Tag Archives: Nadi mein

Noimg

नदी थाना टीम ने लोकमानपुर में छापामारी कर बरामद की बड़ी मात्रा में अवैध शराब ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नदी थाना टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र अंतर्गत लोकमानपुर में गोविन्द सिंह के बासा में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापामारी की और वहां से 10 लीटर निर्मित देशी शराब, 70 लीटर अर्द्धनिर्मित देशी शराब तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया। घटनास्थल पर पुलिस ने बरामद अर्द्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया। इस मामले में नदी थाना में कांड संख्या 61/25 दिनांक 23.11.25 के तहत धारा 30ए/30 (डी) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

नदी की डाढ़ में डूबने से 35 वर्षीय महिला की मौत, तीन मासूम बेटियों के भविष्य पर संकट ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधरपुर गांव के पास एक हृदयविदारक हादसे में 35 वर्षीय महिला लाखों देवी की नदी की डाढ़ में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लाखों देवी किसी कार्यवश नदी किनारे गई थीं, जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ कर पाते, तब तक वह पानी में समा चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लाखों देवी को पानी से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक […]

Noimg

नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम |GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

शाहकुंड के बेरायडीह गांव की घटना, 30 मिनट की मशक्कत के बाद मिला शव भागलपुर: शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेरायडीह गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। परिजनों के अनुसार, अमित गांव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय जैसे ही उसने डुबकी लगाई, वह तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से […]