Tag Archives: DDC ne

Noimg

डीडीसी ने नवगछिया प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भागलपुर प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को नवगछिया प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करें। उनके साथ नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने प्रखंड कार्यालय, बुनियाद केंद्र और अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और कार्यरत कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता की जांच करते हुए उन्होंने जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया। अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की […]

Noimg

डीसीसी ने 8 मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन को दिखाई हरी झंडी ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। समीक्षा भवन (डीआरडीए) के समीप सोमवार को उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने आठ मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन (एमडीवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन भागलपुर जिले के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुईं। इस अवसर पर श्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इन वैनों का उद्देश्य आमजन को ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा सभी जिलों में मोबाइल डेमॉन्स्ट्रेशन वैन चलाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 18 अगस्त 2025 से राज्यभर में शुरू हो चुका है और इसका संचालन बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 48043 […]

Noimg

डीडीसी ने खरीक और नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने खरीक एवं नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति और कार्यालयी व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय आएं और जनता से जुड़े कार्यों में कोई लापरवाही न हो। कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित फाइलों की भी उन्होंने बारीकी से समीक्षा की और कार्य प्रगति की जानकारी ली। जहां त्रुटियां […]

Noimg

डीडीसी ने किया जगतपुर झील का दौरा ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

जगतपुर झील को पर्यटन केंद्र के रूप में किया जा रहा है विकसित भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह (भा प्र से) ने नवगछिया प्रखंड स्थित जगतपुर झील का दौरा कर वहाँ पर्यटन स्थल के रूप में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। यह पहल झील को एक आकर्षक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में की जा रही है। निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने स्थल पर चल रहे सौंदर्यीकरण, पथ निर्माण, जल संरक्षण, बुनियादी सुविधाओं के सृजन एवं अन्य अवस्थापना विकास कार्यों का जायज़ा लिया।   श्री सिंह ने अधिकारियों […]