Tag Archives: jila adhikari

जिलाधिकारी ने व्यय प्रेक्षक के साथ की बैठक ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार की उपस्थिति में व्यय प्रेक्षक अजय डोके के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में चुनाव के दौरान अवैध राशी लेकर चलने, अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक तथा 10 लाख रुपए से अधिक की राशी के लेनदेन पर नजर रखने को लेकर आयकर पदाधिकारी, भागलपुर, सीमा शुल्क पदाधिकारी भागलपुर, उत्पाद अधीक्षक, वाणिज्य कर पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव से संबंधित प्रचार प्रचार, पैड […]

Noimg

जिलाधिकारी ने उद्यमी योजना का लोगों को दिया लोन, कहा- विकास के साथ उद्योग भी बढ़ेगा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर में जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों को बिहार सरकार की उद्यमी योजना के तहत लोन दिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। लोन मिलने के बाद लाभार्थियों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह लोन लोगों के उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। उन्होंने अपील की कि सरकार से मिली इस मदद का सही उपयोग करते हुए अपने उद्योगों को आगे बढ़ाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को भी इन उद्योगों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा, “इस योजना के तहत न केवल लोगों का विकास होगा, बल्कि बिहार में उद्योग के क्षेत्र में […]

Noimg

जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने खेत में लगे धान का किया निरीक्षण ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर : भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने नाथनगर प्रखंड के गौराचौकी पंचायत स्थित किशनपुर मौजा के किसान योगेंद्र यादव के खेत में लगे धान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेतों में धान की अच्छी पैदावार पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह पैदावार सबौर के बीज का परिणाम है, जो काफी अच्छा साबित हुआ है। डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने आगे कहा, “हम इस पैदावार को और कैसे बढ़ा सकते हैं, इस पर विचार कर रहे हैं।” साथ ही, जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था को लेकर चेक डैम बनाने की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि किसानों से बातचीत की जा रही है ताकि चेक डैम के निर्माण से सिंचाई की समस्या का […]

Noimg

जिलाधिकारी कार्यालय में विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में सभी विभागों के विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए सभी पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा तथा आशा व्यक्त की कि काली पूजा और छठ पूजा भी बेहतर तरीके से संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय काम करने का है। जो पदाधिकारी/ कर्मी काम नहीं करेंगे वे अनिवार्य सेवा निवृत्ति या विभागीय दंड के भागी होंगे। प्रखंड स्तरीय कोई पदाधिकारी/कर्मी काम नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव दिया जाए। विधि शाखा के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने भू माफिया, खनन – माफिया एवं दुर्दांत अपराधियों से संबंधित 25 बड़े मामले […]

Noimg

जिलाधिकारी सह नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नें किया नवोदय विद्यालय नारायणपुर का निरीक्षण ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भागलपुर जिलाधिकारी सह नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा नवोदय विद्यालय नारायणपुर का निरीक्षण समिति के सदस्यों के साथ किया. जिनमें अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी भागलपुर, सिविल सर्जन भागलपुर, पीएचईडी एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंता, स्थानीय मुखिया और दो अभिभावक के साथ किया गया. उन्होंने सर्वप्रथम जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण, जो www.navoday.gov.in पर किया जा रहा है और वर्ष 2025 के लिए जिसका निर्धारित लक्ष्य 12730 है. इसको पूरा करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से इसका वृहद प्रचार प्रसार कराया जाए ताकि समय रहते लक्ष्य को पूरा किया जा सके.उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय के मध्य […]

Noimg

नाथनगर प्रखंड प्रमुख ने नाथनगर बीडीओ के खिलाफ भागलपुर जिलाधिकारी से की शिकायत || GS NEWS

नाथनगरबिहारभागलपुरAMBA0

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल ने बीडीओ अंतिमा कुमारी के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की है। प्रमुख दुर्गा दयाल ने लिखित आवेदन में बताया कि 2022-2023 और 2023-2024 की योजना मद में आवंटित राशि होने के बावजूद बीडीओ अंतिमा कुमारी ने कोई प्रशासनिक स्वीकृति नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ, पंचायत समिति सदस्यों से स्वीकृति के नाम पर 25 प्रतिशत की मांग करती हैं और बिना रिश्वत दिए योजनाओं का कार्य शुरू नहीं होता। दुर्गा दयाल ने इंदिरा आवास योजना में भी बीडीओ पर मनमानी का आरोप लगाया और कहा कि एक ही व्यक्ति को दो बार योजना का लाभ दिया गया। सुरक्षा गार्ड की मांग प्रमुख दुर्गा दयाल ने अपनी सुरक्षा के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक […]

Noimg

जिलाधिकारी व नवगछिया एसपी ने किया नवगछिया अनुमंडल कारा का निरीक्षण ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नवगछिया । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के साथ मंगलवार को अनुमंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार मौजूद थे। उपकारा के निरीक्षण के दौरान तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। डीएम ने जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने के साथ बेहतर सुविधाओं को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी चार बजे अधिकारी के साथ जेल पहुंचे थे। जेल में करीब आधा घंटा तक जायजा लिया। DESK 04

Noimg

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का फेक लेटर सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल ||GS NEWS

UncategorizedDESK 040

लेटर में साफ तौर पर 24 अप्रैल और 25 अप्रैल की छुट्टी की घोषणा का किया गया है जिक्र लेकिन जिलाधिकारी ने कहा ऐसा कोई आदेश मैंने निर्गत ही नहीं किया भागलपुर। सोशल मीडिया पर आज जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के फेक आदेश खूब वायरल हो रहे हैं। जबकि जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने इस लेटर से इनकार किया है। सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को छुट्टी की घोषणा का ऑफिसियल फेक लेटर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है भीषण गर्मी. को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेशानुसार 24 अप्रैल और 25 अप्रैल को सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के […]

जिलाधिकारी ने श्रावणी मेला को लेकर किया मेला मित्र का गठन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष मेला मित्र देश-विदेश से आने वाले शिव भक्तों का करेंगे सेवा भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला विश्व का सबसे बड़ा चलंत मेला है । अजगैबीनाथ से श्रद्धालु गंगा जल भरकर 105 किलोमीटर की नंगे पांव पैदल यात्रा कर बाबा बैजनाथ धाम जाकर बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करते हैं। इस मेले में देश विदेश से कांवरिया अपनी श्रद्धा भक्ति को लेकर यहां पहुंचते हैं। प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में कांवड़ियों की भीड़ लगी रहती है। इसी बावत विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को सुचारू ढंग से चलाने और मेले में प्रतिदिन देश-विदेश से आने वाले हजारों कावरिया श्रद्धालु को भागलपुर सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर पहुंचने के बाद किसी परेशानी […]

जिलाधिकारी ने जगतपुर झील का किया निरीक्षण, कहा, पर्यटन स्थल के रूप में होगा विकसित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को जगतपुर झील का निरीक्षण कर पदाधिकारी व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. जिलाधिकारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि, जगतपुर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में पूरा कार्य मनरेगा द्वारा करवाया जा रहा है. पहले झील की सफाई करवाकर झील के पानी के श्रोत को जाग्रत किया जाएगा. फिर विभिन्न पोखरों के चारो तरफ पौधरोपण करवाया जाएगा. इसके बाद झील में बोटिंग और अन्य सुविधाओं की भी व्यवास्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है जिसे जल्द से जल्द पूरा किये जाने की योजना है. इधर जानकारी मिली है कि वरीय पदाधिकारियों […]