5
(1)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने दिनांक 11.11.25 को आयोजित होने वाले बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए अपनी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों और बूथों पर केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, जिला पुलिस और बिहार गृह रक्षक बल की तैनाती की गई है।

इसके अलावा, आमजनों को किसी भी असमाजिक तत्व द्वारा मतदान में बाधा उत्पन्न करने से रोकने के लिए जोनल, सुपर जोनल, एक्स्ट्रा सुपर जोनल, एसएसटी, एफएसटी, मोटर साइकिल क्यूआरटी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

दियारा क्षेत्र में सुरक्षित और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने हेतु अश्वरोही दास्ता और नदी में नाव/बोट पर SDRF के साथ जिला बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से हवाई निगरानी भी रखी जाएगी।

पुलिस और प्रशासन की सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखेगी। प्रेस विज्ञप्ति में नागरिकों से अपील की गई है कि वे आचार संहिता का पालन करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

नागरिकों से विशेष अनुरोध किया गया है कि वे घर से बाहर निकलकर भयमुक्त होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: