4.5
(2)

नवगछिया : मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने नवगछिया जिले के एनएच-31 मदरौनी चौक पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चौक पर ट्रैफिक और गोलंबर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। औऱ लगातार घटना घट रही हैं ।


सुजीत कुमार सिंह ने मांग की है कि नवगछिया एसपी और संबंधित अधिकारियों द्वारा मदरौनी चौक का तुरंत निरीक्षण किया जाए और वहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में और अधिक दुर्घटनाएं होने का खतरा है।

उन्होंने यह भी कहा कि चौक पर यातायात नियमों का पालन कराना और आवश्यक पुलिस तैनाती सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: