Tag Archives: Naugachia ke

नवगछिया के एनएच 31 मदरौनी चौक पर सड़क सुरक्षा को लेकर भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत सिंह नें किया ट्रैफिक की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने नवगछिया जिले के एनएच-31 मदरौनी चौक पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि चौक पर ट्रैफिक और गोलंबर की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। औऱ लगातार घटना घट रही हैं । सुजीत कुमार सिंह ने मांग की है कि नवगछिया एसपी और संबंधित अधिकारियों द्वारा मदरौनी चौक का तुरंत निरीक्षण किया जाए और वहां ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय लागू किए जाएं। उनका कहना है कि यदि समय पर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में और अधिक दुर्घटनाएं होने का खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि चौक पर यातायात […]

Noimg

नवगछिया के विवाह भवन में देर रात तक डीजे बजने से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के विवाह भवन में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर रात 2:00 बजे तक डीजे बजता रहता है, जिससे उनकी दिनचर्या और शांति भंग हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार विवाह भवन बनने के बाद यहां किसी प्रकार के नियम-कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। भागलपुर जिले में रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन इसके बावजूद नवगछिया क्षेत्र में खुलेआम देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थिति से विशेषकर बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। […]

नवगछिया के गोपालपुर पीएससी में बड़ा लापरवाही मामला, मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाए जाने की सूचना से मचा हड़कंप,वीडियो वायरल ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, यहां भर्ती मरीज को एक्सपायर सलाइन चढ़ाने की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने सलाइन की बोतल की तारीख देखी, तो उनके होश उड़ गए। परिवार ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ गई। मरीज के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा और उपचार में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था पूरी तरह […]

नवगछिया के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने संभाली स्थिति ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मंगलवार को नवगछिया के 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के रंगरा भवानीपुर स्थित 10 नंबर गुमटी के समीप बने मतदान केंद्र पर अचानक हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस की भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कुछ ही देर में पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के बाद माहौल सामान्य हुआ और मतदान की प्रक्रिया जारी रखी गई। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ मतदाताओं ने आरोप लगाया कि एक मतदान कर्मी किसी विशेष पार्टी के पक्ष में वोट देने की बात […]

नवगछिया के कदवा पहुँचे मुकेश सहनी उम्मीदवार प्रेम सागर को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु चुनावी जनसभा का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया । गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव को भारी मतों से विजयी बनाने के उद्देश्य से गुरुथान खैरपुर कदवा में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव संजय मंडल, भाकपा माले के गोपालपुर विधानसभा प्रभारी गौरीशंकर राय, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राज कुमार भगत, सीपीआई के जिला कमिटी सदस्य शिकेंद्र यादव, विकासशील इंसान पार्टी VIP के जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, प्रो विभांशु मंडल और आई पी गुप्ता की पार्टी से महेश्वर शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी VIP के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि बीते 20 साल […]

नवगछिया के शिवगंगा घाट पर देव दीपावली का भव्य आयोजन, जलाए गए 5100 से अधिक दीप || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के जगतपति नाथ महादेव मंदिर गोपाल गौशाला में स्थित शिवगंगा घाट पर देव दीपावली के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रीति कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर और गंगा आरती के साथ की। कार्यक्रम का संचालन घाट संख्या 1 से पंडित अजीत पांडे और रंजन बाबा ने किया, जबकि शिवगंगा के घाट संख्या 2 और 3 पर भी पंडितों ने अपने यजमानों के साथ गंगा आरती कर भक्तों को आस्था का अनुभव कराया। आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और लगातार देवी-देवताओं के नाम के जयकारे लगाते रहे। देव दीपावली के अवसर पर शिवगंगा घाट पर 5100 से अधिक दीप जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण आस्था और […]

नवगछिया के यशराज का चयन भागलपुर जिला अंडर-17 क्रिकेट टीम में ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी यशराज का चयन भागलपुर जिला अंडर-17 क्रिकेट टीम में किया गया है। यह टीम बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तर की प्रमंडल स्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिला खेल कार्यालय की ओर से प्राप्त सूचना के अनुसार, यशराज हाई स्कूल नवगछिया के छात्र हैं और उनके चयन की सूचना मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने साझा की। यशराज के चयन पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह, संयोजक एवं सह कोच घनश्याम प्रसाद, सरोज झा, संतोष कुमार, राजेश कुमार राजू, मुकेश सक्सेना, मुकेश सिंह, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स और मोनी कुमारी सहित अन्य खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। […]

नवगछिया के निजी क्लिनिक में नवजात शिशु बदलने का आरोप, परिजनों में आक्रोश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गौशाला रोड स्थित एक निजी क्लिनिक “स्नेहा बेबी केयर सेंटर” पर नवजात शिशु बदलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लिनिक पर हंगामा किया। साथ ही, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर शिशवा गांव निवासी खुशबू देवी, पति सुमन कुमार, ने 17 अक्टूबर को अपने नवजात शिशु को इलाज के लिए स्नेहा बेबी केयर सेंटर में भर्ती कराया था। क्लिनिक प्रबंधन ने शिशु को पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित बताकर भर्ती कर लिया। रविवार 19 अक्टूबर को, शिशु की स्थिति गंभीर बताकर मौखिक रूप से […]

नवगछिया के लाल ने बनाई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपनी पहचान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारDESK20250

नवगछिया के मखाताकिया निवासी डॉ. पुरंजन मिश्रा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित 2025 की सूची में अपने नाम का स्थान बनाया है। यह सूची दुनिया भर के वैज्ञानिकों के प्रभाव और योगदान को मापने के लिए तैयार की जाती है। डॉ. मिश्रा स्वर्गीय प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ मिश्रा और श्रीमती आभा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा, विशेषकर हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके शोध के आधार पर 60 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. मिश्रा ने नवगछिया समुदाय को धन्यवाद दिया और अपने विद्यालय के शिक्षकों—चंद्रगुप्त साह, मुरारी लाल पंसारी, बाल भारती विद्यालय तथा उच्च विद्यालय नवगछिया के तात्कालिक एवं भूतपूर्व शिक्षकों का […]

नवगछिया के लाल ने बनाई दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपनी पहचान ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया के मखाताकिया निवासी डॉ. पुरंजन मिश्रा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित 2025 की सूची में अपने नाम का स्थान बनाया है। यह सूची दुनिया भर के वैज्ञानिकों के प्रभाव और योगदान को मापने के लिए तैयार की जाती है। डॉ. मिश्रा स्वर्गीय प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ मिश्रा और श्रीमती आभा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा, विशेषकर हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके शोध के आधार पर 60 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इस उपलब्धि पर डॉ. मिश्रा ने नवगछिया समुदाय को धन्यवाद दिया और अपने विद्यालय के शिक्षकों—चंद्रगुप्त साह, मुरारी लाल पंसारी, बाल भारती विद्यालय तथा उच्च विद्यालय नवगछिया के तात्कालिक एवं भूतपूर्व शिक्षकों का […]