Tag Archives: naugachia

Noimg

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा आर्मी जवान का पार्थिव शरीर || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव निवासी आर्मी जवान अमरजीत उर्फ मुन्ना यादव का पार्थिव शरीर शुक्रवार की रात्रि करीब 11 बजे नवगछिया अनुमण्डलीय अस्पताल पहुँचा । मौके पर अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक रमन कुमार ने बताया कि उन्हें आधिकारिक रूप से जानकारी दी गई थी कि लतरा के शहीद जवान का शव देर रात नवगछिया पहुँचेगा जो रात्रि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में रहेगा । वहीं शनिवार की सुबह जवान का शव लतरा गाँव ले जाया जाएगा जहाँ उसे सलामी दी जाएगी। लतरा के जवान का शव दिल्ली से नवगछिया पहुँच गया है।आर्मी जवान अमरजीत की मौत बीमारी के दौरान दिल्ली में हो गया था। उसने 18 वर्ष पहले आर्मी की नौकरी में योगदान दिया था व […]

Noimg

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस उत्सव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरहिंदी रचनाहिंदी साहित्यBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया मकन्दपुर ग्राम अवस्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में हिन्दी दिवस उत्सव मनाया गया,जिसमें विद्यालय के सभी अधिकारीगण, शिक्षकवृंद एवं समस्त छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने बताया कि हिन्दी भाषा संपूर्ण भारत को एकसूत्र में जोड़ने का काम करती है। हिन्दी भारत माता के माथे की बिंदी है। यह संपूर्ण विश्व में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। इसकी उत्पत्ति देव भाषा से हुई है,अत: यह पूर्ण रूपेण पवित्र है। यह भाषा हमारे राष्ट्र का गौरव है। हलांकि इस आधुनिकता के दौड़ में लोग अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं,इसमें बुराई नहीं है। किन्तु अपनी मातृभाषा में जो वात्सल्य झलकता है,वो और किसी […]

Noimg

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का लिया निर्णय || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया का बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित की गई। युवा मोर्चा ये कार्यकर्ता के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया हैं। इस बैठक में 18 सितंबर को युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता के द्वारा रक्तदान करने का निर्णय लिया गया है और युवा मोर्चा नवगछिया के सभी मंडल के मंडल कमिटी के पूरी सदस्यों को अविलंब पूर्ण करने के लिए दिशानिर्देश दिया गया।आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे ज़िले में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं मुख्य अतिथि के रूप में […]

Noimg

परीक्षा देने के बाद छात्र छात्राओं ने कहा थैंक यू जीएस न्यूज़ …… जीएस न्यूज Creative Talent Hunt का हुआ शुभारंभ

Creative Talent Hunt 2023उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Galat Hunt का शुभारंभ रविवार को किया गया । प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पहला राउंड क्विज प्रतियोगिता से है जिसके हेतु सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया । आयोजन नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के 14 नंबर सड़क के किनारे स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका से हुई । आवासीय ज्ञान वाटिका में दोपहर के 1:00 से लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कुल 50 छात्र छात्राओं ने भाग लिया । मौके पर जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट के कोऑर्डिनेटर ने बताया कि यह प्रतियोगिता का पहला स्तर है जहां से छात्र-छात्राओं का चयन प्रखंड स्तरीय उसके बाद जिला स्तरीय होगा । लिखित परीक्षा में […]

Noimg

के के पाठक के सुधार पर हेडमास्टर की चोट .. युवक नें कहा – साहब मेरी शादी नहीं हुई और स्कूल में मेरे बच्चे के नाम पर निकाल रहा छात्रवृत्ति और ड्रेस का पैसा || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

शिक्षा के मंदिर में शिक्षक हीं कर रहे फर्जीवाड़ा ,स्कूल में नही है बच्चे का नाम फिर भी फर्जी तरीके से निकाल गई पोशाक राशि , स्कूल की शिक्षिका हीं निकली चोर वैसे तो स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है लेकिन जब स्कूल के शिक्षक ही फर्जीवाड़े पर उतर आए तो फिर शिक्षा क्या और स्कूल क्या? हालांकि शिक्षा विभाग को अपर मुख्य सचिव के के पाठक पूर्ण रूपेण सुधारने के प्रयास में लगे हुए हैं लेकिन कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो उनके इस प्रयास को विफल करने में जी जान लगा कर बैठे हुए हैं।पूरा मामला नवगछिया अनुमंडल के नगरह पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला नगरह से सामने आया है जहां की प्रधानाध्यापिका व शिक्षिका […]

Noimg

शिक्षक दिवस के मौके पर खेलगुरु प्रशिक्षक ज्ञानदेव कुमार को किया सम्मानित || GS NEWS

