Tag Archives: naugachia

नवगछिया एनएच 31 से शराब के नशे में एक सहयोगी के साथ दबोचा गया मोस्ट वांटेड राणा फौजी || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – नवगछिया के धोबिनियां निवासी शातिर राणा यादव उर्फ राणा फौजी को पुलिस ने नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग से एक सहयोगी के साथ शराब के नशे में दबोच किया है. गिरफ्तार किया गया एक अन्य आरोपी धोबिनियां निवासी पवन यादव है. दोनों कुल चार लोगों के साथ एक भाड़े के स्कार्पियो से एनएच 31 पर संदिग्ध गतिविधि में था. पुलिस ने मामले में स्कॉर्पियो के चालक समेत एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया था लेकिन दोनों की संलिप्तता शराब पीने में नहीं थी जिस कारण दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. मालूम हो कि राणा फौजी पिछले दिनों हुए कई दुस्साहसिक घटनाओं में नवगछिया पुलिस का वांछित था. वह अपहरण, गोलीबारी व रंगदारी के मामलों में […]

खुशखबरी : नवगछिया में हो रहा KIDZEE का हो रहा भव्य उद्घटान || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

एशिया के सबसे बड़े प्री स्कूल KIDZEE के एक शाखा का भव्य शुभारंभ नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में किया जा रहा है । जो उद्घाटन कल 6 नवंबर को दिन के 11:00 बजे किया जाएगा । किडजी प्री स्कूल का उद्घाटन प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि मिथलेश कुमार एसपी प्रिंसिपल c.t.s. भागलपुर, ईसन सिंहा नेशनल प्रेसिडेंट शरण्य नेशनल हुमन राइट्स इंडिया होंगें । वहीं मुख्य अतिथि के रुप में सुनील कुमार डीएसपी हेड क्वार्टर नवगछिया है । इस बाबत प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि नवगछिया के लिए यह गौरव की बात है एशिया के सबसे बड़े प्रीस्कूल KIDZEE की एक शाखा नवगछिया में खुल रही है नवगछिया क्षेत्रवासियों को इसका […]

Noimg

नवगछिया के व्यवसायी के घर हथियार और रुपये चोरी का हुआ भंडाफोड़, झाड़ू पोछा करनें वाली ही निकली शातिर चोर || GS NEWS

अपराधउपलब्धिनवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार रूगटा सत्संग भवन रोड में पवन कुमार चिरानियों के घर का ताला तोड़कर उनका 315 बोर का लाईसेंसी रायफल एवं नकदी रूपया का अज्ञात अपराधियों के द्वारा चोरी कर लिया गया है, जिसके संबंध में वादी पवन कुमार चिरानियाँ पिता स्व० भगवती प्रसाद चिरानियाँ सा०- वार्ड नं० 22 रूंगटा सत्संग भवन रोड, नवगछिया थाना- नवगछिया जिला – भागलपुर के द्वारा लिखित आवेदन आवेदन दिया गया की 02.11.22 को सुबह 08:00 बजे अपने परिवार के सभी सदस्य के साथ सिल्लीगुड़ी गये थे, दिनांक- 03.11.22 को रात्रि 11:00 बजे जब वापस आये तो देखे कि दो रूम का कुंडी टूटा हुआ है तथा आलमीरा खुला हुआ है, उसमें रखा हुआ इनका लाईसेंसी रायफल जिसका लाईसेंस नं0-AB04-3848-201, […]

Noimg

नवगछिया थाना परिसर में 610.450 लीटर जप्त शराब का किया गया विनष्टीकरण || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया थाना परिसर में मंगलवार को भागलपुर उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार की अगुवाई में थाना परिसर में गड्ढे खोदकर भारी मात्रा में जब्त शराब का विनिष्टीकरण किया गया। भागलपुर उत्पाद निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि नवगछिया , गोपालपुर और भवानीपुर ओपी के कुल 11 कांडों में जप्त देशी व विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिसमें कुल 399.450 लीटर विदेशी शराब और 211 लीटर देसी शराब, कुल 610.450 लीटर शराब को जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। उत्पाद निरीक्षक ने कहा कि शराब और इसके कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त है। शराब को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के धंधे को किसी भी सूरत में पनपने नहीं […]

Noimg

गंगा किनारे वाला गोसाई गांव गंगा घाट पर गंगा महाआरती का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाबिहारभक्ति पूजा अर्चनाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव के छोटी गंगा घाट पर पहली बार ग्रामीणों द्वारा गंगा महाआरती का आयोजन हर्षोल्लास धूमधाम से किया गया गंगा आरती में पंडित प्रसन्नचार्य एवं पंडित विनीत विलोचन झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना शुरू हुई । जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा मां गंगा की आरती उतारी गई. मौके पर ग्रामीण शिक्षक अमरनाथ झा ने बताया की गंगा की अविरल धारा गोसाई गांव में रहती हैं जहां इस समय जिस घाट पर छठ हो रहा है वहां 2 दिन पहले पानी का सिर्फ नाम था । ग्रामीण काफी चिंतित थे कि छठ पूजा कैसे होगा .? यह समस्त ग्रामीणों के लिए एक सोचनीय प्रश्न हो गया था इसी […]

नवगछिया में 31 अक्टूबर को श्याम दीवाने द्वारा आयोजित होगा श्री श्याम जन्मोत्सव || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के नव युवाओं की सामाजिक संस्था श्याम दीवाने नवगछिया की ओर से आगामी 31 अक्टूबर को तृतीय श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन “फरियाद श्याम” से किया जा रहा है . यह आयोजन छठ पूजा के शुभ अवसर पर होगा जिसमें एक से बढ़कर एक नामचीन कलाकार द्वारा शयाम बाबा को रिझाया जाएगा और भक्तों को भक्ति की गंगा में डुबकी लगवाएंगे । इस बाबत श्याम दीवाने नवगछिया द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 01 दिसंबर को होना था लेकिन भागवत का हो रहे आयोजन के कारण इसे 31 अक्टूबर को ही किया जा रहा है । श्याम जन्मोत्सव में आमंत्रित भजन गायक में विवेक शर्मा कोलकाता से, […]

Noimg

कटरिया मेला मर्डर : पूर्व की रंजिश में साजिशन की गयी बंटी की हत्या || GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के सीमांत कटरिया गांव में हुए बंटी हत्या की हत्या पूर्व की रंजिश में कर दिए जाने की बात सामने आयी है. कुर्सेला पुलिस का मानना है कि बंटी यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति था. बंटी के विरोधी मानते थे कि विगत वर्षों में हुई हत्या व अन्य वारदातों में बंटी का हाथ है. इसी कारण उसके विरोधियों ने एक व्यूह रचना की और बंटी को कटारिया गांव में काली पूजा के दौरान आयोजित ऑर्केस्ट्रा देखने के लिये बुलाया गया. सूत्र बताते हैं कि कटारिया गांव के कुछ स्थानीय अपराधियों की सहायता से बंटी के विरोधियों ने उसकी हत्या कर दी. कहा जा रहा है कि घटना से पूर्व अपराधियों ने कटरिया गांव में शराब पार्टी भी की थी. […]