Tag Archives: Jamin vivad mein

जमीन विवाद में घायल युवक की 11 दिन बाद मौत, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र के बाखरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में घायल युवक भरत यादव (25) की 11 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो भरत की जान बचाई जा सकती थी। मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 11 दिन पहले जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। उसी दौरान करीब 48 लोगों की भीड़ ने लाठी-डंडों और रायफल से बेरहमी से भरत यादव की पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल भरत को पहले पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर सिलीगुड़ी रेफर किया गया था। लंबे इलाज के बाद […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली, घायल पटना रेफर ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव में बुधवार की सुबह पैतृक जमीन विवाद को लेकर सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। छोटे भाई धीरज कुमार ने अपने बड़े भाई छविलाल दास पर गोली चला दी। गोली लगने से छविलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि पैतृक खेतिहर जमीन को लेकर पिछले पाँच वर्षों से विवाद चला आ रहा है। एक फिट जमीन को लेकर धीरज लगातार जान से मारने की […]

Noimg

जमीन विवाद में भाई बना हत्यारा, चाकू से हत्या कर किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरमारपीटDESK20250

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा सरमसपुर गांव में जमीन विवाद ने एक बार फिर पारिवारिक संबंधों को कलंकित कर दिया। यहां एक युवक ने अपने सगे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सोमवार सुबह अपने घर पर किसी काम में व्यस्त था। इस दौरान, उसका सगा भाई सुमित कुमार वहां पहुंचा और अचानक चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल सुजीत को तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, मृतक सुजीत के पास बाईपास के पास एक जमीन थी, जिसे लेकर उसका भाई सुमित लगातार उसे […]

Noimg

जमीन विवाद में दर्जी पर जानलेवा हमला, चाकू से काटी नाक, आरोपी फरार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के खरीक बाजार में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दर्जी मोहम्मद सरफुद्दीन पर पड़ोसी परवेज ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के परिजन मोहम्मद साबिर ने बताया कि सरफुद्दीन और परवेज के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को परवेज अपने साथी अरशद के साथ पहुंचा। पहले अरशद ने सरफुद्दीन की कनपटी पर हथियार सटा दिया और फिर परवेज ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। गला नहीं कटने पर परवेज ने चाकू से उसकी नाक काट दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल सरफुद्दीन को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही […]