October 15, 2025
छात्राओं ने प्राचार्या पर अभद्र व्यवहार का लगाया आरोप, डीएम से की कार्रवाई की मांग ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : कहलगांव प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दीदार कोदवार की छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्या पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए बुधवार को जिलाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपा। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्राचार्या के अनुचित आचरण से विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बिगड़ गया है और वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही हैं। छात्राओं द्वारा दिए गए आवेदन में लिखा गया है कि प्राचार्या अनुराधा कुमारी शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग करती हैं और अक्सर विद्यालय में देर से आती हैं। साथ ही, वे कक्षाओं के संचालन में लापरवाही बरतती हैं, जिससे शिक्षण कार्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि […]