Tag Archives: naugachia

Noimg

जीएस न्यूज अखबार के ART AWARD में शामिल हुए 50 प्रतिभागी || GS NEWS

उपलब्धिखेल कूदखेल खिलाड़ीजीएस प्रतियोगितानवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया जीएस न्यूज – लोकप्रिय जीएस न्यूज के अखबार के तत्वावधान में रविवार को नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में आर्ट अवार्ड नाम से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में नवगछिया के विभिन्न विद्यालयों के कुल पचास छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया था. प्रतियोगिता की खासियत यह थी कि पेंटिंग के लिए बच्चों को किसी भी प्रकार का सब्जेक्ट मैटर नहीं दिया गया था और मनचाहे तरीके से आकर्षक पेंटिंग बनाने को कहा गया था. इस कारण बच्चों ने खुल कर अपने सपनों को रंगों के माध्यम से उकेर दिया. प्रतिभागियों ने एक से बढ़ कर एक चित्र बनाये, जिसे देख उपस्थित लोग आश्चर्यचकित हो गये. मौके […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद का 86.78 करोड़ का बजट पेश ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया नगर परिषद का आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 86.78 करोड़ का बजट पेश किया गया है. जानकारी मिली है कि नवगछिया नगर परिषद कार्यालय स्थित सभा कक्ष में नवगछिया नगर के बजट को पारित करने को लेकर शुक्रवार को बैठक गयी थी. अध्यक्षता मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने की. बैइक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने किया. बैठक में पटना से आये म्युनिसिपल फाइनांस एक्सपर्ट अमित वसाक और म्युनिसिपल आकाउंटेंट विनय कुमार के सहयोग से तैयार किये गये. बजट को बोर्ड के सामने पेश किया गया, जिसे ध्वनिमत से वार्ड पार्षदों ने पारित कर दिया. बजट में नगर परिषद नवगछिया में वित्तीय वर्ष 2023 -24 का कुल अनुमानित आय 86.78 लाख रूपये का बजट रखा गया. जबकि कुल अनुमानित […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद में बस स्टैंड और कृषि भूमि की हुई बंदोबस्ती ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

सभापति और उपसभापति की मौजूदगी में संपन्न हुई बंदोबस्ती नवगछिया – नवगछिया नगर परिषद में वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 के लिये बस स्टैंड और बस स्टैंड के पीछे 3.59 एकड़ कृषि योग्य भूमि की बंदोबस्ती खुले डाक के माध्यम से की गयी. बस स्टैंड के लिये अरविंद कुमार, अंगद कुमार और चंदन कुमार ने बोली लगायी. जिसमें अंगद कुमार ने अधिकतम 36,97,000 रुपये की बोली लगायी. उनके नाम से बस स्टैंड की बंदोबस्ती की गयी. कृषि योग्य जमीन के लिये डाक वक्ताओं विजय कुमार यादव और विनय कुमार ने बोली लगायी. अधिकतम डाक बोली विजय कुमार यादव ने 39,000 की लगायी और उनके नाम से जमीन की बंदोबस्ती की गयी. डाक वक्ताओं के उपस्थित नहीं रहने के कारण नगर […]

Noimg

नवगछिया जीरो माइल में यू ट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में जन जन पार्टी ने किया सड़क जाम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – यू ट्यूबर मनीष कश्यप की गिरफ्तारी के विरोध में जन जन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ झाबो दा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवगछिया जीरो माइल में सड़क जाम कर दिया है. करीब दो घंटे तक जीरोमाइल के पास सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया. नेता व कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे थे. हालांकि दो घंटे बाद जब थानाध्यक्ष ने जाम न हटाने पर एफआईआर किये जाने की बात कही तो जाम हटा लिया गया. सुबह एकाएक जीरोमाइल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता संजीव कुमार के नेतृत्व में जीरो माइल पहुंच गए थे. जब तक पुलिस नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने का प्रयास करते तब तक सभी सड़क पर बैठ गए थे. […]

