Tag Archives: Gopalpur ke

गोपालपुर के नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने विधानसभा में किया शपथ ग्रहण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को बिहार विधानसभा में माननीय सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में विधायक ने जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च संकल्प बताते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। विधायक बुलो मंडल ने कहा कि जनता की सेवा सर्वोपरि है और वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सत्य, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण उनके कार्य का आधार होंगे। शैलेश कुमार ने कहा कि गोपालपुर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने गोपालपुर की जनता के स्नेह, […]

गोपालपुर के पूर्व प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा ने ली भाजपा की सदस्यता ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय जन जन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा ने शुक्रवार को पुनः भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो दा पहले भी भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं और पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। हालांकि, बीते कुछ चुनावों में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी चयन को लेकर असहमति के कारण उन्होंने पार्टी से अलग होकर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था। भाजपा में उनकी पुनः वापसी को […]

गोपालपुर के शारीरिक शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, शिक्षक संघ ने की मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया के ईस्मालपुर प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन मुरारी के भाई और गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय कमलाकुंड बाबू टोला के शारीरिक शिक्षक दीपक कुंवर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना 1 अप्रैल 2025 को हुई जब दीपक कुंवर साइकिल से विद्यालय से अपने घर तेतरी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मध्य विद्यालय मालपुर के निकट एक तेज गति से आ रही गाड़ी ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। शिक्षक मनोज कुमार और प्रभारी प्राचार्य अमन कुमार ने कुछ ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक उपचार अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में कराया। लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मायागंज रेफर किया, जहां सिल्लीगुढ़ी […]

Noimg

गोपालपुर के पचगछिया में दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

बच्चों के सब्जी खरीदने के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, कई हुए घायल मौके पर पहुंचे नवगछिया एसपी,एसडीओ ने समझा बुझाकर कर किया शांत नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पचगछिया गांव में बच्चों के सब्जी खरीदने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिसके परिणामस्वरूप पत्थरबाजी और मारपीट की घटनाएं हुईं। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष के तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के अनुसार, एक पक्ष के कुछ बच्चे पचगछिया गांव स्थित एक सब्जी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे थे। वहीं, किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना […]

Noimg

गोपालपुर के तिरासी में श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का हुआ ध्वजारोहण ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाभागलपुरDESK 04 B0

7 जून से 17 जून 2024 तक होगा भव्य आयोजन नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव में आगामी 7 से 17 जून 2024 तक होने वाले श्री श्री 108 श्री रूद्र चंडी महायज्ञ के निमित्त वैदिक विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ ध्वजारोहण हुआ । ध्वजारोहण को लेकर ग्रामीण सोमवार को सुबह से तैयारी कर रहे थे । सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीण की कमेटी ने पूरे नियम निष्ठा के साथ वैदिक उच्चारण के साथ ध्वजारोहण किया । कार्यक्रम में डॉ० सत्यवान जी शास्त्री उर्फ श्रवण बाबा, यज्ञाचार्य पंडित ललित शास्त्री जी वैदिक, अविनाश शास्त्री उर्फ़ जैकी बाबा, पंडित विभाष कुंवर, पंडित विभाष झा, पंडित आनंद एवं यजमान पंडित सोनू झा के द्वारा […]

Noimg

गोपालपुर के सुकटिया बाजार तिरासी में लगातार हो रही चोरी के घटना के विरुद्ध तिरासी चौक को किया जाम ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : चोरी की घटना के विरुद्ध लोगों ने सुकटिया बाजार रंगरा पी डब्लू डी सड़क मार्ग स्थित तिरासी चौक को जाम कर दिया।आए दिन लगातार हो रही घटना को लेकर स्थानीय गोपालपुर पुलिस के विरुद्ध लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा और आम लोग सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। यह आक्रोश पिछ्ले एक वर्षो का परिणाम है। यहां के पिछ्ले साल से चोरी की घटना से पीड़ित हैं।बताते चलें कि शनिवार की रात्रि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दरवाजे पर रखे कामो रजक एवं संतोष साह के टोटो की चोरी कर ली। इसके एक दिन पूर्व एक प्रभास मंडल की भी टोटो की चोरी […]

Noimg

गोपालपुर के बड़ी मकंदपुर के समीप सड़क दुर्घटना में छात्र की दर्दनाक मौत ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

जीबी कॉलेज से परीक्षा देकर अपनें घर करारी तीनटंगा जा रहा था छात्र रूपेश नवगछिया स्थित जीबी कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तिनटंगा गांव निवासी मंचन राय के पुत्र रूपेश कुमार के रुप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम युवक जीबी कॉलेज से परीक्षा देकर मकनपुर चौक से एक टेंपो पर बैठकर अपने घर करारी तिनटंगा जा रहा था। इसी क्रम में बड़ी मकनपुर गांव के समीप सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल से टेंपो की टक्कर हो गई। जिससे किनारे बैठे रूपेश कुमार टेंपो से नीचे सड़क पर […]