



भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, पुलिस अधीक्षक नवगछिया प्रेरणा कुमार की उपस्थिति में व्यय प्रेक्षक अजय डोके के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक की।

बैठक में चुनाव के दौरान अवैध राशी लेकर चलने, अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक तथा 10 लाख रुपए से अधिक की राशी के लेनदेन पर नजर रखने को लेकर आयकर पदाधिकारी, भागलपुर, सीमा शुल्क पदाधिकारी भागलपुर, उत्पाद अधीक्षक, वाणिज्य कर पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए। वही सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चुनाव से संबंधित प्रचार प्रचार, पैड न्यूज़ पर नजर रखने हेतु मीडिया सेल के नोडल पदाधिकारी सह संयुक्त निदेशक जन संपर्क को सोशल मीडिया की सतत् निगरानी करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

















