Tag Archives: naugachia

गोसाईं गाँव :  युवा राकेश झा को मातृ शोक // GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के गोसाईं गाँव के वार्ड 16 के निवासी समाजसेवी युवा राकेश झा (संचालक शिवम मेडिकल हॉल)  को बीती रात मातृ शोक हो गया । युवा क्लव गोसाईं गाँव के सदस्य युवा राकेश झा की माता रंजू देवी का  कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थी जिनका शनिवार- रविवार के रात्रि निधन हो गया ।  रंजू देवी अपनें पीछें पति किशोर झा,  दो पुत्र सहित  पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं । वहीं गोसाईं गाँव पंचायत के मुखिया सह मुखिया संध अध्यक्ष धनंजन कुमार उर्फ़ दमदम यादव, पंचायत समिति उम्मीदवार रंजीता झा , संकटमोचन झा, अमरनाथ झा, भवानंद झा, सोमनाथ राहुल, राकेश कुमार, चंदन कुमार झा सहित कई ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि […]

नवगछिया बाजार में गोली बारी मामले की प्राथमिकी दर्ज, अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी // GS NEWS

अपराधनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया शहर में शुक्रवार शाम को हुई गोलीबारी मामले की प्राथमिकी शनिवार को पुलिस स्तर से नवगछिया थाने में देर शाम चौकीदार मोती पासवान के लिखित बयान पर दर्ज कर ली गयी है. इससे पूर्व शनिवार को ही नवगछिया पुलिस ने नवगछिया नगर पंचायत में लगाये गए सीसीटीभी फुटेज की सघन जांच की है. जिसमें पता चला है दुर्गा मंदिर चौक के पास अतिव्यस्ततम जगह पर दो पक्ष के लड़के जूटे थे. दोनों के बीच विवाद हुआ और एक पक्ष से मौके पर ही फायरिंग कर दी गयी. इसके बाद अपराधी हथियार की नुमाइश करते हुए भाग निकले. नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण के हवाले से जानकारी दी गयी है कि मामले में अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

नवगछिया : जातीय जनगणना की मांग को लेकर राजद ने नवगछिया में दिया धरना || GS NEWS

नवगछियाDESK 04 B0

नवगछिया – जातीय जनगणना की मांग को ले कर राष्टीय जनता दल ने नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय में शनिवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना सभा के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी को मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा है. जिले के प्रधान महासचिव संजय मंडल ने कहा कि जातीय जनगणना के वर्णित मांग को तत्काल लागू करने की मांग प्रधानमंत्री से की गयी है. संजय ने कहा कि समाज में सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिये जातीय जनगणना जरूरी है. धरना कार्यक्रम में जिला महासचिव महासचिव संजय यादव, रणवीर , गौरीशंकर यादव, रामदेव प्रसाद यादव, हिमांशु यादव, सुबोध यादव, लड्डू दास समेत अन्य लोग भी मौजूद थे. DESK 04 B

नवगछिया इस्माइलपुर जाह्नवी चौक नवनिर्मित बांध के जहजवा धार के पास शुरू हुआ रिसाव, बचाव कार्य शुरू || GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

नवगछिया – जाह्नवी चौक से इस्माइलपुर तक बने नवनिर्मित तटबंध से गंगा नदी के पानी का रिसाव आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ शनिवार को शुरू हो गया है. ग्रामीणों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जल संसाधन विभाग के पदाधिकारियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करवाया. विभाग द्वारा तटबंध को पुनः सील करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि स्थिति गंभीर है, क्योंकि गंगा का जलस्तर अपने परवान पर है और तटबंध के लीक हो जाने के बाद बहाव काफी तेज है. जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता मौके पर दोपहर बाद तक कैम्प कर रहे थे जबकि स्थल पर 24 घटें बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया है. मौके पर पहुंचे इस्माइलपुर के जिलापार्षद विपिन […]

Noimg

नवगछिया बाजार में चली गोली, हथियार लहराते हुए बेखौफ घूमे अपराधी // GS NEWS

अपराधनवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया के छूट भैये अपराधियों में पुलिस का भय तनिक भी नहीं रह गया है. नवगछिया बाजार में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के अपराधियों ने खुलेआम देशी कट्टा का प्रदर्शन किया. एक पक्ष ने इसी क्रम में गोली भी चला दी. जानकारी मिली है कि बाजार में एक पक्ष द्वारा गोली चला देने के बाद दोनों पक्ष के अपराधी मौके से भाग गए और पुनः नवगछिया स्टेशन के पार्किंग परिसर में एक चाय दुकान पर जमा हो गये. यहां भी एक अपराधी ने खुलेआम देशी कट्टा की नुमाइश की. देशी कट्टा लोडेड था. उक्त अपराधी के समर्थक बार बार उसे रोक रहे थे और लोडेड कट्टा को अनलोड करने बोल रहे थे. अंततः उक्त अपराधी […]

