Tag Archives: narayanpur me

Noimg

नारायणपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल, भ्रमरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. कुमार चंदन और एकता यादव शामिल हुए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए रखा गया था। नारायणपुर प्रखंड में कुल 67 विद्यालय हैं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में नारायणपुर प्रखंड को 4960 पौधों का न्यूनतम लक्ष्य मिला है, जबकि विद्यालय चाहे तो इससे अधिक पौधे भी लगा सकते हैं। राज्य स्तर पर यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है ताकि ‘एक पेड़ मां के नाम’ […]

Noimg

नारायणपुर में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 24 लोग घायल, पत्थरबाजी का वीडियो वायरल ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर के बलहा गांव में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई। इस मारपीट में करीब 24 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक मस्जिद की छत पर चढ़कर भीड़ पर पत्थर फेंक रहा है, जबकि नीचे दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे हैं। लगभग 30 मिनट तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। घटना के संबंध में बताया गया कि एक पक्ष ताजिया जुलूस निकाल रहा […]

नारायणपुर में आवारा कुत्तों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को काटा, इलाके में दहशत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने कहर बरपाया है। मंगलवार को आधे दर्जन से अधिक लोगों को काटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, चकरामी गांव निवासी रूपेश कुमार के 8 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार को गांव में आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉ. विपिन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच, भागलपुर भेज दिया। इसके अलावा मनोहरपुर में सार्थक कुमार, रायपुर में उत्तम कुमार, नगरपारा में भोला कुमार, भवानीपुर […]

Noimg

नारायणपुर में गंगोत्री सभा का हुआ गठन, पूर्व मुखिया रूपेश मंडल बने अध्यक्ष ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरDESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय गंगोत्री सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहजादपुर ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत स्तरीय गंगोत्री सभा के अध्यक्ष कैलाश कुमार भारती की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। गंगोता जाति की एकता, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस सभा में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। सभा के संयोजक रंजीत कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल और कैलाश मंडल की उपस्थिति में गंगोत्री सभा की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित समिति में पूर्व मुखिया रूपेश मंडल को अध्यक्ष, नंदन मंडल, वकील प्रसाद मंडल और नीरज कुमार […]

नारायणपुर में आगलगी की घटना: आधा दर्जन दुकानें जलकर राख, लाखों की क्षति ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नारायणपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर स्थित बस स्टैंड चौक नारायणपुर के पास सोमवार की रात एक बड़ी आगलगी की घटना हुई। इस हादसे में करीब आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव ने बताया कि आगलगी में नारायणपुर के पंकज कुमार यादव, संजीत यादव, अर्जुन यादव उर्फ टूसी, प्रभाष ठाकुर, अखिलेश यादव की दुकानें पूरी तरह से जल गईं। इसके अलावा दल्लो यादव के पुत्र पंकज यादव का भुखखार भी जलने से नष्ट हो गया। मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने जानकारी दी कि इस आगलगी में करीब दस लाख रुपये से अधिक का राजस्व नुकसान हुआ है। दुकानदारों के सामानों में पंकज कुमार यादव का फ्रिज, ठंडा, […]

Noimg

नारायणपुर में जिलापरिषद में 31 लाख की तीन योजना का किया शिलान्यास ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नारायणपुर जिला परिषद सदस्य उषा मिश्रा ने मंगलवार को सिंहपुर पश्चिम पंचायत में 15वीं वित्त आयोग से 31 लाख के तीन योजनाओ का शिलान्यास किया। जिला परिषद सदस्य उषा मिश्रा ने बताया की गनौल के कन्हैया मिश्र के दरवाजे से जीएन बांध तक मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग व पीसीसी सड़क का कार्य करीब 08 लाख की लागत से होगा। वही गनौल के वार्ड संख्या 02, 03, 04, 05 को जोड़ने के लिए रमन झा के घर से अच्युतानंद मिश्र के घर तक मिटटी भराई, ईट सोलिंग व पीसीसी सड़क का कार्य 12 लाख की लागत से होगा। इसी पंचायत के माता काली मंदिर नवटोलिया परिसर में करीब दस लाख रुपए की लागत से सामुदायिक शौचालय, स्नान घर का भी […]

Noimg

नारायणपुर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटा, चालक सुरक्षित ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड से मधुरापुर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर हाईस्कूल नारायणपुर के सामने रविवार की संध्या एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गंगा दियारा की ओर से आ रहा था। रास्ते में बैलगाड़ी को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर का चक्का सड़क किनारे से फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद चर्चा है कि ट्रैक्टर पर नमक लदा हुआ था। इस हादसे से सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। DESK 04 B

Noimg

नारायणपुर में आगलगी से महादलित महिला दुकानदार की दुकान जलकर राख, ढ़ाई लाख का नुकसान ||GS NEWS

भागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में रविवार रात को आगलगी की घटना में महादलित महिला दुकानदार का दुकान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब ढ़ाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़िता महिला दुकानदार, मंटू रविदास की पत्नी मूर्ति देवी ने बताया कि रविवार सुबह गांव के बादल कुमार अपने साथियों के साथ उनके दुकान पर उधार सिगरेट मांगने आया था, जिसे मना करने पर रात करीब एक बजे उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। आग में दो लाख रुपये का किराना समान, दस हजार रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू […]

Noimg

नारायणपुर में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक : प्रभावितों को राहत देने पर चर्चा ||GS NEWS

गंगानवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नारायणपुर – अंचल कार्यालय में मंगलवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक बीडीओ खुशबू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में रायपुर की मुखिया सिंधू शर्मा ने कोशी की बाढ़ से प्रभावित तेलडीहा गांव में सामुदायिक किचन, चापाकल, प्लास्टिक सीट और चलंत शौचालय की मांग की। सिंहपुर पूरब पंचायत की मुखिया शांति देवी ने मधुरापुर रेलवे केबिन से कब्रिस्तान तक बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने गोगरी नारायणपुर तटबंध के पास रहने वाले लोगों के 23 तारीख को आए आंधी-तूफान में घर गिरने का मुद्दा उठाया और उचित मुआवजे की मांग की। नगरपारा उत्तर के मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने नारायणपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजे की आवश्यकता जताई। बैकठपुर दुधैला के […]