खेल कूदखेल खिलाड़ीनवगछियाBarun Kumar Babul0

शिष्यों ने किया खेल प्रशिक्षक (गुरु) ज्ञानदेव का सम्मान नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा मंगलवार को बिहपुर डाकबंगला मैदान पर शिक्षक दिवस के मौके पर खेल प्रशिक्षक( गुरु) ज्ञानदेव कुमार को सम्मानित किया गया। सम्मान करने बाले में अंतराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा के अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी राकेश कुमार,अमन कुमार,अविनास कुमार,मुकुल कुमार,सूरज कुमार,आशीष कुमार, गुलशन कुमार,पुष्कर कुमार,अमित कुमार,मो0 सेफ अली,अभिषेक कुमार,अजीत कुमार,राजीव कुमार,आदित्य राज,मन्नू कुमार कुमार,रवि राहुल कुमार,बलराम कुमार,साक्षी कुमारी,अभिलाषा कुमारी,प्रज्ञा भारती,मौसम कुमारी आदि ने किया मौके पर सभी खिलाड़ियों ने कहा कि ज्ञानदेव कुमार सर् विगत तेरह वर्षों में बॉल बैडमिंटन खेल को काफी ऊपर तक पहुँचया है। इसका फल है कि इस खेल को राज्य से लेकर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय […]

Noimg

भाजपा के खिलाफ पोल खोल अभियान के तहत जदयू ने निकाला मसाल जुलूस || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरराजनीतिBarun Kumar Babul0

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के आह्नन पर केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित गणना रोकने की साजिश एवं अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल पोल खोल मसाल जुलूस का आयोजन जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के नेतृत्व में गोपाल गौशाला नवगछिया से निकालकर महाराज जी चौक मुख्य बाजार होते हुए नवगछिया स्टेशन पर समापन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर के सांसद माननीय श्री अजय मंडल विधायक सह सचेतक सत्तारूढ दल माननीय श्री नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार, विधानसभा प्रभारी अमरिंदर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंदेश्वरी प्रसाद सिंह निषाद, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला मुख्य प्रवक्ता मिलन सागर, युवा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार मंडल, जिला […]

Noimg

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया के पास बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया के पास बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई. बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये हैं. बाइक सवार कदवा से भागलपुर जा रहे थे. गरैया के पास बाइक रोक कर फोन पर बात करने के दौरान तेज रफ्तार नवगछिया से भागलपुर जा रही कार ने बाइक में धक्का मार दिया. बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गये हैं. घायलों में बाइक चालक संतोष कुमार, संतोष कुमार की पत्नी और बच्चा घायल हो गया है. धक्का लगने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची परवत्ता थाना पुलिस ने सभी […]

Noimg

गोसाई गांव में कल बुधवार 6 सितंबर को होगा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाBarun Kumar Babul0

ग्रामीणों ने की शांति समिति की बैठक नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस बाबत ग्रामीणों की मंडली द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता गोसाई गांव ग्राम कचहरी के सरपंच सियाशरण यादव एवं पंचायत समिति सदस्य मनोज झा कर रहे थे। मौके पर जैनेन्द्र झा उर्फ़ बीरो झा ने बताया कि जन्माष्टमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें जन्मोत्सव 6 सितंबर बुधवार की रात्रि होगी एवं 7 एवं 8 सितंबर को मेला का आयोजन किया जा रहा है । कन्हैया लाल की प्रतिमा जो मेड पर स्थापित होगी का विसर्जन शुक्रवार की संध्या स्थानीय गंगा […]

Noimg

शिक्षक दिवस पर भागलपुर में सम्मानित होगें गोसाई गाँव के लाल शिक्षक अमरनाथ झा || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

जानकारी मिलने के साथ गांव में खुशी का माहौल नवगछिया : कई वर्षों से भागलपुर जिला में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में कई गतिविधियों को संचालित करने वाले गोसाईगांव निवासी कृष्णा नंद झा एवं स्मृतिशेष अनिला झा के ज्येष्ठ सुपुत्र शिक्षक अमरनाथ झा को शिक्षक दिवस पर भागलपुर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा । वहीं इसकी सूचना मिलते ही गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हर कोई शिक्षक अमरनाथ उर्फ बमबम की प्रशंसा करने लगे । ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अमरनाथ झा काफी दक्ष हैं हाल ही में उन्होंने शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर (माध्यमिक शिक्षा) को भी अपने विद्यालय के कई मॉडल को दिखाया था । उनका विद्यालय भागलपुर के लाजपत पार्क […]