September 17, 2025
नारायणपुर में प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में हंगामा, नलजल की कुव्यवस्था समेत कई मुद्दे उठे ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नारायणपुर बीडीओ खुशबू कुमारी ने की, जबकि संचालन विश्व सूत्री समिति के सदस्य सह अधिवक्ता रंजीत कुमार मंडल ने किया। बैठक में सदस्य रंजीत कुमार मंडल ने बताया कि क्षेत्र में नलजल योजना की कुव्यवस्था को लेकर लगातार मुद्दा उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक बदलाव नहीं हो पाया है। इस पर पीएचईडी के जेई ने सदस्यों को आवेदन देने का सुझाव दिया। रंजीत मंडल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब समस्याओं को कार्यवाही पंजी में दर्ज किया जा रहा है, तो फिर आवेदन की मांग क्यों की जा रही है। उन्होंने […]