noimg

तीन दबंगों ने एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर के छात्र की पिटाई की, प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड 21 स्थित एनजीए उच्च विद्यालय दुधैला बैकुंठपुर में एक छात्र को तीन दबंगों ने विद्यालय के अंदर घुसकर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी नवीं कक्षा के छात्र रंजन कुमार ने दी, जिसने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन दबंग, जिनके नाम अंकित कुमार (साकिन मुंशी पट्टी), सुमन कुमार और चंदन कुमार (साकिन गंगापुर) हैं, लाठी, डंडे, फैट, मुक्का और बेल्ट से उसकी पिटाई की। रंजन ने बताया कि इस हमले में उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन सभी तीन दबंग वहां से […]

Noimg

ऑपरेशन मुस्कान के तहत भागलपुर पुलिस ने लौटाए 126 लोगों के मोबाइल, 30 लाख से अधिक की संपत्ति वापस ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

भागलपुर। भागलपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 126 लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सभी मोबाइल उनके धारकों को लौटाए। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल कभी वापस मिलेगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और मेहनत से यह संभव हुआ। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस का प्रयास है कि गुमशुदा और […]

Noimg

बिरबन्ना चौक समीप शराब से भरी टाटा सूमो गोल्ड हुआ दुर्घटनाग्रस्त ||GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1100

वाहन सहित 86 लीटर विदेशी शराब जप्त घटनास्थल के समीप ही पानी भरे गड्ढे से 24 वर्षीय युवक का शव बरामद भवानीपुर पुलिस जांच में जुटी नवगछिया । नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र एनएच 31, बिरबन्ना चौक समीप बजरंगवली मंदिर के सामने दक्षिण तरफ विदेशी शराब से भरी टाटा सूमो गोल्ड (व्हिकटा) रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 09 एम 3388, अज्ञात वाहन से टकराकर एनएच किनारे लगे लोहे के बेरिकेटिंग से टकरा गई। घटना में चार पहिया वाहन लोहे को तोड़ते हुए रेलिंग पर चढ़ गई। वही घटना के बाद उसपर सवार एक युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक खगरिया जिला के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा निवासी अमन कुमार पिता कमल किशोर साह […]

Noimg

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो किलो ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

नवगछिया। नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए नवगछिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। सोमवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े तीन कुख्यात तस्करों को करीब दो किलो ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि अवध असाम ट्रेन से दो महिला तस्कर उतरी हैं और महिंद्रा XUV 300 (BR10AC-9025) से नवगछिया की ओर जा रही हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बिहपुर पावर सब स्टेशन के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन […]

Noimg

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 1100

भागलपुर: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के कुजबन्ना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आंचल कुमारी (20) के रूप में हुई है। आंचल की शादी एक साल पहले जयकांत दास उर्फ अनिल दास से हुई थी। शव पर चोट के निशान और नाक से खून निकलने के कारण परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के मायके पक्ष का कहना है कि आंचल की पहले पिटाई की गई, फिर उसकी हत्या कर शव को कमरे में रख दिया गया। मृतका के पिता राजेंद्र दास ने दामाद जयकांत, समधी कोपल दास और समधन यशोदा देवी पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वालों द्वारा आंचल […]