5
(1)

शाहकुंड के बेरायडीह गांव की घटना, 30 मिनट की मशक्कत के बाद मिला शव

भागलपुर: शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेरायडीह गांव में शुक्रवार को गंगा नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 18 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था।

परिजनों के अनुसार, अमित गांव के पास बहने वाली गंगा नदी में नहाने गया था। नहाते समय जैसे ही उसने डुबकी लगाई, वह तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया।

मृतक के पिता विजय शाह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा है।

सूचना मिलने पर शाहकुंड पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: