Tag Archives: naugachia

नवगछिया में RP Jewellers के नए स्वरूप का भव्य उद्घाटन, आभूषण प्रेमियों के लिए विशेष ऑफर की सौगात – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित महाराज जी चौक, पुरानी टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार को RP Jewellers के नए और आधुनिक स्वरूप का भव्य उद्घाटन बड़े ही भव्यता और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर नवगछिया के प्रबुद्ध जन, व्यवसाय जगत से जुड़े लोग तथा कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। शोरूम के संचालक कन्हैया कुमार केडिया ने बताया कि ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और भरोसेमंद आभूषण उपलब्ध कराना RP Jewellers की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि नए रूप में तैयार यह शोरूम ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। सोने के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज […]

नवरात्रि की नवमी पर अनुमंडलीय अस्पताल में गूंजी किलकारी, परिजनों ने कहा आई “दुर्गा महारानी ” – GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवरात्रि 2025 की नवमी तिथि पर बुधवार, 1 अक्टूबर की सुबह नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का माहौल उस समय खुशनुमा हो गया, जब यहां एक नन्ही परी के जन्म की किलकारी गूंजी। सुबह करीब 11 बजे नवगछिया के श्रीपुर निवासी सत्यम कुमार की पत्नी मणिमला कुमारी ने एक कन्या को जन्म दिया। जैसे ही यह खबर परिवार और अस्पताल में मौजूद लोगों को मिली, वहां का वातावरण उत्साह और प्रसन्नता से भर गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या के जन्म को परिवार ने देवी दुर्गा का आशीर्वाद माना। मणिमला कुमारी और सत्यम कुमार के परिवार में यह पहली बेटी है। बेटी के जन्म के बाद माता-पिता और परिजन खुशी से झूम उठे और उन्होंने बच्ची का नामकरण उसी समय ‘दुर्गा’ […]

NAUGACHIA :  टीएन यादव से 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, केस दर्ज – GS NEWS

UncategorizedगोपालपुरनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया नगर थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी अभिषेक रमन उर्फ टीएन यादव ने पुलिस को आवेदन देकर गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी राहुल यादव पर व्हाट्सएप पर कॉल कर 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आवेदन के बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि टीएन यादव के मोबाइल पर 28 सितंबर की रात्रि व्हाट्सएप कॉलिंग किया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि तेरे पिता विनोद यादव एवं मिथुन यादव की हत्या किया तो क्या हुआ सभी केस में एक साल के अंदर बेल करा के बाहर आ गया। दो दिन में रुपये नहीं पहुंचा तो होटल और घर के बीच में हत्या कर देने की धमकी दी है। इसके बाद कई बार लगातार राहुल यादव […]

नवगछिया में 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया : आगामी बिहार विधान सभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए मादक पदार्थों व अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 318.81 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतरराज्यीय गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया को 29 सितम्बर को सूचना मिली थी कि जीरो माइल के पास ब्राउन शुगर की डिलीवरी होने वाली है। सूचना की पुष्टि के बाद विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बिक्रमशीला पहुँच पथ पर बंजारा होटल के सामने खड़े दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान अभियुक्त आलम शेख पिता इसराईल, निवासी मजमपुर, थाना कलिया चौक, जिला मालदा […]

Noimg

नवगछिया के गौशाला रोड में श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन – GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की मिलेगी विस्तृत श्रृंखला नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर गुरुवार को श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे माहौल में उत्सव जैसा नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रेम सागर उर्फ डब्लु यादव, सुनील यादव, सिंटू कुमार, गुलशन कुमार, रामकुमार चौधरी और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भूतपूर्व मुखिया पिंकू यादव बगड़ी, भवानीपुर के जदुनंदन यादव, कोका-कोला डिस्ट्रीब्यूटर सुमित कुमार, डॉक्टर रत्नेश कुमार, डॉक्टर संदीप गुप्ता, ओम सर, शंभू यादव, नीरज जायसवाल, राकेश कुमार भगत, सुमित कुमार सिंह (नीरज) , विकास […]

नवगछिया-कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन शिलान्यास से क्षेत्र में खुशी, व्यापार और किसानों को होगा लाभ ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवगछिया और कटरिया बटेश्वरस्थान रेल लाइन का शिलान्यास होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस नई रेल लाइन के निर्माण से बिहार का सीधा संपर्क झारखंड और बंगाल से स्थापित हो जाएगा, जिससे नवगछिया एक बार फिर बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में उभर सकेगा। उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से दियारा क्षेत्र का भी तेजी से विकास होगा। नवगछिया और कटरिया दोनों तरफ वाई आकार की रेल लाइन बनने से लोगों की आवाजाही और माल परिवहन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही, नवगछिया के किसानों को भी इसका सीधा लाभ होगा, क्योंकि उनके उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक […]

नवगछिया के गौशाला रोड में 18 सितंबर को होगा श्री कृष्णा डेयरी का “Grand Opening” – GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर 18 सितंबर गुरुवार को “श्री कृष्णा डेयरी” का शुभारंभ होने जा रहा है। डेयरी के संचालक प्रो. सिन्टू कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा जैसी विविध मिठाइयाँ व डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा डेयरी का उद्देश्य शुद्धता और स्वाद का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। शादी-विवाह एवं अन्य उत्सवों के लिए ऑर्डर भी स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव आज ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: जोगबनी–ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव नवगछिया वासियों के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर 15 सितंबर को शाम 5 बजे नवगछिया रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। भागलपुर लोकसभा के सांसद अजय कुमार मंडल स्वयं उपस्थित रहकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड एवं एनडीए गठबंधन के सभी सम्मानित नेताओं और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे । जदयू जिलाध्यक्ष नवगछिया, बीरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने सभी से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुँचकर इस गौरवमयी पल के साक्षी बनें और कार्यक्रम को भव्य बनाएं। DESK2025

Noimg

नवगछिया जीरो माइल पर केला बेचने वाले युवक की दबंग दुकानदार ने की बेरहमी से पिटाई, मायागंज रेफर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार की शाम एक बड़ा मामला सामने आया। यहां एक केला बेचने वाले व्यक्ति को दबंग दुकानदार ने दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान विपिन कुमार सिंह, पिता स्वर्गीय पन्ना लाल सिंह, निवासी महदतपुर, थाना नवगछिया के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वह जीरो माइल चौक कर केला बेचने का काम करता है। घटना के समय वह एक दुकान के सामने से गुजर रहा था, तभी गलती से पांव लग गया। इसी बात पर दुकानदार मनीष कुमार ने गाली-गलौज करना शुरू […]

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस – GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में भूतपूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में विद्यालय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, सदस्य नरेश केडिया, पारस खेमका, ओमप्रकाश, विनोद चिरानिया और पंकज टिंबरेवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। सचिव अभय प्रकाश मुनका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वे होते हैं जो हमें ईश्वर तक का ज्ञान कराते हैं। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, नरेश […]