Tag Archives: Aawashya gyan vatika

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में लगाया गया योग शिविर || GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारManjusha Mishra0

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के सिंधिया मकनपुर में स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में मंगलवार को आर्ट आफ लिविंग बैंगलुरु से प्रशिक्षित विनोद विश्वास द्वारा योग शिविर लगाकर सभी छात्र- छात्राओं को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान इत्यादि सिखाये गये। मौके परयोग प्रशिक्षक विनोद विश्वास ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु योग, प्राणायाम, ध्यान इत्यादि अत्यावश्यक है। अन्य विषयों की भांति इसे नियमित रूप से कोर्स में शामिल किया जाना चाहिए। उनोहनें बताया कि सूर्य नमस्कार करने से बच्चों का मानसिक , शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है।साथ ही भ्रामरी प्राणायाम,महामेधा क्रिया, ध्यान के नित अभ्यास से बच्चों की स्मृति शक्ति में काफी वृद्धि होती है। उन्हौंने बताया कि नियमित योगाभ्यास बच्चों को चारित्रिक रूप से भी मजबूत बनाता […]

Noimg

नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस उत्सव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरहिंदी रचनाहिंदी साहित्यBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया मकन्दपुर ग्राम अवस्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में हिन्दी दिवस उत्सव मनाया गया,जिसमें विद्यालय के सभी अधिकारीगण, शिक्षकवृंद एवं समस्त छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक राजेश कुमार झा ने बताया कि हिन्दी भाषा संपूर्ण भारत को एकसूत्र में जोड़ने का काम करती है। हिन्दी भारत माता के माथे की बिंदी है। यह संपूर्ण विश्व में बोली जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी भाषा है। इसकी उत्पत्ति देव भाषा से हुई है,अत: यह पूर्ण रूपेण पवित्र है। यह भाषा हमारे राष्ट्र का गौरव है। हलांकि इस आधुनिकता के दौड़ में लोग अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं,इसमें बुराई नहीं है। किन्तु अपनी मातृभाषा में जो वात्सल्य झलकता है,वो और किसी […]

Noimg

आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के सिंघिया मकन्दपुर ग्राम में अवस्थित आवासीय सह दिवसीय विद्यालय आवासीय ज्ञान वाटिका के नवनिर्मित सभागार में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय शिक्षक चंद्रकांत मिश्रा एवं मंच संचालन का कार्य गणित शिक्षक अमर कुमार झा ने किया। मौके पर मौजूद विद्यालय के संगीत शिक्षक सह कवि कपिलदेव कृपाला ने गुरु वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके पूर्व दीप प्रज्वलन सह स्वस्ति वाचन पंडित शिव शंकर ठाकुर एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से किया। मौके पर विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा ने सबों को डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी से अवगत कराया। साथ ही सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का हमारे जीवन में उतना महत्व है जितना […]

Noimg

आवासीय ज्ञान वाटिका वि‌द्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर सलामी शस्त्र सह झंडोतोलन के बाद हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम || GS NEWS

गोपालपुरबिहारभागलपुरस्वतंत्रता दिवसBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के सिंघिया मकन्दपुर में स्थित ज्ञान वाटिका विद्यालय में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वि‌द्यालय के अध्यक्ष हेम नारायण झा को बच्चों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात झंडोतोलन एवं स्कूल- कैडेट्स के द्वारा सलामी शस्त्र का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य राजेश कुमार झा ने सभा को संबोधित किया । अगली कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और मंत्रोच्चार से शुरू हुआ। गुरू और गणेश वंदना के बाद एक से बढ़कर प्रस्तुति हुई । जिसमें कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले, देशना के नाही, चक दे इंडिया, मैं लड़ जाना, देश रंगीला रंगीला इत्यादि गानों पर बेहतरीन रिकॉर्डिंग डांस की प्रस्तुति की गई। इसके अलावे शिक्षा प्रद, कॉमेडी, आजादी का […]

Noimg

नवगछिया के आवासीय ज्ञान वाटिका नें नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नवोदय प्रवेश परीक्षा 2023 में सफलता हासिल कर अपने विद्यालय और माता-पिता तथा गांव का नाम रोशन किया है सफल छात्राओं में आदित्य कुमार ग्राम सिंधिया मकंदपुर, लवली सिंह ग्राम मिल टोला नवगछिया, सोनी प्रिया ग्राम मदरौनी, अभिराम कुमार ग्राम बघड़ा मधेपुरा, कृष्ण देव कुमार ग्राम छर्रापट्टी अनिकेत कुमार ग्राम महदतपुर है । वहीं विद्यालय के प्रधान राजेश कुमार झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । उनोहनें कहा की विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा जगत में अलख जला कर चौमुखी दिशा में अग्रसर होना ही इस विद्यालय का मूल मंत्र है […]

Noimg

आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय सिंधिया मकुन्दपुर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय सिंधिया मकुन्दपुर नवगछिया में प्रधानाध्यापक, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलजुल कर दो दर्जन से अधिक वनस्पतीय पौधे लगाए एवं सबों ने मिलकर रोपित पौधों के संरक्षण व संवर्धन संवर्धन की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान राजेश कुमार झा ने बताया कि पृथ्वी पर Ecological system (पारिस्थितिक- संतुलन) बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत. महत्वपूर्ण है। वृक्ष हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन गैस प्रदान करती है तथा कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करती है साथ ही साथ वृक्ष विभिन्न प्रकार के पशुओं और पक्षियों का भी आश्रय बनते है। इस प्रकार वृक्ष से हमें अनेकानेक लाभ मिलते हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बाल उद्यान का भी उ‌द्घाटन किया गया। […]