Tag Archives: Ismailpur me

इस्माईलपुर पुलिस ने 9 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर को दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिनांक 18 सितंबर 2025 को छापामारी कर ग्राम रघुनी टोला स्थित अरुण मंडल के घर से कुल 9 लीटर देशी शराब बरामद किया। इस कार्रवाई में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में अरुण मंडल, पुत्र मसुदन मंडल, निवासी रघुनी टोला, थाना-इस्माईलपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 183/25 दिनांक 18.09.25 के तहत धारा 30ए बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

इस्माईलपुर में नाबालिग अपहरण मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के एक मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामला इस्माईलपुर थाना कांड संख्या 11/25 दिनांक 20 जनवरी 2025 से संबंधित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2025 को एक व्यक्ति ने इस्माईलपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। वादी ने बताया था कि उसकी पुत्री बीते दिन घर से कहीं चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि सोनू कुमार, पिता सिकन्दर मंडल, निवासी इस्माईलपुर, ने उनकी पुत्री का शादी की नियत से अपहरण कर लिया है। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई […]

Noimg

इस्माईलपुर में चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न, 70 बच्चों को मिला ड्रेस और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

इस्माईलपुर। दिनांक 1 जुलाई 2025 से 12 जुलाई 2025 तक आयोजित चौथे चरण का सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हो गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया, जिन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम बैच से अमित कुमार को प्रथम पुरस्कार, गंगु कुमार को द्वितीय पुरस्कार तथा सुमन कुमार को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं द्वितीय बैच से आशीष कुमार ने प्रथम, मनीष कुमार ने द्वितीय और अजित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न, 70 बच्चों को मिला प्रशिक्षण और प्रमाण पत्र ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण इस्माइलपुर में 18 जून से 29 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में अमरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, विशुन कुमार को द्वितीय तथा कौशल कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय बैच में आदेश कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय और छोटू कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के […]

Noimg

इस्माइलपुर में सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 140 बच्चों को मिला सम्मान ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । मंगलवार को बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सुरक्षित तैराकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत सौदागर मंडल टोला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के बैच के कुल 140 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अंचल कार्यालय के बड़ाबाबू एवं नाजिर की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण किया गया। प्रथम चरण के बैच-1 में शिवम कुमार को प्रथम, नीतीश कुमार को द्वितीय एवं भरत कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। बैच-2 में शैलेश कुमार प्रथम, गौतम कुमार द्वितीय एवं सत्यम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। द्वितीय चरण के बैच-1 में संदीप कुमार को प्रथम, राहुल कुमार को द्वितीय और नीरज कुमार को […]

Noimg

इस्माइलपुर में खेत में मिले नरकंकाल की डीएनए जांच होगी, जांच में हो सकता मृतक की पहचान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया : इस्माइलपुर प्रखंड के जाह्वी चौक के पास एक खेत में मिले नरकंकाल के मामले में डीएनए जांच की जाएगी. इस्माइलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि नरकंकाल को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और कोर्ट के आदेश पर इसकी जांच की जाएगी. जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह नरकंकाल मानव का है या किसी पशु का, और यदि यह मानव का है तो यह नारी का है या पुरुष का. डीएनए जांच के बाद यह भी पता लगाया जाएगा कि यह नरकंकाल मृतक मिथलेश कुमार का ही है या किसी और का. जांच के बाद यदि यह पुष्टि हो जाती है कि यह मिथलेश कुमार का नरकंकाल है, तो इसे अंतिम संस्कार […]

Noimg

इस्माइलपुर में मृत गरूड़ मिलने से वन विभाग में हड़कंप ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के इस्माइलपुर के चंडीस्थान में मृत गरूड़ मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अमन कुमार ने गरूड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के सुंदरवन भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। अमन कुमार ने आशंका जताई कि किसी ने मछली में जहरीला पदार्थ मिलाकर फेंक दिया होगा, जिसे खाने से गरूड़ की मौत हो गई। हालांकि, अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र का कदवा गरूड़ प्रजनन केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां से गरूड़ भोजन की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में चले जाते हैं। DESK2025

Noimg

इस्माइलपुर में सड़क मरम्मति में अनियमितता की शिकायत, जांच की मांग ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर में सड़क मरम्मति में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। इस्माइलपुर के जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर प्रखंड में मुख्य सड़क की मरम्मति के दौरान आवश्यक मिट्टी नहीं डाली जा रही है, जिससे सड़क की स्थिति खराब हो रही है। सड़क की चौड़ाई भी निर्धारित छह मीटर से कम है और रैनकट में भी मिट्टी नहीं डाली गई है। इसके परिणामस्वरूप, सड़क की मरम्मति के बाद वह उखड़ने लगी है। विपिन मंडल ने इन अनियमितताओं को लेकर जांच की मांग की है। DESK 04 B

Noimg

इस्माइलपुर में गंगा नदी के किनारे चलाया स्वच्छता अभियान ||GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडगणतंत्र दिवसनवगछियाबिहारDESK 04 B0

नवगछिया : भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के तत्वाधान में एनएमसीजी-जलज टीम ने प्लास्टिक मुक्त भविष्य की ओर बढ़ते हुए इस्माइलपुर में गंगा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया. जिसमें गंगा प्रहरियों और स्थानीय समुदाय के लोगों को प्लास्टिक कचरा एकत्र करने की प्रक्रिया में शामिल किया गया तथा प्रत्येक गंगा प्रहरी एवं स्थानीय समुदाय को बताया गया कि संतरी नमकीन, बिस्कुट, आइसक्रीम, चिप्स आदि के विभिन्न कंपनियों के प्लास्टिक रैपर, जिन्हें मल्टी लेयर प्लास्टिक कहा जाता है, उसे ही एकत्र करने का अनुरोध किया गया. सभी गंगा प्रहरियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने गंगा नदी के किनारे प्लास्टिक को इकठ्ठा किया. जलज परियोजना के सहायक समन्वय राहुल कुमार राज ने बताया कि एक किलोग्राम प्लास्टिक एसडीसी फाउंडेशन को […]