4.5
(8)

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया मकन्दपुर ग्राम अवस्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में हिन्दी दिवस उत्सव मनाया गया,जिसमें विद्यालय के सभी अधिकारीगण, शिक्षकवृंद एवं समस्त छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने बताया कि हिन्दी भाषा संपूर्ण भारत को एकसूत्र में जोड़ने का काम करती है। हिन्दी भारत माता के माथे की बिंदी है। यह संपूर्ण विश्व में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। इसकी उत्पत्ति देव भाषा से हुई है,अत: यह पूर्ण रूपेण पवित्र है। यह भाषा हमारे राष्ट्र का गौरव है। हलांकि इस आधुनिकता के दौड़ में लोग अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं,इसमें बुराई नहीं है। किन्तु अपनी मातृभाषा में जो वात्सल्य झलकता है,वो और किसी भाषा में नहीं।

हिन्दी के अध्यापक अमित कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज के वर्तमान शिक्षा शैली में बच्चे उनासी ,उनहत्तर, जैसे संख्याओं को लिखना- पढ़ना भूल गये हैं। इस पर समीक्षा की जरुरत है। विद्यालय के अध्यक्ष श्री हेम ना.झा ने बताया कि हिन्दी भाषा हमारी संस्कृति से जुड़ी है। अत:अपने संस्कारो़ को संरक्षण देने हेतु हिन्दी का प्रचार -प्रसार बहुत जरुरी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.5 / 5. Vote count: 8

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: