



नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड से मधुरापुर बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर हाईस्कूल नारायणपुर के सामने रविवार की संध्या एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर गंगा दियारा की ओर से आ रहा था। रास्ते में बैलगाड़ी को साइड देने के प्रयास में ट्रैक्टर का चक्का सड़क किनारे से फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि, चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना के बाद चर्चा है कि ट्रैक्टर पर नमक लदा हुआ था। इस हादसे से सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।













