May 2, 2025
नवगछिया पुलिस का पाँच दिवसीय विशेष अभियान: 90 गिरफ्तार, मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, शराब और हथियार बरामद ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशानुसार दिनांक 26 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में वारंट, इश्तिहार, कुर्की और विभिन्न कांडों से संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। अभियान के तहत कुल 90 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें कांड से जुड़े 64 अभियुक्त, वारंट से 26 अभियुक्त, लूट के 1, डकैती के 1, हत्या के प्रयास में 1, एनडीपीएस एक्ट में 2 और आर्म्स एक्ट में 5 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 इश्तिहारियों एवं 7 कुर्कियों का निष्पादन भी किया गया। पुलिस द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार पांच दिनों में कुल 154 वारंटों (जमानतीय एवं अजमानतीय) का निष्पादन किया गया, साथ ही 11 […]