Noimg

नवगछिया के द स्टार ऑफ आचार्य कॉमर्स इकोनॉमिक्स क्लासेस का शानदार परिणाम, 443 अंक लाकर गौरी ने किया कोचिंग टॉप || GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के सुविख्यात दिनकर आचार्य उर्फ कॉमर्स वाले आचार्य सर के The Star of Acharya commerce & Economics Classes का इंटर 2023 में शानदार परिणाम रहा . जानकारी देते हुए कोचिंग के संस्थापक दिनकर आचार्य ने बताया कि उनके कोचिंग की गौरी कुमारी ने 443 88.6%, स्वाति मिश्रा 427, शताक्षी कुमारी 424, रितिका झा 421, रत्नप्रिया कुमारी 419,अनु कुमारी 414,प्रज्ञा रानी 410, छोटी कुमारी 404, रजनी चौधरी 400, रिशु कुमार 392, दीपक कुमार 391,एमडी नसर अलम 388, जिया 382,सत्यम कुमार 381, आशुतोष कुमार 375,खुशी कुमारी 374, आयुष कुमार 370, जितेंद्र कुमार 368, दिलखुश 364, राहुल विश्वास 364, पूजा शर्मा 362, सक्षम सार्थक 357, खुशी कुमारी 357, आरती वर्मा 352 एवं अनीश राज 350 अंक से सफल हुए हैं । इसके […]

नवगछिया स्टेशन से Star Sports Bike की चोरी , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर || GS NEWS

UncategorizedBarun Kumar Babul0

विहान सिंह राजपूत, पटना (बिहार) नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर से रविवार की शाम एक सफेद रंग की Star Sports Bike की चोरी हो गई है। पीड़ित ने जानकारी देते कहा कि अपने प्रियजनों को स्टेशन लेने आएं थे , सीसीटीवी कैमरा के ठीक सामने उन्होंने शाम के 7.55 बजे बाइक लगाई , महज दो मिनट के बाद उपरोक्त जगह पर 7.57 बजे जब पहुँचें तो बाइक नहीं थीं। उन्होंने कहा की बाईक की हैंडिल लॉक थी और चाभी उनके पास में है। वहीं घटना से उन्होंने जीआरपी को अवगत कराया है। जीआरपी पुलिस द्वारा लिखित आवेदन की मांग की गई है , बाईक से जुड़ी कागजात अधिकांश बाईक सीट के नीचे थी। कागजी प्रक्रिया पूरी करने में पीड़ित जुटे हुए […]

नवगछिया में खुल रहा पहला ब्रांडेड रेस्टोरेंट The Street Cafe || GS NEWS

उपलब्धिनवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहपुरबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया लगातार आगे बढ़ रहा है एक से बढ़कर एक रेस्टोरेंट, होटल के खुलने से बाजार का क्षेत्र भी लगातार विकसित होते जा रहा है . इसी बीच नवगछिया के स्टेशन रोड में पीटर इंग्लैंड शोरूम के ठीक नीचे The Street Cafe का खुलने जा रहा हैं । द स्ट्रीट रेस्टोरेंट नेशनल लेवल का एक ब्रांडेड रेस्टोरेंट है जहां कैफे में सभी प्रकार के टी, कॉफी, फ़ास्ट फ़ूड , मॉर्निंग स्नेक्स, लंच एवं डिनर काफी सस्ते मूल्य पर उपलब्ध है . रेस्टोरेंट्स कैफ़े में जन्मदिन शादी सालगिरह सहित कई तरह की पार्टी का आनंद परिवार व परिजन / दोस्तों के साथ ले सकते हैं । जानकारी देते हुए संचालक अमन केडिया पिता प्रमोद केडिया टेक्स सलाहकार ने बताया की शहर […]

Noimg

नवगछिया बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिलकी में दाता के मज़ार पर लगाई हाजरी ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – सोमवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में खिलाड़ियों ने दाता के मज़ार पर हाजरी लगाया.नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,उपाध्यक्ष मो. मोइन राइन,मो.शमीम उर्फ मुन्ना,चंदन भारद्वाज व राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,राजेश कुमार रवि के द्वारा दाता की चादरपोशी कर समाज में शांति भाईचारा खिलाड़ियों के निरोग जीवन व समृद्धि की दुआ मांगी. इस मौके पर उर्स इंतेजामिया कमिटी के उपाध्यक्ष इरफान आलम,सचिव अबुल हसन व कोषाध्यक्ष जैनूल अंसारी द्वारा सभी खिलाड़ियों व संघ के पदाधिकारी को कमेटी कार्यालय में दाता के मजार की चादर भेंटकर सम्मानित किया गया.मौके पर खिलाड़ी राहुल कुमार व अंकित कुमार शर्मा,सूरज कुमार,अविनाश कुमार,सन्नी कुमार,मो. सैफ अली,अजीत कुमार,मुकुल कुमार,अभिषेक कुमार,घनश्याम कुमार,गुलशन कुमार,पुष्कर […]