November 30, 2025
रंगरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुररंगरा चौकDESK2025नवगछिया पुलिस जिलान्तर्गत रंगरा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के झल्लूदास टोला में की गई छापेमारी में कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, साथ ही दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बीते 09.11.25 को रंगरा थाना पुलिस टीम ने झल्लूदास टोला स्थित छोटेलाल मंडल के बासा पर छापामारी की। इस दौरान 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से शराब तस्कर आशीष कुमार (पिता – छोटेलाल मंडल, निवासी – झल्लूदास टोला, थाना – रंगरा, जिला – भागलपुर) को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 270/25, दिनांक 09.11.25, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया […]