Tag Archives: naugachia

Noimg

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में एनएचएम कर्मियों का एफआरएएस से हाजरी बनाने का विरोध, समान काम का समान वेतन की मांग || GS NEWS

धरना प्रदर्शननवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरAMBA0

नवगछिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में तैनात सभी एनएचएम कर्मियों ने एफआरएएस (फिंगरप्रिंट अटेंडेंस सिस्टम) से हाजरी बनाने का विरोध करते हुए समान पद्धति से उपस्थिति लागू करने और समान काम के लिए समान वेतन की मांग की। हड़ताली कर्मियों का कहना है कि वे सुदूर इलाकों में काम करने जाते हैं, जहां वाहन की सुविधा नहीं मिलती और पैदल जाने में घंटों समय लगते हैं। ऐसे में एफआरएएस से अटेंडेंस बनाना संभव नहीं है। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने कोल्ड चैन में ताला लगाकर टीकाकरण को बाधित किया, जिससे दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए आए रोगी बिना इलाज के लौटने पर मजबूर हो गए। इस स्थिति ने हड़ताली कर्मियों और रोगियों के परिजनों के बीच […]

Noimg

ट्रैक्टर चोरी की सूचना पर त्वरित कार्यवाई : घटना के कुछ घंटों में ट्रैक्टर बरामद || GS NEWS

अपराधउपलब्धिघटनानवगछियारंगरा चौकAMBA0

नवगछिया। विगत 9/10 जुलाई की रात्रि करीब दो बजे रंगरा थाना को सूचना मिली कि चापर दियारा स्थित अरुण दास के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर संख्या बीआर 11 एफ 6063 को अज्ञात अपराधियों ने चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए रंगरा पुलिस एवं डायल 112 पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया। अपराधी भीमदास टोला स्थित रजनी बहियार के समीप गंगा नदी किनारे ट्रैक्टर छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रैक्टर जप्त कर लिया और रंगरा थाना में केस दर्ज कर अग्रतर कार्यवाई जारी है। AMBA

Noimg

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबैठकमुहर्रमAMBA0

मुहर्रम में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई नवगछिया। आगामी 17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम‌ पर्व को लेकर बिहपुर औऱ झंड़ापुर थाना परिसर में बुधवार को शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बिहपुर थाने में बैठक की अध्यक्षता बिहपुर बीडीओ सत्यनारायण पंडित व झंडापुर थाना में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। मौके पर कहा गया कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। डीजे बजाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे जप्त होगा। मुहर्रम कमेटियों ने जुलूस के रास्ते में बड़े-बड़े पेड़ की छंटाई के बारे में समस्या उठायी। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान आलम, जिप सदस्य मोईन राइन, मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल सहित दर्जनो जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे। AMBA

Noimg

बिहपुर खानका के सज्जादानशी की बालदा का मनाया गया चहारम || GS NEWS

नवगछियाबिहपुरभागलपुरAMBA0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया शरीफ के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी की पालदा (मां) मरहूम मंगफुरा अलैहरहमा के इसाले शबाव के लिये उनके चहारम के मौके पर कुरान खानी, मिलाद और नियाज फातिहा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुरे इलाके और दूर-दराज से सैकड़ों की तादाद में औलमा और मुरीदीन अकीदतमंद मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद लंगर तकशीम किया गया। खानका ए गुलजारिया राटन शरीफ के सज्जादानशी हजरत मौलाना अलहाज मुसा फरीदी ने दुआ मांगी और कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर मौलाना अबूसालेह फरीदी, हजरत मौलाना इरफान आलम, हजरत मौलाना कुतुबुद्दीन, कर्रार खॉ, रहबर खॉ, रहनुमा खॉ, रोहमा खॉ, बुशमस फरीदी, […]

Noimg

निबंधन पदाधिकारी के तबादले पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

उपलब्धिगोपालपुरनवगछियाबिहपुरAMBA0

नवगछिया। बिहपुर निबंधन कार्यालय के निबंधन पदाधिकारी कृष्ण मोहन जायसवाल के स्थानांतरण पर स्थानीय समाजसेवियों ने विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर समाजसेवी सानू सनगही और अनमोल कुमार ने श्री जायसवाल को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। श्री जायसवाल ने 8 जुलाई 2021 को बिहपुर निबंधन कार्यालय का पदभार ग्रहण किया था और अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया, जो प्रशंसनीय है। समारोह में समाजसेवी सानू सनगही, अनमोल राय, तारकांत राय, अनंत कुमार राय, चित्तरंजन राय, कातिब, अन्य कर्मी और ग्रामीण मौजूद थे। AMBA

Noimg

मां और मामा के साथ बस में सफर कर रहे किशोर की हुई मौत || GS NEWS

अनुमंडल अस्पतालघटनानवगछियाAMBA0

बेगूसराय से धमदाहा लौटते समय बस में हुआ बेहोश,धीरे धीरे स्थिति हुई नाजुक अनुमंडलीय अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित मां की चीखों से गूंजा अस्पताल नवगछिया: अपनी फुआ के घर बेगूसराय से अपने घर धमदाहा लौट रहे 14 वर्षीय किशोर अंकित कुमार की बस में ही हालत बिगड़ गई और नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचनें के दौरान बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई। अंकित अपनी मां और मामा के साथ बस में यात्रा कर रहा था की अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बस चालक और उपचालक ने नवगछिया जीरो माइक में उतार दिया जहां तुरंत नजदीक के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद […]

Noimg

बलमतर बांध का मरमत कार्य नहीं होने से पंचायत में बाढ़ का खतरा || GS NEWS

आपदाकटावकोसीगोपालपुरनवगछियानिर्माणबाढ़AMBA0

प्रमुख प्रतिनिधि ने बांध का किया निरीक्षण नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय के पीछे कई वर्ष पुराना बलमतर बांध 2 साल पहले मरम्मती का कार्य हुआ था। बाढ के समय बांध के 100 मीटर के दायरे में कटाव हुआ था। जिसके बाद मरमती का कार्य नहीं हुआ है। इस बार फिर कोसी और गंगा लगातार वृद्धि हो रही है। बांध कई जगह खुला होने से पंचायत के लोगों को बाढ़ के पानी का भय सताने लगा है। बांध के मरमती को लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर से बैठक भी हुई है। जिसमें आश्वासन दिया गया था कि चार दिनों में आपसी सहयोग से मरम्मत्ती का कार्य हो जाएगा। लेकिन कई दिनों बीत जाने के बाद इस पर अब तक कोई […]