



नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर मनघट टोला के संजीव कुमार सिंह, पुत्र विजय कुमार सिंह, बाइक दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि संजीव कुमार बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया। उसे बचाने के चक्कर में संजीव का वाहन अनियंत्रित होकर गिर गया। दुर्घटना में संजीव के पैर में चोट आई है।















