5
(1)

नवगछिया । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का तीसरा चरण इस्माइलपुर में 18 जून से 29 जून 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 70 बच्चों को तैराकी का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही उन्हें ड्रेस और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत दो बैचों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम बैच में अमरेश कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार, विशुन कुमार को द्वितीय तथा कौशल कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं द्वितीय बैच में आदेश कुमार को प्रथम, अमित कुमार को द्वितीय और छोटू कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर प्रीतम कुमार, निरंजन कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार और विजय मंडल के नेतृत्व में किया गया। इन प्रशिक्षकों ने बच्चों को सुरक्षित तैराकी के साथ-साथ जीवन रक्षक तकनीकों की भी जानकारी दी, जिससे आपात स्थिति में बच्चों को आत्मरक्षा और दूसरों की मदद करने की क्षमता प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है डूबने से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा बच्चों को जलसुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से 6 से 18 वर्ष की उम्र के उन बच्चों के लिए आयोजित किया गया जो तैराकी नहीं जानते या जिन्हें तैराकी का केवल प्रारंभिक ज्ञान है।

सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का चौथा चरण 1 जुलाई से शुरू होगा। इच्छुक बच्चे या उनके अभिभावक 8210450017 पर संपर्क कर प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में और भी चरणों में अधिक से अधिक बच्चों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है ताकि जल जनित आपदाओं से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: