October 6, 2025
नाथनगर में 200 साल पुरानी परंपरा कायम, रावण दहन के बाद मनसकामना नाथ चौक पर हुआ भव्य भरत मिलाप ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के नाथनगर क्षेत्र के गोलदार पट्टी में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही परंपरा इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई गई। विजयादशमी के अवसर पर कर्णगढ़ मैदान में भव्य रामलीला नाटक मंचन का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण जैसे पात्रों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रात्रि के समय रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया। पुतलों के जलते ही चारों ओर “जय श्रीराम” के उद्घोष गूंज उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों ने इस ऐतिहासिक परंपरा को देखा और अनुभव किया। रावण दहन के बाद अगले दिन मनसकामना नाथ चौक पर […]