नवगछिया में कोरोना गाइड लाइन के तहत मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस ||GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया – स्वतंत्रता दिवस के सफल और नुयमनुकूल आयोजन को लेकर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन कर बताया गया कि इस बार भी स्वतंत्रता दिवस कोरोना गाइडलाइन के तहत मनाया जाएगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने मौके पर कहा कि कोरोना अभी समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नहीं किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग में कुर्सियों को लगवाने और प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर अलग-अलग लोगों को अलग-अलग कार्य के लिए जिम्मेदारी भी दी गई. विभिन्न संस्थानों में झंडोतोलन के समय को लेकर भी विचार विमर्श किया गया. इस अवसर […]

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों ने ऑनलाइन की मीटिंग अपनें संदेश फोटो को जोड़ा, कहा एक थे एक रहेंगें

नवगछियाबिहारBarun Kumar Babul0

विगत 2 वर्षों से जिस तरह कोरोना काल ने पूरे भारत में पढ़ाई के साथ-साथ लोगों के मिलने जुलने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी है उसी बीच 2021 के 1 अगस्त को यानी आज फ्रेंडशिप डे पर दोस्त भी एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं । आपस में चैटिंग कर या सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक दूसरे को फ़्रेंइडशिप डे की बधाई दे रहे हैं । इसमें खासकर वैसे मित्र जो पढ़ाई के समय बने और फिर पढ़ाई के लिए दूर हो गए ऐसा ही एक अलग कारनामा नजर आया नवगछिया में जहां नवयुवक की टोली ऑनलाइन मीटिंग की फिर अपने संदेश वाले फोटो को जोड़कर एक कोलाज बनाया फिर उसे सोशल मीडिया पर […]

नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ का पेड़ लगा कर मनाया जाएगा स्थापना दिवस ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

बिहपुर – बिहार में अपने खेल के दम पर अलग पहचान बना चुके नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के 10वीं स्थापना दिवस रविवार एक अगस्त को बिहपुर के रेलवे मैदान पर मनाया जाएगा । यह जानकारी राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि इस स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई0 कुमार शैलेन्द्र होंगे । स्थापना दिवस के मौके पर खिलाड़ियों द्वारा 10 पेड़ लगा कर प्रकृति की सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा । यह स्थापना दिवस खिलाड़ियों के द्वारा जनजागृति के लिये मनाया जाएगा । DESK 04

11 जुलाई को दुश्मनों को खदेड़ कर मारा, फिर देश 🇮🇳 पर कुर्बान हो गए नवगछिया के लाल गनर प्रभाकर सिंह

गंगानवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के नवगछिया में रंगरा चौक के मदरौनी निवासी जांबाज प्रभाकर सिंह ने 23 साल की उम्र में पाकिस्तानी दुश्मनों को धूल चटाकर कारगिल में तिरंगा लहराया और देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी। 11 जुलाई 1999 को ऑपरेशन कारगिल विजय में शहीद हुए वीर योद्धाओं में गनर प्रभाकर सिंह भी थे, जिन्होंने तीन गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे। भागलपुर जिले के मदरौनी गांव में 25 जुलाई 1976 को शहीद गनर प्रभाकर सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता परमानंद सिंह का आकस्मिक निधन 28 नवम्बर 1977 को हो गया। छोटी सी उम्र में उनके सर से पिता का साया छिन गया। लेकिन उनकी माँ शांति देवी ने धैर्य के […]

नवगछिया स्टेशन रोड में फिर से सज गया सब्जी बाजार ||GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

लगने लगा है जाम, स्थायी दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं में रोज हो रहा है झंझट नवगछिया – नवगछिया स्टेशन रोड में एक बार फिर से सब्जी और फल बाजार सज गया है. बाजार सज जाने से एक बार फिर से नवगछिया में जाम की समस्या यथावत हो गई है तो दूसरी तरफ स्थाई दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं के बीच नोकझोंक और वाद-विवाद की घटनाएं सामने आ रही है. मालूम हो कि कोरोना के दूसरे लहर से पहले नवगछिया स्टेशन रोड में चल रहे सब्जी बाजार को वैशाली हॉटल के पीछे पुराने मांस हाट में शिप्ट किया गया था. इसके लिये पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने काफी मश्क्कत की थी. सब्जी हाट नयी जगह पर शिप्ट हो जाने के बाद लंबे […]